Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल त्रासदी में बढ़ा मौत का आंकड़ा पहुंचा 600 के करीब, हजारों लोगों का अब तक सुराग नहीं
Nepal Flash Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक करीब 587 लोगों की जान जा चुकी है, जबाकि 2500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद से 290 भारतीय नागरिक ऐसे से जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनकी तलाश लगातार जारी है. हाइड्रोपावर की टनल में करीब 933 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए नेपाल ने भारत से मदद मांगी है. इससे पहले, नेपाल पुलिस ने तिब्बत की तरफ एक बांध के फिर से टूटने की खबरों के बाद अलर्ट जारी किया था। नेपाल पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि तिब्बत की तरफ बांध टूटने की खबरें थीं. हालांकि, नेपाल सरकार ने साफ़ किया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है. 'ऑनलाइनखबर' वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरकारी प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री सस्मिता पोखरेल ने बांध टूटने की किसी भी खबर का खंडन किया.
पोखरेल ने बताया कि किसी भी बांध के टूटने की कोई खबर नहीं है. ग्लेशियर फटने की घटनाओं के कारण कई जगहों पर गाद वाला पानी तेजी से बह रहा है. उन्होंने कहा कि हालांकि अभी कोई बड़ा खतरा नहीं दिख रहा है, फिर भी सतर्क रहना जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार विदेश मंत्रालय के जरिए चीनी सरकार के लगातार संपर्क में है और उन्हें बताया गया है कि कोई बड़ा खतरा नहीं है. दैनिक समाचार पत्र 'द राइजिंग नेपाल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने भी नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी के इलाके में पानी के बहाव में बढ़ोतरी की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि ऊपरी इलाकों में बनी झील स्थिर है और वह फटी नहीं है.
'वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार पर कंट्रोल शुरू...', राष्ट्रपति ट्रंप के किया बड़ा एलान
Venezuela Oil Reserves: ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान किया है. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के बड़े तेल भंडार पर आंशिक नियंत्रण हासिल कर रहा है. यह एक बड़ा और अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी कंपनियां वेनेजुएला के खराब हो चुके ऊर्जा उद्योग को फिर से खड़ा कर सकती हैं. इससे अमेरिका को कच्चे तेल का एक नया स्रोत भी मिल सकता है और देश में ईंधन की कीमतें कम करने में मदद मिल सकती है.
हालांकि ट्रंप ने इस समझौते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों के साथ साझेदारी के जरिए अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा के साबित तेल भंडार में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है.
BREAKING NEWS: The United States of America has just entered into an Agreement with the Country of Venezuela on, THE BIGGEST OIL DEAL IN WORLD HISTORY! At my direction, Secretary of State Marco Rubio, and Secretary of War Pete Hegseth, working closely with Highly Respected… pic.twitter.com/lLl44Fp7cs
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) August 28, 2026
'65 अरब बैरल से ज्यादा तक कंट्रोल हो गया'
ट्रंप ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने वेनेजुएला की अत्यंत सम्मानित अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर और निजी व्यवसायों के साथ साझेदारी के माध्यम से, अमेरिकी करदाताओं पर बिना किसी लागत के वेनेजुएला में 65 अरब बैरल से अधिक सिद्ध तेल भंडार पर अमेरिका का बहुमत नियंत्रण हासिल कर लिया है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में 'बर्थ टूरिज्म' पर कांग्रेस की जांच, चीन-रूस से आने वाली महिलाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला
हफ्तों तक चली बातचीत के बाद हुई घोषणा
ट्रंप की यह घोषणा अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हफ्तों तक चली बातचीत के बाद हुई, जिसका उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों को वेनेजुएला के तेल क्षेत्रों के एक समूह तक दीर्घकालिक पहुंच प्रदान करना और परिणामस्वरूप अमेरिका को कच्चे तेल की आपूर्ति की गारंटी देना था.
अब क्या होगा?
वेनेजुएला के अधिकारी अगले सप्ताह कई कंपनियों के साथ समझौते करने की तैयारी कर रहे हैं. इनमें खास तौर पर अमेरिकी कंपनियां शामिल हैं. इन समझौतों के तहत कंपनियों को वेनेजुएला में नए तेल भंडार की खोज और तेल उत्पादन के अधिकार दिए जा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार पहले सूत्रों ने बताया था कि सरकार तेल क्षेत्रों को लीज पर देने के मॉडल पर विचार कर रही थी. इसके तहत अमेरिकी तेल कंपनियों को तेल क्षेत्रों की नीलामी के जरिए काम करने का मौका दिया जा सकता था. हालांकि, इस व्यवस्था को वेनेजुएला में कानूनी और संवैधानिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह यह है कि देश में तेल उद्योग की बड़ी गतिविधियों पर सरकार का नियंत्रण है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ की तबाही पर अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, ट्रंप बोले- ‘जो चाहिए, मांग सकते हैं’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








