Responsive Scrollable Menu

आपका पैसा- टाइम पर EMI नहीं चुकाया तो क्या होगा:RBI ने रिकवरी रूल्स में किया बदलाव, जानिए अब बैंक आपके साथ क्या नहीं कर सकता

आजकल कोई भी लोन लेना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। लेकिन किसी वजह से EMI मिस हो जाए या लोन डिफॉल्ट हो जाए, तो बैंक ग्राहक के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकता है। इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर कई सवाल रहते हैं। एक जरूरी सवाल यह है कि क्या बैंक या रिकवरी एजेंट लोन की रकम वसूलने के लिए ग्राहक के मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं? इन्हीं सवालों के बीच हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लोन रिकवरी से जुड़े नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं। नए दिशा-निर्देशों का मकसद ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा करना और लेंडर्स की जिम्मेदारियां स्पष्ट करना है। इसलिए आज 'आपका पैसा' में RBI के नए रिकवरी रूल्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- हाल ही में RBI ने लोन डिफॉल्ट को लेकर एक नया फैसला लिया है। इसकी पूरी डिटेल बताएं? जवाब- RBI ने लोन डिफाॅल्ट और रिकवरी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- पहले बैंक लोन वसूली के लिए ग्राहकों को किन तरीकों से परेशान करते थे? जवाब- बैंक और लोन लेंडिंग कंपनियां लोन रिकवरी के लिए ये तरीके आजमाती थीं- 1. फोन को दूर से लॉक कर देना। ग्राहक फोन हाथ में होने पर भी उसे यूज नहीं कर पाते थे। अब क्या होगा: अब फोन लॉक नहीं किया जा सकेगा। 2. डिवाइस की कुछ सुविधाएं बंद कर देना। यह तरीका लोन पर डिवाइस लेने पर इस्तेमाल किया जाता था। अब क्या होगा: RBI ने अब इस तरह के तकनीकी प्रतिबंधों के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया तय की है। 3. बार-बार रिकवरी कॉल करना रिकवरी के लिए ग्राहकों को बार-बार फोन किया जाता था। अब क्या होगा: RBI के नए नियमों में अब रिकवरी कॉल का रिकॉर्ड रखने और कॉल रिकॉर्ड करने का प्रावधान है। 4. लगातार दबाव बनाना और धमकाना रिकवरी एजेंट ग्राहकों को डराते-धमकाते और आक्रामक व्यवहार करते थे। अब क्या होगा: RBI ने साफ किया है कि रिकवरी का तरीका ग्राहक के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ नहीं होना चाहिए। 5. परिवार या दूसरे लोगों से संपर्क करना रिकवरी एजेंट परिवार, दोस्तों को फोन कर ग्राहक पर दबाव बनाते थे। अब क्या होगा: नए नियमों में ऐसे उत्पीड़न पर ज्यादा स्पष्ट सीमाएं लगाई गई हैं। 6. फोन के पर्सनल डेटा का इस्तेमाल अब तक डिवाइस में मौजूद कॉन्टैक्ट, एसएमएस, कॉल लॉग, फोटो और लोकेशन हिस्ट्री जैसे डेटा को रिकवरी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। अब क्या होगा: बैंक ने साफ किया है कि ये पर्सनल डेटा लोन रिकवरी के लिए यूज नहीं किया जा सकता। सवाल- यह नियम किस तरह के लोन पर लागू होगा? जवाब- यह नियम उन सभी लोन पर लागू होगा, जिनकी रिकवरी RBI के रेगुलेटेड बैंक, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) और अन्य वित्तीय संस्थान करते हैं। सवाल- RBI को ये फैसला लेने की जरूरत क्यों पड़ी? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- लोन रिकवरी को लेकर पहले क्या स्थिति थी? जवाब- पहले इसके लिए बैंक और फाइनेंस कंपनियों के पास सामान्य अधिकार थे। लेकिन डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट और एकसमान नियम नहीं थे। खासकर EMI पर खरीदे गए मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप के मामलों में अलग-अलग तरीके अपनाए जाते थे। इसी वजह से RBI ने अब इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सवाल- क्या अब किसी भी स्थिति में मोबाइल या लैपटॉप लॉक नहीं किया जा सकेगा? जवाब- नहीं, RBI के नए नियमों में कुछ अपवाद भी हैं। कुछ विशेष परिस्थितियों में मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की कुछ सर्विसेस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके लिए RBI ने स्पष्ट शर्तें तय की हैं। सवाल- अगर फोन या लैपटॉप EMI पर खरीदा गया हो तो क्या होगा? जवाब- डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक या फाइनेंस कंपनी उसकी कुछ सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा सकती है। हालांकि ऐसा तभी किया जा सकेगा, जब इसकी शर्त लोन एग्रीमेंट में पहले से स्पष्ट रूप से शामिल हो और RBI के तय नियमों का पालन किया जाए। इसके अलावा डिवाइस पर प्रतिबंध लगाने से पहले ग्राहक को नोटिस देना भी जरूरी होगा। सवाल- डिवाइस लॉक होने पर कौन-सी सुविधाएं चालू रहनी चाहिए? जवाब- RBI के मुताबिक, अगर किसी डिवाइस पर प्रतिबंध लगाया भी जाता है, तब भी कुछ जरूरी सुविधाएं बंद नहीं की जा सकतीं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- लोन डिफॉल्ट से रिकवरी के लिए अब बैंकों के पास क्या अधिकार होंगे? जवाब- RBI के नए नियमों का मतलब यह नहीं है कि बैंक या फाइनेंस कंपनियां लोन की वसूली नहीं कर सकेंगी। उन्हें अब भी बकाया राशि वसूलने के लिए कई अधिकार प्राप्त रहेंगे। लेकिन यह प्रक्रिया तय नियमों और ग्राहक के अधिकारों को ध्यान में रखकर पूरी करनी होगी। लोन रिकवरी के लिए बैंक के पास कौन-से अधिकार हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या इस फैसले का मतलब ये है कि EMI न भरने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी? जवाब- नहीं, RBI के नए नियम सिर्फ लोन रिकवरी के तरीके तय करते हैं, लोन चुकाने की जिम्मेदारी खत्म नहीं करते। अगर कोई व्यक्ति EMI नहीं भरता है, तो उसे डिफॉल्टर माना जा सकता है और उसके खिलाफ नियमानुसार रिकवरी प्रक्रिया जारी रह सकती है। सवाल- EMI न भरने पर ग्राहक को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- इससे सिर्फ पेनल्टी ही नहीं लगती, बल्कि क्रेडिट हिस्ट्री पर भी इसका असर पड़ता है। लगातार डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक या फाइनेंस कंपनी रिकवरी और कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है। ग्राफिक में देखिए EMI न भरने पर ग्राहक को क्या नुकसान हो सकते हैं- सवाल- लोन की EMI नहीं चुकाने पर क्या बैंक घर, कार या दूसरी संपत्ति जब्त कर सकता है? जवाब- हां, लेकिन यह लोन के प्रकार पर निर्भर करता है। अगर आपने होम लोन, कार लोन या किसी अन्य सिक्योर्ड लोन के बदले कोई संपत्ति गिरवी रखी है, तो लगातार डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक तय कानूनी प्रक्रिया के तहत उस संपत्ति पर कार्रवाई कर सकते हैं। हालांकि, बैंक तुरंत घर या कार जब्त नहीं कर सकते। इसके लिए नोटिस देने जैसी अन्य कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी होता है। वहीं पर्सनल लोन जैसे इनसिक्योर्ड लोन में बैंक के पास कोई गिरवी संपत्ति नहीं होती। ऐसे मामलों में बैंक रिकवरी और कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं, लेकिन सीधे किसी संपत्ति पर दावा नहीं कर सकते। सवाल- लोन लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- लोन लेते समय सिर्फ EMI की रकम नहीं, बल्कि उसकी पूरी जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी है। समय पर भुगतान और सही वित्तीय योजना से डिफॉल्ट की स्थिति से बचा जा सकता है। ग्राफिक में देखिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- RBI का यह फैसला याद दिलाता है कि लोन लेते समय सिर्फ रकम और EMI नहीं, बल्कि उससे जुड़ी शर्तों को समझना भी जरूरी है। जागरूक उधारकर्ता अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और अनावश्यक विवादों से बच सकता है। ***** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………… ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- इंवेस्टमेंट के 7 आसान नियम:एक्सपर्ट से समझें पैसा कब होगा डबल, कितना करें निवेश और कितना रिस्क लेना सही हर निवेशक चाहता है कि उसका पैसा समय के साथ दोगुना, तीन गुना या चार गुना हो जाए। इसके लिए कुछ लोग जल्दबाजी में बिना प्लानिंग के निवेश शुरू कर देते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्हें अलग-अलग जगहों से अलग-अलग सलाह मिलती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: आज शनिवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और प्रतिपदा तिथि का संयोग, इन राशियों को मिलेगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: आज यानी 29 अगस्त 2026, शनिवार के दिन प्रतिपदा तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, इस दिन यात्रा पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि यह दिन सफर के लिए शुभ नहीं माना जाता है. शनिवार के दिन नक्षत्रों की बात करें तो पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 29 अगस्त 2026 (Today Horoscope 29 August 2026)

1-मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी.तनाव से मुक्त रहेंगे.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा.भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें 
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8

2-वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज किसी पर भी विश्वास न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.सभी रुके हुए काम पूरे होंगे.धन में वृद्धि होगी. पिता से विवाद हो सकता है.

सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ॐ नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद 
लक मीटर- 7

3-मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा. आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है.विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.

सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा 
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Janamashtami 2026: 4 या 5 सितंबर कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और दही-हांडी की डेट

4-कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिएआज दिन मिला जुला रहेगा.जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे.भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें 
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं 
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी 
लक मीटर- 7

5-सिंह राशि
 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा. समय रहते जरूरी काम निपटा लें.मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है.परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.

सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं 
लाल रंग का कपड़ा दान करें 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल 
लक मीटर- 7

6- कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा.ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा.शुभ समाचार मिल सकता है

सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन 
लक मीटर- 7

7-तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ फल देगा. यश कीर्ति में वृद्धि होगी.नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग.परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी.नई नौकरी मिलने का प्रबल योग.नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा

सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें 
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

8-वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव पूर्ण रह सकता है. अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. 
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें. पारिवारिक क्लेश हो सकता है.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें  
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

9-धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं.
मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा.महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी.वाहन खरीदने का मन होगा.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें 
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला 
लक मीटर- 9

10-मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. आज कार्य समय पर पूरे होंगे.कारोबार में नई योजना लागू होगी. शेयर में निवेश से बचें.जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा. 

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- काला कंबल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 7

11-कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा. अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे. अधिकारी से विवाद हो सकता है.धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा.कार्य विस्तार के योग हैं

सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें 
उपाय- गरीबों की मदद करें 
सरसों का तेल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला 
लक मीटर- 8

12-मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम देगा. कारोबार में कामयाबी मिलेगी.परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है.नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें

सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें 
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

Continue reading on the app

  Sports

बहाना नहीं चलेगा... ऋषभ पंत की लापरवाही पर भड़के अश्विन, पूरी दुनिया के सामने किया एक्सपोज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के प्रदर्शन से बहुत निराश हैं. अश्विन का मानना है कि पंत मैच में लापरवाही करते हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है. अश्विन ने ऋषभ पंत को मैच की परिस्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी करने की सलाह भी दी है. Sat, 29 Aug 2026 08:38:30 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News : नेपाल में बाढ़ का तांडव, मौत और तबाही के बीच अपनों की तलाश में लोग | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:15:03+00:00

Top News : फटाफट देखें आज की 100 बड़ी खबरें | Superfast News | Nepal Flood | Nepal Flash Flood LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:14:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers