Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: आज शनिवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और प्रतिपदा तिथि का संयोग, इन राशियों को मिलेगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: आज यानी 29 अगस्त 2026, शनिवार के दिन प्रतिपदा तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, इस दिन यात्रा पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि यह दिन सफर के लिए शुभ नहीं माना जाता है. शनिवार के दिन नक्षत्रों की बात करें तो पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 29 अगस्त 2026 (Today Horoscope 29 August 2026)
1-मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी.तनाव से मुक्त रहेंगे.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा.भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2-वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज किसी पर भी विश्वास न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.सभी रुके हुए काम पूरे होंगे.धन में वृद्धि होगी. पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ॐ नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3-मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा. आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है.विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Janamashtami 2026: 4 या 5 सितंबर कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और दही-हांडी की डेट
4-कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिएआज दिन मिला जुला रहेगा.जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे.भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5-सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा. समय रहते जरूरी काम निपटा लें.मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है.परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6- कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा.ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा.शुभ समाचार मिल सकता है
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7-तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ फल देगा. यश कीर्ति में वृद्धि होगी.नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग.परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी.नई नौकरी मिलने का प्रबल योग.नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8-वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव पूर्ण रह सकता है. अचानक बड़ा खर्च हो सकता है.
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें. पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9-धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं.
मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा.महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी.वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10-मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. आज कार्य समय पर पूरे होंगे.कारोबार में नई योजना लागू होगी. शेयर में निवेश से बचें.जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11-कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा. अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे. अधिकारी से विवाद हो सकता है.धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा.कार्य विस्तार के योग हैं
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12-मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम देगा. कारोबार में कामयाबी मिलेगी.परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है.नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज प्रतिपदा तिथि के दिन शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें संपूर्ण पंचांग
Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज शनिवार को 29 अगस्त 2026 के दिन भाद्रपद माह का प्रारंभ हो रहा. आज प्रतिपदा तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, भाद्रपद हिंदू पंचांग का छठा माह होता है. हर वर्ष यह माह अगस्त और सितंबर के मध्य में शुरूहोता है और समाप्त होता है. धार्मिक दृष्टि से यह महीना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस महीने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाते हैं. आज के दिन शनिदेव की पूजा करें और उन्हें सरसो तेल का दान करें. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 29 अगस्त 2026
- तारीख- 29 अगस्त 2026
- वार- शनिवार
- तिथि- भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा सुबह 09 बजकर 57 मिनट तक उसके बाद द्वितीया होगी.
- नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 03 बजकर 42 मिनट तक उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होगा.
- सूर्योदय- सुबह 5:57 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:46 बजे
- योग- सुकर्मा योग, धृति योग और शूल योग
- करण- कौलव, तैतिल और गर करण
- चंद्रमा- कुंभ राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:56 से दोपहर 12:47 तक
- राहुकाल- 9:09 से सुबह 10:45 तक
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- उडद दाल या तिल खाकर निकलें
आज का महामंत्र
ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में रात 09 बजकर 37 मिनट तक उसके बाद मीन राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5:57 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 29 अगस्त शाम 07:28 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 30 अगस्त को सुबह 07:52 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:35 मिनट से सुबह 05:23 मिनट तक
अमृत काल- शाम 07:32 बजे से शाम 09:10 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:56 मिनट से दोपहर 12:47 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 9:09 से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक
यम गण्डक- दोपहर 02:01 मिनट से दोपहर 03:35 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल- सुबह 06:11 बजे से सुबह 07:45 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 07:52 बजे से सुबह 08:42 बजे तक
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Janamashtami 2026: 4 या 5 सितंबर कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और दही-हांडी की डेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










