Responsive Scrollable Menu

Luxury Car: लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो ट्राइकोलोर हुई पेश, जानें कीमत और खासियतें

Luxury Car: भारत में सामान्य कारों के साथ-साथ लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों की भी अच्छी मांग है। इसी बीच लैम्बॉर्गिनी ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स कार टेमेरारियो का खास ट्राइकोलोर एडिशन पेश किया है। यह मॉडल कंपनी के पर्सनलाइजेशन प्रोग्राम के 20 साल पूरे होने के मौके पर तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसकी केवल एक यूनिट बनाई गई है।

लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो ट्राइकोलोर हुई पेश
लैम्बॉर्गिनी ने ग्लोबल मार्केट में टेमेरारियो ट्राइकोलोर को पेश किया है। इस खास मॉडल को कंपनी के Ad Personam पर्सनलाइजेशन प्रोग्राम की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर तैयार किया गया है। इसमें लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो के स्पोर्टी डिजाइन के साथ इटली की राष्ट्रीय पहचान को भी शामिल किया गया है।

इटली के तिरंगे से मिली खास पहचान
टेमेरारियो ट्राइकोलोर की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्सटीरियर डिजाइन है। कार पर इटली के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाली ट्राईकलर रेसिंग स्ट्राइप दी गई है, जो इसके बॉडी डिजाइन को और आकर्षक बनाती है। इसके अलावा कार को एक खास पेंट फिनिश के साथ तैयार किया गया है।

इंटीरियर में भी स्पेशल कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है। केबिन के अलग-अलग हिस्सों में ट्राईकलर बैजिंग और अन्य खास डिटेल्स दी गई हैं, जिससे यह मॉडल स्टैंडर्ड टेमेरारियो से अलग नजर आता है।

907 बीएचपी की पावर
लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो ट्राइकोलोर में कंपनी का 4.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है। यही पावरट्रेन स्टैंडर्ड टेमेरारियो में भी मिलता है। यह इंजन इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन के साथ मिलकर 907 बीएचपी की अधिकतम पावर और 730 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

कार में 3.8 kWh क्षमता की बैटरी भी दी गई है, जो इसके हाइब्रिड पावरट्रेन का हिस्सा है। इस पावरट्रेन के साथ टेमेरारियो को दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है।

दुनिया में सिर्फ एक यूनिट
लैम्बॉर्गिनी ने टेमेरारियो ट्राइकोलोर को बेहद खास और एक्सक्लूसिव मॉडल के तौर पर तैयार किया है। कंपनी ने इसकी सिर्फ एक यूनिट का उत्पादन किया है। यानी दुनिया में इस खास Tricolore मॉडल की केवल एक कार मौजूद होगी, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और बढ़ जाती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Bike Comparison: केटीएम या यामाहा, 160cc सेगमेंट में कौन-सी बाइक खरीदाना है फायदेमंद?

Bike Comparison:  भारतीय बाजार में 160cc सेगमेंट में केटीएम 160 ड्यूक और Yamaha MT-15 V2 दो प्रमुख स्पोर्टी बाइक्स हैं। केटीएम ने हाल ही में 200 Duke के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड 160 ड्यूक को लॉन्च किया है। दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इंजन, ब्रेक, वजन और कीमत में अंतर है।

इंजन और पावर
केटीएम 160 ड्यूक में 164.2cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 9,500rpm पर 19PS की पावर और 7,500rpm पर 15.5Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

Yamaha MT-15 V2 में 155cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 10,000rpm पर 18.4PS और 7,500rpm पर 14.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। कागजों पर केटीएम पावर और टॉर्क दोनों में आगे है। हालांकि, यामाहा में VVA तकनीक दी गई है, जो लो और हाई rpm पर बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करती है।

सस्पेंशन और ब्रेक
केटीएम 160 ड्यूक में स्प्लिट-ट्रेलिस फ्रेम, 138mm ट्रैवल वाला इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और 168mm ट्रैवल वाला प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। MT-15 V2 में डेल्टाबॉक्स फ्रेम, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और लिंक्ड प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।

ब्रेकिंग में केटीएम को बढ़त मिलती है। इसमें 320mm फ्रंट और 230mm रियर डिस्क हैं, जबकि यामाहा में 282mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क मिलती है। दोनों में डुअल-चैनल ABS है।केटीएम में SuperMoto ABS मोड भी मिलता है।

वजन और फीचर्स
केटीएम में 10.1 लीटर और यामाहा में 10 लीटर का फ्यूल टैंक है। Duke की सीट हाइट 815mm और ग्राउंड क्लियरेंस 174mm है, जबकि MT-15 की सीट हाइट 810mm और ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। यामाहा का 141kg वजन KTM के 147kg से 6kg कम है।

फीचर्स में केटीएम में LCD कंसोल, कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। यामाहा में TFT क्लस्टर, कनेक्टिविटी, नेविगेशन और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है।

कीमत और कौन-सी बाइक बेहतर?
केटीएम 160 ड्यूक की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.85 लाख है, जबकि Yamaha MT-15 V2 की कीमत ₹1.70 लाख से ₹1.81 लाख के बीच है।

अगर आपकी प्राथमिकता पावर, ब्रेकिंग और आक्रामक डिजाइन है तो KTM 160 Duke बेहतर विकल्प है। वहीं हल्का वजन, VVA और ट्रैक्शन कंट्रोल चाहिए तो Yamaha MT-15 V2 ज्यादा उपयुक्त हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Imam ul Haq Controversy Live: इमाम उल हक के फेक इंजरी से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने गंवाया सीरीज

इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई पाकिस्तान टीम में बवाल मचा हुआ है. लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने अचनाक 7 प्लेयर को इंग्लैंड से वापस बुला लिया है. इसमें इमाम उल हक भी हैं. इमाम उल हक लॉर्ड्स टेस्ट में चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे. उनकी चोट लेकर कहा जा रहा है उन्होंने बहाना बनाया है. Tue, 1 Sep 2026 09:02:34 +0530

  Videos
See all

Kaushambi Blast Case News: कौशांबी फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 लोगों के खिलाफ FIR #shorts #upnews #blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:15:56+00:00

LPG Cylinder New Rate: LPG सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा | LPG Rate Today | Breaking News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers