Bike Comparison: केटीएम या यामाहा, 160cc सेगमेंट में कौन-सी बाइक खरीदाना है फायदेमंद?
Bike Comparison: भारतीय बाजार में 160cc सेगमेंट में केटीएम 160 ड्यूक और Yamaha MT-15 V2 दो प्रमुख स्पोर्टी बाइक्स हैं। केटीएम ने हाल ही में 200 Duke के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड 160 ड्यूक को लॉन्च किया है। दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इंजन, ब्रेक, वजन और कीमत में अंतर है।
इंजन और पावर
केटीएम 160 ड्यूक में 164.2cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 9,500rpm पर 19PS की पावर और 7,500rpm पर 15.5Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
Yamaha MT-15 V2 में 155cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 10,000rpm पर 18.4PS और 7,500rpm पर 14.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। कागजों पर केटीएम पावर और टॉर्क दोनों में आगे है। हालांकि, यामाहा में VVA तकनीक दी गई है, जो लो और हाई rpm पर बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करती है।
सस्पेंशन और ब्रेक
केटीएम 160 ड्यूक में स्प्लिट-ट्रेलिस फ्रेम, 138mm ट्रैवल वाला इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और 168mm ट्रैवल वाला प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। MT-15 V2 में डेल्टाबॉक्स फ्रेम, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और लिंक्ड प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।
ब्रेकिंग में केटीएम को बढ़त मिलती है। इसमें 320mm फ्रंट और 230mm रियर डिस्क हैं, जबकि यामाहा में 282mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क मिलती है। दोनों में डुअल-चैनल ABS है।केटीएम में SuperMoto ABS मोड भी मिलता है।
वजन और फीचर्स
केटीएम में 10.1 लीटर और यामाहा में 10 लीटर का फ्यूल टैंक है। Duke की सीट हाइट 815mm और ग्राउंड क्लियरेंस 174mm है, जबकि MT-15 की सीट हाइट 810mm और ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। यामाहा का 141kg वजन KTM के 147kg से 6kg कम है।
फीचर्स में केटीएम में LCD कंसोल, कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। यामाहा में TFT क्लस्टर, कनेक्टिविटी, नेविगेशन और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है।
कीमत और कौन-सी बाइक बेहतर?
केटीएम 160 ड्यूक की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.85 लाख है, जबकि Yamaha MT-15 V2 की कीमत ₹1.70 लाख से ₹1.81 लाख के बीच है।
अगर आपकी प्राथमिकता पावर, ब्रेकिंग और आक्रामक डिजाइन है तो KTM 160 Duke बेहतर विकल्प है। वहीं हल्का वजन, VVA और ट्रैक्शन कंट्रोल चाहिए तो Yamaha MT-15 V2 ज्यादा उपयुक्त हो सकती है।
(मंजू कुमारी)
Bike Helmet: स्टड्स का नया नोवा ट्रैक हेलमेट कितना सुरक्षित? जानें फीचर्स और कीमत
Bike Helmet: भारत में बड़ी संख्या में लोग रोजाना दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़क पर सफर के दौरान अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। खासकर हादसे की स्थिति में एक सुरक्षित हेलमेट सिर पर लगने वाली चोट के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रमुख हेलमेट निर्माता Studds अपने प्रीमियम ब्रांड SMK के तहत कई विकल्प पेश करता है। इनमें Nova Track भी एक प्रमुख मॉडल है। जो डिजाइन, फीचर्स और सुरक्षा मानकों के कारण शानदार विकल्प है।
SMK Nova Track में क्या खास?
SMK Nova Track को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाता है। हेलमेट में डुअल स्पॉयलर दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को बेहतर बनाता है। इसके बाहरी शेल को पॉलीकार्बोनेट से तैयार किया गया है, जिससे इसे मजबूती और टिकाऊपन मिलता है।
इसमें Energy Impact Resistant Thermoplastic (EIRT) शेल का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह प्रभाव को झेलने और राइडर को बेहतर सुरक्षा देने में मदद करता है। हेलमेट में मल्टी-डेंसिटी EPS लाइनर भी मिलता है, जो दुर्घटना के दौरान प्रभाव से पैदा होने वाली ऊर्जा को सोखने में मदद करता है।
चश्मा लगाने में नहीं होगी परेशानी
Nova Track के इंटीरियर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि राइडर आसानी से अपने चश्मे का इस्तेमाल कर सके। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो रोजाना राइडिंग के दौरान चश्मा पहनते हैं।
हेलमेट में ऑप्टिकली करेक्टेड और स्क्रैच-रेजिस्टेंट वाइजर दिया गया है। इसका बड़ा विजन फील्ड सड़क पर बेहतर दृश्यता देने में मदद करता है। इसके अलावा Pinlock 30 को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जो अलग-अलग मौसम और राइडिंग परिस्थितियों में वाइजर पर धुंध जमने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
सुरक्षा के मामले में कैसा है?
सुरक्षा के लिहाज से SMK Nova Track में कई महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं। यह हेलमेट ISI, DOT और ECE 22.06 जैसे सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। इसमें D-ring क्लोजर दिया गया है, जो हेलमेट को सिर पर मजबूती से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
इसके साथ छोटा मैग्नेटिक होल्डर भी दिया गया है, जिससे स्ट्रैप को संभालना आसान होता है और हेलमेट पहनने के बाद इसे व्यवस्थित रखा जा सकता है।
क्या SMK Nova Track खरीदना सही रहेगा?
अगर आप प्रीमियम सेगमेंट में ऐसा हेलमेट तलाश रहे हैं, जिसमें सुरक्षा के साथ स्पोर्टी डिजाइन, आकर्षक ग्राफिक्स, बेहतर विजिबिलिटी और लंबे सफर के दौरान उपयोगी फीचर्स मिलें, तो SMK Nova Track पर विचार किया जा सकता है।
हालांकि, अगर आपका बजट ₹4,000 से कम है या आप हेलमेट में Bluetooth कनेक्टिविटी और ब्लिंकर जैसे अतिरिक्त फीचर्स चाहते हैं, तो बाजार में मौजूद दूसरे विकल्पों पर भी नजर डालना बेहतर रहेगा। वहीं, प्रीमियम सुरक्षा मानकों और फीचर्स को प्राथमिकता देने वाले राइडर्स के लिए Nova Track एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









