Upcoming EV: एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार 26 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और रेंज
Upcoming EV: एमजी मोटर भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में अपनी कारें बेचती है। कंपनी अब इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। एमजी हेक्टर टॉमहॉक को 26 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को एमजी के ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। लॉन्च से पहले इसके संभावित फीचर्स, बैटरी, रेंज और कीमत को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।
नई इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी लॉन्च
एमजी की ओर से भारतीय बाजार में हेक्टर टॉमहॉक को एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल कंपनी के ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसके जरिए एमजी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।
कितनी हो सकती है रेंज?
एमजी हेक्टर टॉमहॉक में करीब 60kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। फुल चार्ज होने पर यह एसयूवी करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। यह मोटर करीब 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। हालांकि, बैटरी, मोटर और रेंज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो एमजी हेक्टर टॉमहॉक में C-शेप की LED DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और LED टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है। एसयूवी में रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लैट बोनट और बॉडी क्लैडिंग जैसे डिजाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं।
केबिन में प्रीमियम इंटीरियर के साथ 12.8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा एसयूवी में 7-सीटर लेआउट का विकल्प भी दिया जा सकता है।
26 अगस्त को होगी लॉन्च
एमजी हेक्टर टॉमहॉक को भारत में 26 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसकी कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू कर सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
एमजी ने अभी तक हेक्टर टॉमहॉक की कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो हेक्टर टॉमहॉक इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत, रेंज और फीचर्स की पुष्टि 26 अगस्त के लॉन्च के बाद ही होगी।
(मंजू कुमारी)
Cruiser Bike: होंडा रेबेल 300 भारत में लॉन्च, E-Clutch के साथ के साथ मिलेंगे नए फीचर्स
Cruiser Bike: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम क्रूजर बाइक रेबेल 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.22 लाख रखी गई है। कंपनी ने इसके साथ ई-क्लच वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत ₹2.62 लाख है। ई-क्लच तकनीक की मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए गियर बदल सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसी लोकप्रिय बाइक से होगा।
होंडा रेबेल 300 की कीमत
होंडा रेबेल 300 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत ₹2.22 लाख एक्स-शोरूम है। वहीं ई-क्लच वेरिएंट के लिए ₹40,000 ज्यादा चुकाने होंगे और इसकी कीमत ₹2.62 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है।
बाइक की बुकिंग देशभर में ₹5,000 में शुरू हो गई है। कंपनी के अनुसार, इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू की जाएगी। रेबेल 300 को होंडा के BigWing डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा।
ई-क्लच सिस्टम है सबसे बड़ी खासियत
रेबेल 300 की सबसे बड़ी खासियत इसका ई-क्लच सिस्टम है। यह तकनीक क्लच के एंगेजमेंट और डिसएंगेजमेंट को ऑटोमैटिक तरीके से मैनेज करती है। इसका फायदा यह है कि राइडर क्लच लीवर को दबाए बिना गियर बदल सकता है।
हालांकि, जरूरत पड़ने पर राइडर मैन्युअल तरीके से भी क्लच का इस्तेमाल कर सकता है। शहरों में ट्रैफिक, सिग्नल और बार-बार रुकने-चलने के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है। इससे बार-बार क्लच ऑपरेट करने की जरूरत कम होती है और राइडिंग ज्यादा आरामदायक बन सकती है।
क्लासिक 350 के क्लच से कितना अलग?
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच दिया गया है। यह क्लच लीवर को हल्का करने और तेज डाउनशिफ्ट के दौरान रियर व्हील के हॉप को कम करने में मदद करता है। हालांकि, गियर बदलते समय राइडर को क्लच लीवर खुद ऑपरेट करना पड़ता है।
इसके मुकाबले रेबेल 300 का ई-क्लच सिस्टम क्लच ऑपरेशन को ऑटोमेट कर सकता है। यही तकनीक दोनों बाइक्स के बीच सबसे बड़ा अंतर बनती है।
इंजन में क्लासिक 350 आगे
होंडा रेबेल 300 में 286 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक में 2-चैनल ABS और Honda RoadSync कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला TFT डिस्प्ले भी मिलता है।
दूसरी ओर, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में 349 सीसी एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और डुअल-चैनल ABS मिलता है।
इस तरह इंजन क्षमता और टॉर्क के मामले में क्लासिक 350 आगे नजर आती है, जबकि रेबेल 300 आधुनिक तकनीक और कनेक्टेड फीचर्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करती है।
कीमत में भी अंतर
कीमत की बात करें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती कीमत करीब ₹1.87 लाख एक्स-शोरूम है। वहीं होंडा रेबेल 300 की शुरुआती कीमत ₹2.22 लाख एक्स-शोरूम है। यानी रेबेल 300 की शुरुआती कीमत क्लासिक 350 से करीब ₹35,000 ज्यादा हैई-क्लच वेरिएंट चुनने पर यह अंतर और बढ़ जाता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










