Responsive Scrollable Menu

Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits

अंडा खाना सेहत के लिए हमेशा से अच्छा माना गया है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन्स और कई जरुरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे लिए काफी हेल्दी होते हैं। क्या आप जानते हैं कि अंडे का सेवन रोजाना करने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा।
अक्सर अंडे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सावल आते है कि कहीं इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल और वजन न बढ़ जाए, लेकिन आपको बता दें कि, कई रिसर्च से पता चला है कि अंडा खाने से शरीर को काफी फायदा प्राप्क होता है। आइए आपको बताते हैं रोजाना अंडे खाने से शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

सूजन कम होती है
यदि आपको क्रॉनिक इंफ्लेमेशन यानी के कोई पुरानी सूजन है, तो अंडा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से पाया जाता है, अंडा सूजन घटाने में काफी असरदार साबित होता हो सकता है। हालांकि, इसमें बहुत ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स नहीं होते। 

तनाव से राहत 
अंडा खाने  से स्ट्रेस में रिलीफ मिलती है। क्योंकि अंडे में लाइसिन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मददगार साबित होगा। अंडे में जिंक होता है, जो स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।

मजबूत बाल और नाखून
अंडे में भरपूर मात्रा में बायोटिन पाया जाता है, जो कि बी-कॉम्पलेक्स का हिस्सा होता है। बायोटिन कैरोटिन बनाने में मुख्य भूमिका निभा सकता है। दरअसल, हमारे बाल और नाखुन इसी प्रोटीन से बनते हैं। इसके साथ ही बालों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन-बी12 भी जरुरी होता है और यह ये सभी पोषक तत्व अंडे में पाए जाते है।

दिमाग के लिए फायदेमंद
अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कि दिमाग की सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। इसके साथ ही इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन-बी12 और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि दिमाग के लिए काफी हेल्दी होते हैं।

सावधानी है जरूरी
गौरतलब है कि अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स भी माना जाता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। रोजाना एक या दो अंडे खाना ठीक रहता है। यदि आपको दिल की बीमारी या डायबिटीज की समस्या है, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। 

Continue reading on the app

हैती में गैंग्स का तांडव, एक रात में मार दिए 50 लोग, कौन है इस कत्ल-ए-आम के लिए जिम्मेदार

कैरीबियाई देश हैती में गैंग हिंसा ने एक बार फिर डरावना रूप ले लिया है. राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के ऊपर पहाड़ियों में बसे एक शांत कृषि इलाके पर हथियारबंद गैंग्स ने हमला कर दिया. हमलावर रविवार देर रात इलाके में घुसे और लोगों को निशाना बनाने के साथ-साथ कई घरों में आग लगा दी. इस हमले में 50 लोगों की मौत की खबर है.

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यवंशी-ईशान के दम पर ईस्ट जोन भरेगा हुंकार, सेमीफाइनल में सामने मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन की चुनौती

Vaibhav Sooryavanshi Semi final: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन का मुकाबला आत्मविश्वास से लबरेज ईस्ट जोन से होगा. ईस्ट जोन की नजरें कप्तान ईशान किशन की आक्रामक कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी पर टिकी हैं. क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन को पारी और 210 रन से रौंदने के बाद ईस्ट जोन शानदार लय में है. वहीं दूसरी ओर, रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन की टीम अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के दम पर खिताबी रेस में आगे बढ़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी. Sat, 29 Aug 2026 15:11:58 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Nepal Flash Flood Updates | CNG Price Hike | Rahul Gandhi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T10:07:28+00:00

चकराता में बड़ा हादसा! 35 फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी कार #chakrata #caraccident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T10:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers