Responsive Scrollable Menu

Kamika Ekadashi 2026: सावन में कामिका एकादशी व्रत का क्या है आध्यात्मिक महत्व? नोट करें Shubh Muhurat

हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी कहा जाता है। सावन महीने में पड़ने वाली इस एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है। वहीं एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

एकादशी का व्रत करने पर और भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक के सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं और मृत्यु लोक के बाद व्यक्ति विष्णु लोक को प्राप्त होता है। कामिका एकादशी का व्रत करने से गंगा स्नान, काशी, गया, पुष्कर और कुरुक्षेत्र जैसे महान तीर्थों के बराबर पुण्यफल प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं कामिका एकादशी की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक सावन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि की शुरूआत 08 अगस्त 2026 की दोपहर 01:59 मिनट पर शुरू होगी। वहीं अगले दिन यानी की 09 अगस्त की सुबह 11:04 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। उदयातिथि के मुताबिक कामिका एकादशी का व्रत 09 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। वहीं व्रत का पारण 10 अगस्त को सुबह 05:47 मिनट से लेकर 80:00 बजे तक होगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु को पंचामृत, जल से स्नान कराने के बाद हल्दी और चंदन लगाएं। इसके बाद पीले फूल, तुलसी दल और भोग आदि अर्पित करें। फिर धूप-दीप जलाकर भगवान विष्णु से प्रार्थना करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और एकादशी व्रत कथा सुनें। इसके बाद अगले दिन व्रत का पारण करें।

मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात।
ॐ श्रीं श्री लक्ष्मी-नारायणाभ्यां नमः।
ॐ विष्णवे नमः।

Continue reading on the app

MP Board Exams 2027 Timetable: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 24 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं के एग्जाम

MP Board Exams 2027 Timetable: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने आगामी वर्ष 2027 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम टेबल घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

यह टाइम टेबल नियमित (regular), प्राइवेट और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है। हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होंगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। पहले दिन छात्र भाषा विषयों (जैसे मराठी, गुजराती, पंजाबी और सिंधी) के अलावा पेंटिंग, गायन-वादन, तबला पakhawaj और कंप्यूटर विषयों की परीक्षा देंगे।

  • 25 फरवरी: नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े विषयों की परीक्षा होगी।
  • 27 फरवरी: उर्दू विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा।
  • 2 मार्च: हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
  • 5 मार्च: गणित का पेपर होगा, जिसमें स्टैंडर्ड और बेसिक मैथमेटिक्स के अलग-अलग पेपर शामिल हैं।
  • 9 मार्च: अंग्रेजी विषय की परीक्षा तय की गई है।
  • 12 मार्च: संस्कृत का पेपर होगा।
  • 15 मार्च: विज्ञान (Science) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान (Social Science) के पेपर के साथ कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का समापन होगा।

बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों के लिए उचित व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें।

कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां और अन्य विवरण
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं के साथ-साथ 12वीं कक्षा का भी पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जहां 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं, वहीं कक्षा 12वीं के एग्जाम कुछ दिन पहले यानी 17 फरवरी 2027 से आरंभ हो जाएंगे।

कक्षा 12वीं की शुरुआत बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला पखावज जैसे विषयों के पेपर के साथ होगी। इसके बाद हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और विभिन्न वोकेशनल कोर्सेस के पेपर 18 मार्च 2027 तक लगातार चलते रहेंगे। छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: शेफाली और दीप्ति का थाईलैंड पर टूटा कहर, टीम इंडिया का जोरदार आगाज

भारतीय टीम को इस मैच में शुरू से ही जीत का दावेदार माना जा रहा था जो कि हैरान करने वाला भी नहीं था. मगर थाईलैंड ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल में डालकर एक चेतावनी जारी कर दी. Sun, 30 Aug 2026 23:16:31 +0530

  Videos
See all

Arhaan Khan: बांद्रा में अरहान खान ने बटोरी सुर्खियां #arhaankhan #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:45:15+00:00

नेपाल में बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी | #NepalFlood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers