MP Board Exams 2027 Timetable: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 24 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं के एग्जाम
MP Board Exams 2027 Timetable: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने आगामी वर्ष 2027 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम टेबल घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
यह टाइम टेबल नियमित (regular), प्राइवेट और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है। हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होंगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। पहले दिन छात्र भाषा विषयों (जैसे मराठी, गुजराती, पंजाबी और सिंधी) के अलावा पेंटिंग, गायन-वादन, तबला पakhawaj और कंप्यूटर विषयों की परीक्षा देंगे।
- 25 फरवरी: नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े विषयों की परीक्षा होगी।
- 27 फरवरी: उर्दू विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा।
- 2 मार्च: हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
- 5 मार्च: गणित का पेपर होगा, जिसमें स्टैंडर्ड और बेसिक मैथमेटिक्स के अलग-अलग पेपर शामिल हैं।
- 9 मार्च: अंग्रेजी विषय की परीक्षा तय की गई है।
- 12 मार्च: संस्कृत का पेपर होगा।
- 15 मार्च: विज्ञान (Science) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान (Social Science) के पेपर के साथ कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का समापन होगा।
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों के लिए उचित व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें।
कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां और अन्य विवरण
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं के साथ-साथ 12वीं कक्षा का भी पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जहां 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं, वहीं कक्षा 12वीं के एग्जाम कुछ दिन पहले यानी 17 फरवरी 2027 से आरंभ हो जाएंगे।
कक्षा 12वीं की शुरुआत बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला पखावज जैसे विषयों के पेपर के साथ होगी। इसके बाद हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और विभिन्न वोकेशनल कोर्सेस के पेपर 18 मार्च 2027 तक लगातार चलते रहेंगे। छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
SP मैडम पर ही FIR: कौन हैं नेहा पच्चीसिया, एमपी में बड़े कांड में फंसीं; CM ने किया सस्पेंड
कटनी की सिटी एसपी नेहा पच्चीसिया और एक एसएचओ के खिलाफ जमीन सौदे से जुड़े एक मामले में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में कुल 3 लोगों के नाम हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री CSP नेहा को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan










