Responsive Scrollable Menu

Tulsi Tanti : बिजली की कमी से तंग आकर खरीदे 2 टर्बाइन, फिर बन गए भारत के विंड मैन

Success Story : किसान परिवार में जन्‍में तुलसी तांती को ‘विंड मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. कभी कपड़ा मिल चलाने वाले तांती ने अपनी दूरदर्शिता और जोखिम लेने से न डरने के स्‍वभाव की वजह से भारत की सबसे बड़ी विंड एनर्जी कंपनी, सुजलॉन एनर्जी खड़ी कर दी.

Continue reading on the app

Singh Sankranti 2026: सूर्य का स्वराशि प्रवेश, महापुण्य काल में Surya Puja से चमकेगी किस्मत

हिंदू धर्म में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। वहीं सूर्य का राशि परिवर्तन भी विशेष महत्व रखता है। आज यानी की 17 अगस्त को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जब सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसको राशि की संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-आराधना और उनकी कृपा प्राप्त करने का विशेष मौका होता है। तो आइए जानते हैं आज की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

आज 17 अगस्त की सुबह 08:03 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त सुबह 05:51 मिनट से सुबह 08:04 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन महापुण्य काल का समय 05:52 मिनट से लेकर सुबह 08:04 बजे तक रहेगा।

पूजन विधि

यह दिन सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्ति का होता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य करें। इस दिन स्नान-ध्यान करने, सूर्य देव को अर्घ्य देने और दान करने से शारीरिक कष्टों का नाश होता है। जल में रोली, कुमकुम और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

मंत्र जाप

'ॐ सूर्याय नमः'

'घृणि सूर्याय नमः'

इन मंत्रों के जाप के अलावा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत होगी और सेहत लाभ, सम्मान और सुख-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'कमबैक आसान नहीं होगा'... नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, लिखा इमोशनल पोस्ट

Neeraj Chopra out of Asian Games: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा टखने में चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. स्विट्जरलैंड के लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन-सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज करने के तुरंत बाद अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें यह चोट लगी. इस कारण वे आगामी 2026 एशियन गेम्स (जापान) और डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. Sat, 29 Aug 2026 15:05:59 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Floods LIVE: नेपाल छोड़ भाग रहे लोग, फिर आएगी तबाही | China | Tibet Dam | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T09:46:09+00:00

Mathura में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का संकल्प! रजत संकल्प शिला का हुआ पूजन | Mathura News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T09:47:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers