Responsive Scrollable Menu

UP News: लखनऊ में सीएम योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी, सेल्फी ली और ऑटोग्राफ भी दिया

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री आवास का आंगन बेटियों की चहलकदमी से शुक्रवार को उस समय खिलखिला उठा, जब 'बिटिया और बहना-यूपी का गहना' स्नेह बंधन कार्यक्रम एक अविस्मरणीय आयोजन बन गया. स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर भरोसे और विश्वास का रिश्ता प्रदर्शित किया तो मुख्यमंत्री ने भी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संकल्प दोहराया. 

रक्षाबंधन पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बच्चियों ने राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का भाव प्रकट किया. तो सीएम ने भी बच्चियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन पर स्नेह बरसाया. उन्हें आशीर्वाद व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान समूचा माहौल भावुकता और अपनत्व से भर गया. संवाद के दौरान भी बच्चियों के चेहरे पर मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह, अपनत्व व विश्वास झलक रहा था.

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. सरकार बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित कर आधी आबादी के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने बच्चियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनकी शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है. बेटियां परिवार ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की शक्ति हैं. उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना और उनके सपनों को पंख देना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बच्चियों से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

छात्राओं ने सीएम के साथ संवाद भी किया

इस अवसर पर बच्चियों ने मुख्यमंत्री को स्नेह की डोर बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की. मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को आशीर्वाद व उपहार प्रदान किए. छात्राओं ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद भी किया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक आत्मीयता से भर उठा. राखी के इस पवित्र धागे में जहां बहनों का स्नेह और विश्वास था, वहीं मुख्यमंत्री की ओर से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के प्रति संकल्प का भाव भी दिखाई दिया. रक्षाबंधन के इस अवसर पर स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का यह रिश्ता सामाजिक संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा.

विद्यालयों की छात्राएं मौजूद रहीं

स्नेह बंधन के इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मलिहाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर गोसाईगंज, भारत स्काउट एंड गाइड्स, द संस्कृति स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए-ब्लॉक राजाजीपुरम समेत अनेक विद्यालयों की छात्राएं मौजूद रहीं.

अद्रिका, अर्पिता, अंशिका, जाह्नवी, अंकिता, कोमल, आरोही, खुशी, दिव्या, अनायसा, स्तुति, तंजीम फातिमा आदि ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी. मुख्यमंत्री ने बच्चियों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की. फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार की वालंटियर्स ने भी मुख्यमंत्री को राखी भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

स्कूली बच्चियों से संवाद भी किया

मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चियों से संवाद भी किया. शैल कुमारी, अनन्या, समृद्धि वर्मा, आयशा बानो, वैष्णवी पाल, दिव्या, अभिलाषा सिंह, आराध्या, श्रेयसी, सृजा, अग्रिमा, माही, याशिका, अनंशी, सुकैना आदि ने मुख्यमंत्री से संवाद किया और उनसे प्रश्न भी किए. मुख्यमंत्री सभी प्रश्नों के उत्तर दिए. उन्होंने संस्कृति स्कूल की बच्ची अनायसा भार्गव को ऑटोग्राफ भी दिया.

मुख्यमंत्री ने बच्चियों संग सेल्फी भी ली और फोटो भी खिंचवाई. मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था. उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की कक्षा- 8 की छात्रा नंदिनी ने सीएम को अपने हाथ से बनाया रक्षाबंधन बधाई कार्ड भेंट किया.

 

Continue reading on the app

Saty Aur Tathya : कांग्रेस को क्यों खटक गई GEN Z लड़की? | Rahul Gandhi | Congress | Gen Z |

Saty Aur Tathya : कांग्रेस को क्यों खटक गई GEN Z लड़की? | Rahul Gandhi | Congress | Gen Z | #Congress #GenZ #RahulGandhi #AmishDevgan #SatyAurTathya #GenZGirl #CongressNews #RahulGandhiNews #IndianPolitics #PoliticalNews #YouthPolitics #GenZPolitics #StudentPolitics #LatestNews #HindiNews कांग्रेस को क्यों खटक गई GEN Z लड़की? इस सवाल को लेकर सियासी बहस तेज है। आखिर कौन है ये GEN Z लड़की और कांग्रेस से जुड़े इस पूरे मामले की कहानी क्या है? युवाओं, छात्र राजनीति और GEN Z को लेकर देश की राजनीति में क्यों बढ़ रही है हलचल? राहुल गांधी के युवाओं और छात्राओं से जुड़े कार्यक्रमों के बाद GEN Z को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हुई है। पुणे के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं की मौजूदगी और सोशल मीडिया पर वायरल प्रतिक्रियाओं ने भी चर्चा को बढ़ाया। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

WCPL 2026: कैरेबियन लीग में Team India की 4 महिला खिलाड़ियों का जलवा, Pooja Vastrakar समेत दिग्गजों की एंट्री

महिला क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए कैरेबियाई क्षेत्र से अच्छी खबर है। महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2026 सत्र में भारत की चार प्रमुख खिलाड़ी विदेशी धरती पर अपना दम दिखाती नजर आएंगी। पूजा वस्त्राकर, किरण नवगिरे, यास्तिका भाटिया और शिखा पांडे को अलग-अलग टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। सभी टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों की सूची की पुष्टि कर दी है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम पूजा वस्त्राकर का है। उन्हें मौजूदा विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। पूजा ने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के 2026 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे। बारबाडोस की टीम में पूजा के अलावा भारत की किरण नवगिरे और न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन तथा सूजी बेट्स भी शामिल हैं।

किरण नवगिरे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और बारबाडोस के बल्लेबाजी क्रम को अतिरिक्त मजबूती दे सकती हैं। वहीं, सूजी बेट्स का अनुभव टीम के लिए अहम होगा। मैडी ग्रीन भी न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने भारत की शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया को अपनी टीम में जगह दी है। शिखा इससे पहले भी इस प्रतियोगिता में त्रिनबागो की ओर से खेल चुकी हैं और अब वह एक बार फिर टीम का हिस्सा होंगी। यास्तिका पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलती दिखाई देंगी। त्रिनबागो की विदेशी सूची में दक्षिण अफ्रीका की मरिजाने कैप और ऑस्ट्रेलिया की लॉरा हैरिस तथा मैडलीन पेन्ना भी शामिल हैं।

इस सत्र में नई टीम जमैका एक्सप्रेस भी मैदान पर उतरेगी। उसने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग, आयरलैंड की एमी हंटर, दक्षिण अफ्रीका की नोंकू म्लाबा, पाकिस्तान की सैयदा आरूब शाह और न्यूजीलैंड की रोजमेरी मैर को टीम में शामिल किया है। मेग लैनिंग के लिए यह प्रतियोगिता में पदार्पण होगा। लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के बावजूद वह पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेंगी।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की चार खिलाड़ियों ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन और शबनिम इस्माइल को चुना है। ऑस्ट्रेलिया की एरिन बर्न्स भी टीम में शामिल हैं। एरिन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला करीब सात साल पहले खेला था। ताजमिन ब्रिट्स इस टीम की ऐसी विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इससे पहले इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है।

गौरतलब है कि महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का 2026 सत्र 5 सितंबर से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित होंगे। भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से टूर्नामेंट को भारत में भी अतिरिक्त दर्शक रुचि मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर पूजा वस्त्राकर, किरण नवगिरे, शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया के प्रदर्शन पर प्रशंसकों की नजरें टिकी रहेंगी।
Fri, 28 Aug 2026 22:42:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood : बैरियर झील टूटी तो... नेपाल का बचना मुश्किल! Nepal Glacial Lake | Glacial Lake Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:16:15+00:00

Baba Ramdev On Nepal Tragedy : नेपाल त्रासदी पर बाबा रामदेव का भावुक बयान | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:16:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers