25 दिन में ही मंत्री पद खत्म: वाल्मीकि घोटाले में घिरे बी नागेंद्र का इस्तीफा; प्रेस कॉन्फ्रेंस में फफक-फफक कर रोए
B Nagendra resignation: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। राज्य के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री बी नागेंद्र ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल होने के महज 25 दिनों के भीतर ही यह कदम उठाया है। कथित महर्षि वाल्मीकि निगम घोटाले के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मनुवादियों' ने उन्हें इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वे किसी आदिवासी व्यक्ति को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि विपक्षी दल उन्हें ईडी (ED) या सीबीआई (CBI) के नाम पर डरा नहीं सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फफक कर रो पड़े नागेंद्र
शुक्रवार शाम को जब बी नागेंद्र ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे का ऐलान किया, तो वे पत्रकारों के सामने भावुक होकर रो पड़े। भ्रष्टाचार के जिन आरोपों के कारण उन्हें दो साल पहले भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी, उन्हीं आरोपों को लेकर इस बार भी विपक्षी दलों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। अगस्त के पहले सप्ताह में जब डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी, तब नागेंद्र ने दोबारा कैबिनेट में वापसी की थी।
VIDEO | Bengaluru: "I am submitting my resignation to CM today to ensure party does not face any embarrassment", says Karnataka Minister Nagendra. pic.twitter.com/3ysOZovm5v
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2026
एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "आज मैं स्वेच्छा से मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।" नागेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सौंप दिया है।
89 करोड़ रुपये के वाल्मीकि निगम घोटाले का मामला
विपक्ष की मुख्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल सेक्युलर (JDS) दो साल पहले इसी मामले में उनके इस्तीफे के बाद से ही उनकी दोबारा कैबिनेट में वापसी का पुरजोर विरोध कर रहे थे। विपक्षी दलों का आरोप है कि बी नागेंद्र 89 करोड़ रुपये के कर्नाटक स्टेट महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले में संलिप्त हैं।
यह पूरा भ्रष्टाचार मामला तब रोशनी में आया था जब मई 2024 में निगम के अकाउंट्स ऑफिसर चंद्रशेखरन पी ने आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें अनधिकृत रूप से फंड ट्रांसफर किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद हुई आगे की जांच में यह बात सामने आई थी कि निगम के बैंक खातों से भारी-भरकम राशि अन्य कई खातों में अवैध रूप से ट्रांसफर की गई थी।
"जनता की अदालत में जाने को तैयार", ईडी-सीबीआई से नहीं डरने की बात
अपने इस्तीफे के ऐलान से ठीक पहले नागेंद्र ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना फैसला साझा करेंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एक गहरी साजिश के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का डर दिखाकर उन्हें दबा नहीं सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे विधायक पद से भी इस्तीफा देने और "जनता की अदालत" में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Raksha Bandhan Special 2026: सलमान खान-संजय दत्त से लेकर कंगना-जेनेलिया तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया रक्षा बंधन का त्योहार
Raksha Bandhan Special 2026: आज देश भर में धूम-धाम से रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को अपने अंदाज में मना रहे हैं. रक्षा बंधन के मौके सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और अनुपम खेर ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई है, वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जेनेलिया और प्रीति जिंटा तक कई सेलेब्स ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी. सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस खास मोमेंट को शेयर किया है. वहीं, कई सेलेब्स ने रक्षा बंधन के मौके पर अपने भाई-बहनों के लिए प्यार भरा नोट लिखा है. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स ने रक्षा बंधन का त्योहार कैसे मनाया और अपने भाई-बहनों के लिए क्या लिखा.
सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई
रक्षाबंधन पर सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा से राखी बंधवाई है. सोशल मीडिया सलमान का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी कलाई पर बंधी राखियों को दिखाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो चर्चा में आ गया है. हालांकि, सलमान यह पूरी तरह साफ नहीं है कि सलमान खान ने बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा से राखी बंधवाई है लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने ये राखियां बांधी होगीं. दरअसल, हर अलवीरा और अर्पिता अपने भाईयों को राखी बांधती हैं.
संजय दत्त की बहन ने रक्षा बंधन पर भाई पर लुटाया प्यार
वहीं, रक्षा बंधन पर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने उन पर प्यार लुटाया है. उन्होंने अपने भाई संजय की यंग ऐज की एक फोटो शेयर करते हुए एक लंबा इमोशनल नोट लिखा. प्रिया ने लिखा, 'बचपन की यादों से लेकर जिंदगी के हर मोड़ तक, कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं. वो प्यार, वो हंसी-मजाक, वो बहस, वो कभी न खत्म होने वाली कहानियां, वो बिना कहे एक-दूसरे को समझ लेना... और यह सुकून कि जिंदगी हमें चाहे कहीं भी ले जाए, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे.
रणबीर कपूर ने बहन ने शेयर की बचपन की तस्वीर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रक्षा बंधन के मौके पर पुरानी यादों को शेयर किया.रिद्धिमा ने रणबीर के साथ बचपन की एक पुरानी फोटो की. उन्होंने इसके साथ लिखा, 'हैप्पी रक्षा बंधन. आई लव यू.' इस फोटो में फैंस को उनके बचपन के दिनों की झलक देखने को मिली. फैंस दोनों की बचपन की फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं.
अक्षय कुमार ने बहन को दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
अक्षय कुमार ने अपनी अलका भाटिया बहन के साथ रक्षाबंधन के मौके पर एक फोटो शेयर की. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'रिश्ता वो, जिसमें नोक झोंक भी है और हर मुश्किल में साथ भी है.हर भाई बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.'
सुनील शेट्टी ने ऐसे मनाया रक्षा बंधन
सुनील शेट्टी ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी फैमिली के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. उन्होंने इसके साथ लिखा 'कुछ रिश्ते कभी नहीं बदलते. सिर्फ तस्वीरें बदलती हैं. हमारी इस छोटी सी दुनिया से लेकर जिंदगी में हमें जो कुछ भी मिला है, वहां तक... मेरी बहनें हमेशा मेरे साथ रहने वाले 'घर' का एक हिस्सा रही हैं. रक्षाबंधन की शुभकामनाएं. तुम्हारा भाई.'
प्रीति जिंटा ने अपने दोनों भाईयों के बांधी राखी
रक्षा बंधन पर प्रीति जिंटा ने भी अपने भाई मनीष और दीपांकर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को रक्षाबंधन की बधाई जो आज इसे मना रहे हैं, और मेरे उन दोनों साथियों को भी, जिनके साथ मैंने शरारतें कीं, खुशियां बांटीं और जिंदगी के हर पल को जिया. आप दोनों से बहुत-बहुत प्यार.'
जेनेलिया डिसूजा ने भाई संग शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने इस खास मौके पर भाई निगेल डिसूजा के साथ रक्षा बंधन मनाते हुए वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपने भाई को तिलक लगाती हुईं और आरती उतारती हुई नजर आईं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हर साल होने वाली लड़ाई... बड़ी बहन को ही हमेशा तोहफे देने और लाड़-प्यार करने वाला होना चाहिए, उल्टा नहीं हो सकता - इसकी इजाजत नहीं है. लेकिन इस बार निगु-पिगु ने 'छोटी गैंग' की मदद ली और मैं बुरी तरह हार गई। रक्षाबंधन की बधाई, निगु-पिगु। मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी.'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation









