National News Headlines: Nepal Flood में 320 भारतीय लापता, Praggnanandhaa ने रचा इतिहास
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
दि40 नेपाल बाढ़ भारत नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद 320 भारतीय अब भी लापता : विदेश मंत्रालय नयी दिल्ली, नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ के बाद कम से कम 320 भारतीय अब भी लापता हैं और करीब 400 अन्य चीन की तरफ फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वि27 नेपाल बाढ़ मृतक संख्या नेपाल में बाढ़ : मृतक संख्या बढ़कर 538 हुई काठमांडू, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद तलाश और बचाव अभियान के दौरान और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 538 हो गई।
वि15 : नेपाल बाढ़ बांध अलर्ट नेपाल में आपदा स्थल पर जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की नयी चेतावनी जारी काठमांडू, इस सप्ताह के शुरु में नेपाल में जो स्थान अचानक आई बाढ़ की चपेट में आया था वहां जलस्तर बढ़ने के बाद नेपाल प्रशासन ने एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
दि13 सोनिया आत्मकथा पेंगुइन भारत में सोनिया गांधी की आत्मकथा के प्रकाशक हम नहीं: पेंगुइन नयी दिल्ली, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का भारत में प्रकाशक नहीं है।
दि21 सोनिया आत्मकथा कांग्रेस ‘पेंगुइन’ पर दबाव डाला गया, यह अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या है : कांग्रेस नेता नयी दिल्ली, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा के भारत में प्रकाशन से जुड़े मामले को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रकाशक पर दबाव डाला जा रहा है और यह ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या’’ के समान है।
प्रादे82 बंगाल टीएमसी ममता तृणमूल के शासन में पुलिस का चेहरा मानवीय था, भाजपा ने इसे राक्षसी रूप दिया: ममता बनर्जी कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके कार्यकाल में पुलिस का चेहरा मानवीय था, लेकिन भाजपा ने पुलिस को एक “राक्षसी रूप” दे दिया।
प्रादे26 : उप्र गायक हत्या जांच अंकित बालियान हत्याकांड: चार हमलावरों की तलाश, हरियाणा तक पहुंची पुलिस की जांच मुजफ्फरनगर (उप्र), शामली में हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की टीम चार हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों के हरियाणा की ओर भागने के संकेत मिले हैं।
वि16 नॉर्वे महाराजा निधन नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 वर्ष की आयु में निधन, उनके बेटे ने संभाली गद्दी स्टावांगेर (नॉर्वे), नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। राजमहल ने शुक्रवार सुबह इसकी सूचना दी।
अर्थ35 विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी मुद्रा भंडार 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अर्थ27 औद्योगिक उत्पादन औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 6.7 प्रतिशत बढ़ा नयी दिल्ली, औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जुलाई में घटकर 6.7 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से खनन क्षेत्र में गिरावट के कारण औद्योगिक उत्पादन में कमी आई है।
अर्थ34 लीड जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी, होगा अबतक का सबसे बड़ा निर्गम नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लि. को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।
खेल5 : खेल शतरंज जीसीटी लीड भारत प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने सेंट लुई (अमेरिका), ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां ग्रैंड फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया।
खेल8 : खेल गोल्फ महिला आयरिश ओपन प्रणवी की शानदार शुरुआत, दीक्षा, त्वेशा और अवनी पर कट से चूकने का खतरा स्ट्राफ़न (आयरलैंड), प्रणवी उर्स ने केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों दीक्षा डागर, अवनी प्रशांत और त्वेसा मलिक पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;
वि24 मृत्यु संपत्ति योजना वसीयत, पासवर्ड और जरूरी संवाद: अभी करें तैयारी, ताकि आपके बाद परिवार के लिए मुश्किलें कम हों सिडनी, हममें से ज्यादातर लोग अपनी मौत के बारे में सोचना पसंद नहीं करते। लेकिन ऐसा करने की एक व्यावहारिक वजह हैः जब व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसके पीछे छूटी चीज़ों को समेटने और उनका निपटारा करने की जिम्मेदारी किसी और को उठानी पड़ती है।
वि25 युद्ध बारुदी सुरंग खतरा बारूदी सुरंग और युद्ध के अवशेष गंभीर खतरा, समस्या के समाधान के लिए और प्रयास जरूरी सिडनी, हाल के सप्ताहों में रिकॉर्ड गर्मी और सूखे के बीच यूरोप में जंगलों में लगी आग ने तबाही मचाई और फ्रांस, स्पेन तथा पुर्तगाल में तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। यूरोप की कई नदियों में जलस्तर भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
HD Kumaraswamy ने Priyank Kharge का इस्तीफा मांगा, KPSC भर्ती में लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने केपीएससी की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे के इस्तीफे की शुक्रवार को मांग की। कुमारस्वामी ने चयन प्रक्रिया को लेकर शिकायतों और जारी जांच के बावजूद उम्मीदवारों की नियुक्ति करने संबंधी सरकार के फैसले पर सवाल उठाया। कुमारस्वामी ने विशेष रूप से ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के लिए कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) के माध्यम से भर्ती किए गए 24 सहायक कार्यकारी अभियंताओं की नियुक्ति पर सवाल उठाया।
भारी उद्योग और इस्पात मंत्री ने आरोप लगाया कि अंतिम चयन सूची जारी होने से पहले ओएमआर शीट में हेरफेर और सीसीटीवी फुटेज गायब होने की शिकायतें सामने आई थीं। कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यदि आपको अपने पद और अपने शब्दों की जरा भी परवाह है, तो आपको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि आप पारदर्शी प्रशासन का उदाहरण पेश करना चाहते हैं, तो ऐसा करके दिखाइए।’’ वह प्रियंक खरगे का जिक्र कर रहे थे, जो परीक्षा और चयन प्रक्रिया के दौरान सिद्धरमैया सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री थे।
कुमारस्वामी ने कहा कि सितंबर 2023 में केपीएससी को सौंपी गई एक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्थायी चयन सूची में शामिल कई अभ्यर्थियों ने पिछली परीक्षाओं में बहुत कम अंक हासिल किए थे, लेकिन दो जुलाई, 2023 को आयोजित एईई परीक्षा में ओएमआर शीट के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी। शिकायत में परीक्षा केंद्रों की ओएमआर शीट और सीसीटीवी फुटेज का सत्यापन करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि केपीएससी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के सत्यापन का आदेश दिया।
बाद में आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया गया। कुमारस्वामी के अनुसार, समिति ने अभ्यर्थियों के आवेदन, प्रवेश पत्र और चेहरे की पहचान से संबंधित डेटा की जांच की, लेकिन पाया कि कुछ अभ्यर्थियों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति को जांच के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
कुमारस्वामी ने कहा कि इसके बावजूद, जब जांच अभी हो रही है, तब 31 जनवरी, 2024 को अंतिम चयन सूची प्रकाशित कर दी गई। उन्होंने पूछा, ‘‘ केपीएससी सचिव ने बार-बार आयोग के अधिकारों की अनदेखी की और अपनी मनमर्जी की सूची सरकार को भेज दी। आपने उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपने क्या कार्रवाई की है?’’ उन्होंने कहा कि इसके बाद केपीएससी ने चयन सूची को आगे भेजे जाने के तरीके पर आपत्ति जताई और मुख्य सचिव से उस पर कार्रवाई न करने को कहा। आयोग की उप-समिति ने बाद में 24 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट और कार्बन प्रतियों की जांच की और निर्णय लिया कि इन दस्तावेजों की वैज्ञानिक जांच कराई जानी चाहिए। कुमारस्वामी ने कहा कि इसके बाद ओएमआर शीट और उपलब्ध प्रतियों को अपराध जांच विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया, जहां उत्तर पुस्तिकाओं पर किए गए निशानों की जांच की गई।
उन्होंने कहा कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि चयन प्रक्रिया में लगे आरोपों और जारी जांच के बावजूद सरकार ने नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे क्यों बढ़ाई। कर्नाटक उच्च न्यायालय में कार्यवाही का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत ने संकेत दिया था कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराने पर विचार किया जा सकता है।
उन्होंने परीक्षा और चयन प्रक्रिया के दौरान विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में प्रियंक खरगे की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘जब ये कथित अनियमितताएं हुईं, तब आप पंचायत राज मंत्री थे। इसके बावजूद नियुक्तियां की गईं और अब ये लोग वेतन भी ले रहे हैं।
आपने उन्हें नियुक्त करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की? क्या आपने इन सभी मामलों की जांच नहीं की?’’ कुमारस्वामी ने सरकार के पारदर्शिता के दावों और भ्रष्टाचार के आरोपों से निपटने संबंधी उसके तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री (डी. के. शिवकुमार) का कहना है कि अब इस राज्य में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उनका कहना है कि भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी का कोई सवाल ही नहीं है।’’ कुमारस्वामी ने सवाल किया कि भर्ती से जुड़े आरोपों के सामने आने के बाद सरकार ने क्या कार्रवाई की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









