MP: भाइयों की याद में छलका दर्द, शिवपुरी में रक्षाबंधन पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान
भारतीय टीम किसके साथ खेलेगी अपनी अगली टेस्ट सीरीज? नोट कर लीजिए तारीख और समय
IND vs NZ: भारतीय टीम ने हाल ही में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम किया. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टेस्ट में लगातार चौथे दिन दबदबे के बाद भी टीम इंडिया नहीं जीत सकी. श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट को ड्रॉ करा लिया. अब श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद, टीम इंडिया 2 महीने बाद अपनी अगली टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा 5-5 टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अगला टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों पर चर्चा शुरू हो गई है. नवंबर-दिसंबर 2026 में होने वाले इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसी होने वाली है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले, 22 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरान 5 टी20 इंटरनेशनल और 5 वनडे मैचों की लंबी सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे.
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड दौरे के तुरंत बाद भारतीय टीम का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है. न्यूजीलैंड से लौटने के बाद, जनवरी 2027 से भारत अपने घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो इस WTC चक्र का भारत के लिए आखिरी और सबसे बड़ा इम्तिहान होगी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 19 - 23 नवंबर, 2026, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन - सुबह 03:30 बजे से
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर - 1 दिसंबर, 2026, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च - सुबह 03:30 बजे से
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: जापान की सुविधाओं से BCCI नाराज, भेज सकता है 'B' टीम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








