दिमाग को हमेशा रखना है जवान, तो पहेलियों से करो दोस्ती, इन टिप्स को आजमाएं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बुढ़ापे में भी अगर दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखना है, तो उसे खाली मत छोड़िए। उसे काम में लगाए रखिए। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का कहना है।
मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपने मस्तिष्क को व्यस्त रखना बहुत जरूरी है। मंत्रालय ने लिखा, अपने मस्तिष्क को व्यस्त रखें। मानसिक प्रेरणा (उद्दीपन) से स्मृति और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है। पहेलियां हल करें, दिमागी खेल खेलें और जिज्ञासु बने रहें।
मंत्रालय का कहना है कि जैसे शरीर को फिट रखने के लिए कसरत जरूरी है, वैसे ही दिमाग को फिट रखने के लिए उसकी भी कसरत जरूरी है। दिमाग की कसरत का सबसे आसान तरीका पहेलियां, दिमागी खेल और नई-नई चीजों के बारे में जानने की इच्छा है।
अक्सर देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग चीजें भूलने लगते हैं। रखा हुआ सामान याद नहीं रहता, किसी का नाम याद करने में वक्त लगता है। ये सब संज्ञानात्मक स्वास्थ्य कमजोर होने की निशानी है। अगर आप पहले से ही अपने दिमाग को एक्टिव रखेंगे, तो इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
सुबह अखबार में जो सुडोकू या क्रॉसवर्ड आता है, वो सिर्फ टाइमपास नहीं है। वो आपके दिमाग के लिए जिम जैसा है। जब आप कोई पहेली हल करते हैं, तो आपके दिमाग की नसें ज्यादा तेजी से काम करती हैं। इससे आपकी याददाश्त तेज होती है और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।
इसी तरह शतरंज, कैरम, लूडो जैसे दिमागी खेल भी बहुत फायदेमंद हैं। ये खेल आपको रणनीति बनाना सिखाते हैं और आपके फोकस को बढ़ाते हैं। घर में दादा-दादी, नाना-नानी के साथ बच्चे अगर ये खेल खेलें, तो दोनों को फायदा होगा।
इसके साथ ही जिज्ञासु बने रहना भी बहुत जरूरी है। सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। नई किताबें पढ़िए, नई जगहों के बारे में जानिए, लोगों से बातचीत कीजिए, कुछ नया करने की कोशिश कीजिए। जब आप जिज्ञासु रहते हैं, तो आपका दिमाग नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहता है। इससे बुढ़ापे में भी आपका दिमाग जवान बना रहता है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Nepal Flash Flood News: पत्नी-बेटे को खोने वाले Uttar Pradesh के पन्नालाल की दर्दभरी कहानी
नेपाल में कुदरत के कहर ने कई परिवारों को उजाड़ दिया. यहां पर आए सैलाब ने कई जिंदगियों को खत्म कर दिया. नोवाकोट में कुदरत के प्रहार ने ऐसा सितम ढाया है कि कई परिवार उजड़ गए. तमाम लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है. सलावी सितम की मार झेलने वाले यूपी के बलिया के रहने वाले पन्नालाल भी हैं. पन्नालाल ने इस आपदा में अपना सब कुछ खो दिया. अब आंसू हैं बेबसी है. बेइंतहा दर्द है. देखिए नेपाल के नोवाकोट से ग्राउंड रिपोर्ट. भारत लाइव लाइफ लाइव ओ हो जो नदी जीवन दायनी थी वह रौद्र रूप धारण करके ऐसी वही सब कुछ तबाह कर दिया खुशहाल शहर मलवे में तब्दील हो गए और इस मलवे में ना जाने कितने परिवार दफन हो गए है. अब बेबसी है, लाचारी है, अपनों को खोने का गम है. न्यूज़ नेशन सबसे पहले नेपाल के उस शहर नुआकोट पहुंचा जहां सैलाब से भारी तबाही मची.
सैलाबी सितम के बाद यहां का मंजर रूह कपाने वाला है. यहां कुछ ऐसे लोग भी मिले, जिन्होंने अपनों को खो दिया. हालात बयां करते हुए उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े. यह हैं पन्नालाल. यूपी के बलिया के रहने वाले हैं. नुआकोट में परिवार के साथ रहते थे. सब कुछ सामान्य था. पन्नालाल किसी काम से घर से बाहर गए. लेकिन जब लौटे तो सब कुछ तबाह हो चुका था. मोबाइल पर काल आया तो हम लोग विश्वास नहीं कर पाए. उसके बाद हम दौड़े-दौड़े इधर आए तो देखते हैं यहां मंदिर ये हमारा महादेव मंदिर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








