Responsive Scrollable Menu

लिवर ने काम करना बंद किया तो क्या होगा? जानें Liver Failure के प्रकार और इस समस्या के कारण

क्या आप जानते हैं लिवर कब काम करना बंद कर देता है? आइए ILBS से जानते हैं लिवर की समस्या के पीछे कारण, लक्षण और बचाव का आसान तरीका.

The post लिवर ने काम करना बंद किया तो क्या होगा? जानें Liver Failure के प्रकार और इस समस्या के कारण appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

दिमाग को हमेशा रखना है जवान, तो पहेलियों से करो दोस्ती, इन टिप्स को आजमाएं

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बुढ़ापे में भी अगर दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखना है, तो उसे खाली मत छोड़िए। उसे काम में लगाए रखिए। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का कहना है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपने मस्तिष्क को व्यस्त रखना बहुत जरूरी है। मंत्रालय ने लिखा, अपने मस्तिष्क को व्यस्त रखें। मानसिक प्रेरणा (उद्दीपन) से स्मृति और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है। पहेलियां हल करें, दिमागी खेल खेलें और जिज्ञासु बने रहें।

मंत्रालय का कहना है कि जैसे शरीर को फिट रखने के लिए कसरत जरूरी है, वैसे ही दिमाग को फिट रखने के लिए उसकी भी कसरत जरूरी है। दिमाग की कसरत का सबसे आसान तरीका पहेलियां, दिमागी खेल और नई-नई चीजों के बारे में जानने की इच्छा है।

अक्सर देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग चीजें भूलने लगते हैं। रखा हुआ सामान याद नहीं रहता, किसी का नाम याद करने में वक्त लगता है। ये सब संज्ञानात्मक स्वास्थ्य कमजोर होने की निशानी है। अगर आप पहले से ही अपने दिमाग को एक्टिव रखेंगे, तो इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

सुबह अखबार में जो सुडोकू या क्रॉसवर्ड आता है, वो सिर्फ टाइमपास नहीं है। वो आपके दिमाग के लिए जिम जैसा है। जब आप कोई पहेली हल करते हैं, तो आपके दिमाग की नसें ज्यादा तेजी से काम करती हैं। इससे आपकी याददाश्त तेज होती है और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।

इसी तरह शतरंज, कैरम, लूडो जैसे दिमागी खेल भी बहुत फायदेमंद हैं। ये खेल आपको रणनीति बनाना सिखाते हैं और आपके फोकस को बढ़ाते हैं। घर में दादा-दादी, नाना-नानी के साथ बच्चे अगर ये खेल खेलें, तो दोनों को फायदा होगा।

इसके साथ ही जिज्ञासु बने रहना भी बहुत जरूरी है। सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। नई किताबें पढ़िए, नई जगहों के बारे में जानिए, लोगों से बातचीत कीजिए, कुछ नया करने की कोशिश कीजिए। जब आप जिज्ञासु रहते हैं, तो आपका दिमाग नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहता है। इससे बुढ़ापे में भी आपका दिमाग जवान बना रहता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर सुपरफ्लॉप... लॉर्ड्स टेस्ट में डेढ़ सेशन के अंदर 110 रन पर सिमटा पाकिस्तान, रॉबिन्सन-आर्चर के आगे टेके घुटने

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 110 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने टीम को 180 रन की बड़ी बढ़त दिलाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पाकिस्तान की टीम दूसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी और दूसरा सेशन खत्म होने तक सभी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. Fri, 28 Aug 2026 21:50:49 +0530

  Videos
See all

Glacier Melting : 8 देशों पर क्यों है 'प्रलय' का संकट! | Global Warming | China | Nepal Flash Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T16:38:41+00:00

Nepal Flood 2026 : मंडरा रहा खतरा,चीन ने नेपाल को चेताया ! #nepalflood #nepalnews #balenshah #china #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T16:36:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers