Mirzapur The Movie: कब से शुरू होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग? मेकर्स ने दिया अपडेट
बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फटा:दिल्ली से आए सभी 35 यात्री सुरक्षित; हादसे की वजह से प्रयागराज की फ्लाइट कैंसिल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। शुक्रवार दोपहर अलायंस एयर की फ्लाइट जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची तभी यह हादसा हुआ। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं। इसी फ्लाइट को बिलासपुर से प्रयागराज जाना था, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने उसे कैंसिल कर दिया है। हालांकि, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक, रनवे पर लैंडिंग के बाद विमान दौड़ रहा था, तभी टायर फटने की आवाज सुनकर यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ तुरंत एक्टिव हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। विमान हादसों से जुड़ी दो घटनाएं… 27 जुलाई: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट को पिछले महीने 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उड़ान के दौरान पायलटों को विमान के निचले कार्गो होल्ड में धुआं होने का अलर्ट मिला। इसके बाद क्रू ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की। पायलटों ने राजकोट ATC से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। ATC ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए जरूरी व्यवस्था की। एहतियात के तौर पर रनवे के पास फायर टेंडर और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया था। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रखने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 4 अगस्त: एअर इंडिया फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आई, 17 घायल थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई, जब एयरबस A320 करीब 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, बाद में फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। घटना में 17 यात्री घायल हुए थे। शुरुआत में एअर इंडिया ने घटना को टर्बुलेंस बताया था। बाद में एयरलाइन ने अपने बयान से ‘टर्बुलेंस’ शब्द हटा दिया और इसे सिर्फ ‘क्रूज के दौरान अचानक ऊंचाई कम होना’ बताया। DGCA मामले की जांच कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि घटना की असली वजह क्या थी। पूरी खबर पढ़ें… --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था; दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)