Responsive Scrollable Menu

Abhishek Banerjee समेत कई TMC नेताओं पर Kolkata में FIR दर्ज, 13 गिरफ्तार

(फाइल फोटो के साथ) कोलकाता, 28 अगस्त कोलकाता में कैमैक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में एक दिन पहले हुई झड़प के सिलसिले में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी, राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन और दो अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बनर्जी के कार्यालय के निजी सुरक्षा गार्ड, उनके समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं की बृहस्पतिवार को पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों के साथ झड़प हो गई थी।

वे अधिकारियों को कैमैक स्ट्रीट स्थित इमारत में घुसने और एक ‘‘अवैध’’ होर्डिंग को हटाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों और केएमसी अधिकारियों को उनके काम में बाधा डालने, उन पर हमला करने और गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने के आरोपों पर शेक्सपियर सरणी थाने में मामले दर्ज किए गए। कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन और हुमायूं कबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक प्राथमिकी केएमसी के विज्ञापन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई जबकि दूसरी प्राथमिकी नगर निकाय के अनुरोध पर दर्ज की गई।’’ उन्होंने बताया कि तीसरी प्राथमिकी एक पुलिस सार्जेंट की शिकायत पर दर्ज की गई जिसमें आरोप लगाया गया था कि अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों के काम में बाधा डाली और सरकार द्वारा उन्हें दिया गया वॉकी-टॉकी छीन लिया। कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जासूसी विभाग) कुणाल अग्रवाल ने कहा, ‘‘पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि झड़प कैसे शुरू हुई और प्राथमिकी में नामजद लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए अधिकारी वीडियो फुटेज खंगाल रहे हैं और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के बलपूर्वक अंदर घुसने के बाद केएमसी अधिकारियों ने इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर सड़क की तरफ लोहे के ढांचे पर लगे तृणमूल कांग्रेस के बिलबोर्ड को हटा दिया। ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया था कि पुलिस एक ‘‘गैर-कानूनी’’ नोटिस लेकर दफ्तर में घुस गई, वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट की और पार्टी समर्थकों एवं दफ्तर के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया था कि ‘‘छापेमारी करने वाली टीम ने महिला सुरक्षाकर्मियों के कपड़े फाड़ दिए’’।

घटना के समय वहां मौजूद बनर्जी को अधिकारियों के साथ तीखी बहस करते देखा गया। उन्होंने नगर निकाय की कार्रवाई को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी की पार्टी से ‘‘डरे हुए’’ हैं।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi होंगे 2029 में INDIA गठबंधन के पीएम उम्मीदवार: पी विश्वनाथन

तमिलनाडु के मंत्री पी. विश्वनाथन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘‘निश्चित तौर पर’’ 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) मंत्रियों, विधायकों और जनता के एक वर्ग द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को संभावित प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश करने की बढ़ती मांगों के बीच आई है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल सहित अन्य संभावित राष्ट्रीय नेताओं को लेकर भी व्यापक बहस जारी है।

विश्वनाथन ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं के रूप में हम पूरी तरह स्पष्ट हैं। हमारे चहेते नेता एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2029 के चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।’’ विश्वनाथन ने नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों की सुरक्षा करने के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रयासों का ब्योरा देते हुए कहा कि राहत कार्यों की निगरानी के लिए बृहस्पतिवार रात चार सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति को तुरंत पड़ोसी देश भेजा गया। नेपाल में तीसरे दिन भी खोज एवं बचाव अभियान जारी रहने के साथ ही अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई और लगभग 1,000 लोग अब भी लापता हैं।

विश्वनाथन ने कहा, ‘‘स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के लिए तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और नयी दिल्ली दोनों स्थानों पर समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।’’ विधानसभा की कार्यवाही का कई घंटों का समय ‘‘अनावश्यक बहस’’ में बीतने के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने विधायी प्रक्रिया का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा बहस के लिए उचित मंच है, जहां सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

गंभीर से भिड़ने वाले पिच क्यूरेटर पर गिरी गाज, 'ओवल कांड' को लेकर लिया गया एक्शन

Lee Fortis gautam gambhir clash: पिछले साल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में आने वाले फोर्टिस को अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है. यह घटना द ओवल में द हंड्रेड मुकाबले की तैयारियों के दौरान हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कर्मचारी भावुक होकर रो पड़ा. Fri, 28 Aug 2026 16:41:01 +0530

  Videos
See all

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में आस्था का सैलाब! सरयू में पवित्र डुबकी | Ayodhya Saryu Ghat | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T12:45:18+00:00

Nepal Flood Rescue Operation Nepali Army : सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू में जुटी नेपाली सेना | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T12:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers