Xi Jinping ने Nepal Tibet Floods पर बुलाई अहम बैठक, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
के जे एम वर्मा बीजिंग, 28 अगस्त चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भारी तबाही मचाने वाली बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति की समीक्षा की गई। इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और कई लोग अब भी लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बुधवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग काउंटी में अचानक आई बाढ़ के बाद बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा तथा उनकी व्यवस्था के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।
बैठक की शुरुआत में शी और अन्य नेताओं ने आपदा में मारे गए लोगों के सम्मान में कुछ क्षण का मौन रखा। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन बचाव अभियान तेजी से और समन्वित तरीके से चलाया गया है तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में यह फैसला किया गया कि तलाश एवं बचाव योजनाएं वैज्ञानिक तरीके से तैयार की जानी चाहिए और सभी लापता चीनी तथा विदेशी नागरिकों की तलाश एवं उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हो गई है, जबकि तिब्बत में तीन लोगों की मौत हुई है। तिब्बत में 550 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि नेपाल में करीब 100 चीनी नागरिकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। चीनी अधिकारियों के अनुसार, करीब 1,000 लोगों, जिनमें 555 पर्यटक शामिल हैं, को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
हालांकि, अधिकारियों ने अभी इन पर्यटकों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी है। बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय तीर्थयात्रियों के भी फंसे होने की खबर है। इस बीच, चीन ने अचानक आई बाढ़ के बाद स्तर-चार का अलर्ट जारी किया है।
उसने चेतावनी दी है कि दो नदियों के संगम पर हाल में बनी झील के तटबंध के टूटने से निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार रात तिब्बत में आपात स्थिति की घोषणा करते हुए इस झील से पैदा होने वाले खतरे के प्रति आगाह किया। यह झील छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है।
ये दोनों नदियां तिब्बत से निकलती हैं और भोटेकोशी नदी प्रणाली का हिस्सा बनकर नेपाल में प्रवेश करती हैं। चीन की प्राकृतिक आपदा आपात प्रतिक्रिया प्रणाली में चार स्तर हैं, जिनमें स्तर-एक सबसे गंभीर और स्तर-चार सबसे कम गंभीर होता है।
Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक 6% उछला, नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च का दिखा असर
Ola Electric Share: नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद Ola Electric के शेयर में करीब 6% तेजी आई। ₹79,999 की शुरुआती कीमत और 301 KM रेंज के दावे ने निवेशकों का ध्यान खींचा। जानिए शेयर में तेजी की पूरी वजह और आगे की तस्वीर।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol








