Responsive Scrollable Menu

कानपुर में घर का आंगन धंसा, लड़की अंदर गिरी:20 फीट गहरा गड्ढा हुआ, 60 जवान रेस्क्यू के लिए बगल में कर रहे खुदाई

कानपुर में शुक्रवार सुबह घर का आंगन अचानक 20 फीट धंस गया। इसमें 18 साल की लड़की गिर गई। घर में चीख-पुकार मच गई। बड़ी बहन ने देखा तो उसने मां-बाप, भाई-बहन को बुलाया। उन्होंने रस्सी डालकर निकालने की कोशिश की। लेकिन, इतनी देर में मिट्‌टी और धंस गई और लड़की अंदर चली गई। वह दिखना बंद हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 6:40 बजे की है। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि गड्ढे के अंदर उतरना मुमकिन नहीं था, वह और धंस सकता था। इसलिए बगल में एक और गड्ढा खोदकर लड़की तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। दोपहर 2 बजे तक करीब 12 फीट तक खुदाई हो चुकी है। रेस्क्यू में NDRF, SDRF और फायर ब्रिगेड के करीब 60 जवान लगे हैं। परिजनों के मुताबिक, करीब तीन साल पहले घर के अंदर बोरिंग कराई गई थी। वहां पानी नहीं निकला तो दूसरी जगह बोरिंग कराई गई। आशंका है कि उसी बोरिंग के कारण बारिश के बाद जमीन कमजोर हुई और धंस गई। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव का है। लड़की का नाम यशी सविता है। वह पिता विनोद, मां रेखा देवी, 3 बहनों- रुचि, रूपा, अनुपमा और भाई भास्कर उर्फ अमित के साथ घर में रहती है। टीम ने गड्ढे में आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। अफसरों का कहना है कि मिट्‌टी गिली थी, इसलिए लड़की काफी अंदर चली गई है। वह किस हालात में है। जिंदा है या नहीं? कहना मुश्किल है। देखिए तस्वीरें… रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Continue reading on the app

लुधियाना में पाकिस्तान की जासूस करता दुकानदार गिरफ्तार:ISI को सैन्य-संवेदनशील क्षेत्रों भेजी जानकारी; किराए की दुकान पर लगाए कैमरे

लुधियाना में पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लुधियाना में बैठकर शहर की गतिविधियों, खासकर सैन्य और संवेदनशील इलाकों की लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस जासूसी के पीछे पाकिस्तानी एजेंसियों की लुधियाना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की खौफनाक साजिश थी। पुलिस की शुरुआती जानकारी से सामने आए मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रछपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में जानकारी देने से कतरा रही है। आरोपी मूल रूप से जिला गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित गांव सर्फ कोट का रहने वाला है। आरोपी ने लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित न्यू सुंदर नगर में (मेडवेज अस्पताल के सामने, प्लॉट नंबर-1) एक दुकान किराए पर ले रखी थी। इसी दुकान को उसने अपना जासूसी का अड्डा बनाया हुआ था। पाकिस्तानी एजेंसियों के पास था कैमरों का पूरा एक्सेस: आरोपी रछपाल सिंह ने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों की पूरी लाइव फीड और एक्सेस सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को दी गई थी। सीमा पार बैठे पाकिस्तानी अधिकारी इन्हीं कैमरों के जरिए लुधियाना जिले की हर छोटी-बड़ी हरकत पर सीधी नजर रख रहे थे। अलग-अलग नंबरों से देता था धमकियां: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जासूसी के साथ-साथ अलग-अलग मोबाइल नंबरों (फोनों) का इस्तेमाल करके धमकियां देने का काम भी करता था। ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत FIR: थाना सराभा नगर के एसआई (SI) अर्शदीप सिंह को गश्त के दौरान इस जासूस के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद 27 अगस्त 2026 को तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कैमरों के एक्सेस की जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। अब पुलिस का मुख्य फोकस इस बात का पता लगाना है कि इन कैमरों का एक्सेस पाकिस्तान में किन-किन लोगों को दिया गया था। इसके अलावा आरोपी रछपाल सिंह किन लोगों के संपर्क में था और धमकियां देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फोनों का इस जासूसी और पाकिस्तान वाले कनेक्शन से क्या सीधा संबंध है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को कप्तान ने माना भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज को भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया। श्रीलंका के खिलाफ हार के बावजूद विपक्षी टीम की तारीफ की और न्यूजीलैंड में आगामी श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। Fri, 28 Aug 2026 16:15:37 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood से बचकर लौटे भारतीय | #nepalflood #sjaishankar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:12:03+00:00

दिल्ली मेट्रो में ऐसी भीड़ नहीं देखी होगी ! | Rakshabandhan Crowd in Delhi metro #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers