आजकल महिलाओं में थायराइड की दिक्कत काफी देखने को मिल रही है। थायराइड गर्दन के निचले हिस्से में मौजूद एक छोटी-सी ग्रंथि है, जो शरीर के लिए जरूरी थायराइड हार्मोन बनाती है। ये हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म और कई जरूरी शारीरिक प्रक्रियाओं को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब इन हार्मोन्स का स्तर सामान्य से ज्यादा या कम हो जाता है, तो हाइपरथायराइडिज्म या हाइपोथायराइडिज्म जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण वजन बढ़ना या कम होना, लगातार थकान महसूस होना और मूड में बदलाव जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
अगर आपको हाइपोथायरायडिज्म है, तो आपको डाइट में हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन 7 फूड्स को सेवन जरुर करें। यह आपको काफी फायदा पहुंचाएगा।
पपीता
यह एकदम सत्य है कि थायराइड में पपीता खाना अच्छा होता हैं क्योंकि यह कई समस्याओं से बचाता है। पपीते खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन क्रिया सी बेहतरीन रहती है। थायराइड में पपीता खाने से इसका असर शरीर पर काफी देखने को मिलता है। इसके सेवन सेथायरोक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायोनिन (T3) जैसे हार्मोन का प्रोडक्शन संतुलित रखने में मदद मिलती है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है।
धनिये की बीजों की चाय
अगर आप धनिये के बीजों की चाय पीते हैं, तो यह थायराइड लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, डाइजेशन को बेहतर बनाती है और इंफ्लेमेशन को कम करती है।
सूरजमुखी के बीज
थायराइड में सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें सेलेनियम होता है। ये थायराइड ग्लैंड को सही से काम करने में मदद करता है और हार्मोन्स बैलेंस करने में सहायक है। सूरजमुखी के बीजों में फाइबर और गुड फैट्स, पाचन और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।
कलौंजी
कलौंजी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 2016 के जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी की एक रिसर्च के अनुसार, ये बीज हाइपोथायराइड में फायदेमंद होते हैं। इनसे थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन बढ़ सकता है। इन बीजों में जिंक TSH को बैलेंस करता है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स में जरुरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को दुरुस्त करता है। हाइपोथाइराइड में पाचन धीमा हो जाता है। ये बीज कब्ज को दूर करके पेट साफ रखने में मदद करता है।
मुनक्का
मुनक्के में कई सारे जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में पाए जाने ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रिलीज करते हैं। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है।
अखरोट
अखरोट का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। असल में इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेलेनियम, आयोडीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह थायराइड ग्लैंड के कामकाज को बेहतर करते हैं।
Continue reading on the app