पहाड़ से लेकर मैदान तक... पाकिस्तान के टैंक पर कहीं से भी होगा अटै, भारत अमेरिका से खरीदेगा खतरनाक हथियार
India Buy Javelin Anti-Tank System: भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. भारत अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया के जरिए इस संभावित रक्षा सौदे की जानकारी साझा की है. अमेरिकी राजदूत ने इसे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने यह संकेत भी दिया कि भविष्य में भारत में जैवलिन सिस्टम का सह-उत्पादन शुरू करने की संभावना पर काम किया जा सकता है.
क्या है जैवलिन मिसाइल सिस्टम?
जैवलिन एक पोर्टेबल एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम है, जिसे सैनिक आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं. इसे कंधे से लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी वजह से इसे अलग-अलग परिस्थितियों में तेजी से तैनात करना संभव होता है. इस सिस्टम को मुख्य रूप से टैंकों और अन्य बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है. इसकी पोर्टेबिलिटी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों, खुले मैदान और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: जनता से सीधे संवाद के लिए 'सबस्टैक' से जुड़ रहे केंद्रीय मंत्री, विस्तार से रख रहे विचार
भारत में सह-उत्पादन की संभावना
सर्जियो गोर ने जैवलिन को लेकर भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के एक नए चरण की संभावना जताई है. उनके मुताबिक, भारत द्वारा इस सिस्टम की खरीद दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और गहरा कर सकती है. अमेरिकी राजदूत ने मई 2026 में शांगरी-ला डायलॉग के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री की ओर से दिए गए बयान का भी उल्लेख किया. उन्होंने संकेत दिया कि संभावित खरीद के बाद भारत में जैवलिन सिस्टम के सह-उत्पादन का रास्ता खुल सकता है.
ये भी पढ़ें: लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव
एंटी-टैंक क्षमता मजबूत करने पर भारत का जोर
भारत अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार आधुनिक बनाने पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में सेना की एंटी-टैंक क्षमता को मजबूत करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है।सीमावर्ती क्षेत्रों में टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों से निपटने के लिए प्रभावी एंटी-टैंक सिस्टम की जरूरत होती है. ऐसे में जैवलिन की संभावित खरीद को भारतीय सेना की आधुनिक जरूरतों और रक्षा तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है. अगर भारत और अमेरिका के बीच इस सौदे पर अंतिम सहमति बनती है और सह-उत्पादन की दिशा में भी प्रगति होती है, तो इससे दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक और औद्योगिक सहयोग को भी बढ़ावा मिल सकता है.
BIG news! India plans to buy the battle-tested Javelin anti-tank system. Just as @secwar highlighted at the May 2026 Shangri-La Dialogue, this is a great step forward in the U.S.-India defense relationship and opens the door to co-production possibilities. The engagement between…
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) August 28, 2026
ये भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ के बाद बड़े तूफान का अलर्ट, नुवाकोट में इमरजेंसी घोषित
ये भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली
पीएम मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, Instagram पर शेयर किया दिल छू लेने वाला Video
PM Modi Rakshabandhan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार (28 अगस्त) को 7 लोककल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस अवसर पर स्कूली बच्चियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधीं. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो भी साझा किया. जिसमें पीएम मोदी स्कूली बच्चों से राखी बंधवाते और उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं और सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.
पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कुछ तस्वीरें साझा की. जिसमें पीएम मोदी स्कूली बच्चियों और छात्राओं से अपनी कलाई पर राखी बंधवाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी बच्चों से बातचीत करने भी नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन के जश्न की कुछ यादगार झलकियां, यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे. यह सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाए.
Some memorable moments from Raksha Bandhan celebrations at 7, Lok Kalyan Marg.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
May this festival deepen the bonds of affection and harmony.
May it bring happiness and prosperity to everyone. pic.twitter.com/8vpTrfDeIY
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बंधवाने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत भी की. जिसकी एक वीडियो क्लिप पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की. पीएम मोदी वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 7, LKM में आज रक्षाबंधन के जश्न के दौरान हाई-फ़ाइव, मुस्कान और बहुत कुछ.
High fives, smiles and more during today’s Raksha Bandhan celebrations at 7, LKM. pic.twitter.com/dMTJHxlVhH
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
छोटी बच्ची ने पूछा पीएम मोदी से सवाल
प्रधानमंत्री आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का जश्न मनाते हुए पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की. इस दौरान स्कूली बच्चियां काफी खुश नजर आईं. इसी दौरान एक छोटी बच्ची ने पीएम मोदी से एक ऐसे सवाल पूछा जिसे सुनकर पीएम मोदी ने बड़ी शालीनता से जवाब दिया. छोटी बच्ची ने पीएम मोदी ने पूछा आपका बचपन का सपना क्या था, इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया आप लोगों से मिलने का. ये सुनकर सभी बच्चियां खिलखिला कर हंसने लगी.
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है। pic.twitter.com/bfH7GRVwUe
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








