जनता से सीधे संवाद के लिए 'सबस्टैक' से जुड़ रहे केंद्रीय मंत्री, विस्तार से रख रहे विचार
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के मंत्री अब जनता, उद्योग जगत और नीति से जुड़े लोगों से सीधे संवाद के लिए सबस्टैक जैसे स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए वे सरकारी प्रेस रिलीज और सोशल मीडिया पोस्ट से आगे बढ़कर अपनी योजनाओं और पहलों पर विस्तार से अपने विचार रख रहे हैं।
इस कड़ी में अब केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी जुड़ गए हैं। उन्होंने जापान की अपनी हाल की यात्रा पर अपने विचार अपने सबस्टैक न्यूजलेटर पर शेयर किए हैं।
पीयूष गोयल ने चार दिन, तीन शहर और परिपक्व होता एक रिश्ता शीर्षक से पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने अपनी यात्रा को बेहद सफल बताया और भारत-जापान साझेदारी के भविष्य को लेकर अपने विचार रखे।
उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, चार दिन, तीन शहर और परिपक्व होता एक रिश्ता। मैंने सबस्टैक पर जापान की अपनी बेहद सफल यात्रा और भारत-जापान साझेदारी के आगे के रास्ते पर कुछ विचार साझा किए हैं।
पीयूष गोयल की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब भारत और जापान आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई-चेन को मजबूत करना दोनों देशों के बीच बातचीत के मुख्य मुद्दे हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी अपना सबस्टैक न्यूजलेटर शुरू कर चुके हैं। वे इस पर सरकारी नीतियों, टेक्नोलॉजी और भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास के बारे में लिखते हैं।
अश्विनी वैष्णव की हालिया पोस्ट का शीर्षक हम भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम कैसे बना रहे हैं है। इसमें उन्होंने देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर फोकस किया है, जिसमें चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और पूरी सप्लाई चेन शामिल है।
सरकार सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन के हर हिस्से में क्षमता विकसित करने पर काम कर रही है, जिसमें चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, असेंबली, टेस्टिंग और पैकेजिंग के साथ-साथ जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और कुशल टैलेंट तैयार करना भी शामिल है।
सबस्टैक के इस्तेमाल से मंत्रियों को पारंपरिक सरकारी संचार माध्यमों से अलग एक सीधा प्लेटफॉर्म मिल रहा है, जहां वे नीतियों और अपने बड़े विजन को ज्यादा विस्तार और बातचीत के अंदाज में समझा सकते हैं।
अश्विनी वैष्णव के न्यूजलेटर को पहले ही सैकड़ों सब्सक्राइबर्स मिल चुके हैं, जो टेक्नोलॉजी और औद्योगिक नीति पर नीति-निर्माताओं की सीधी राय में लोगों की बढ़ती रुचि को दिखाता है।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली
Zarina Wahab-Dawood Ibrahim rakhi Truth: आज यानी 28 अगस्त को देशभर में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक रक्षा बंधन का त्योहार मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स रक्षा बंधन से जुड़ी फोटो जमकर शेयर कर रहे हैं. शोबिज की दुनिया को लेकर ज्यादातर लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है कि सेलेब्स रक्षा बंधन का त्योहार कैसे मनाते हैं. इसके साथ ही कई सालों से यह भी कहा जाता रहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हर साल बांधती थीं. आज जब पूरे देश में रक्षा बंधन का मनाया जा रहा है तो एक फिर उस एक्ट्रेस का नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जाने लगा. आइए जानते हैं कि वो एक्ट्रेस कौन हैं, जिसके साथ दाऊद का नाम जोड़ा गया और इस पर उनके पति आदित्य पंचोली ने क्या सफाई दी थी.
दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी?
दरअसल, यहां पर जिस एक्ट्रेस का जिक्र किया जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर आदित्य पंचोली की पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब हैं. जिनका लेकर कथित तौर पर दावा किया जाता था कि वह हर साल रक्षा बंधन के मौके पर दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2000 के दशक में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता था कि मुंबई में आदित्य पंचोली की 'दादागिरी' इसलिए चलती है क्योंकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती हैं. इस दावे पर आदित्य पंचोली ने कड़ी नाराजगी जताई थी.
उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी 17 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है, आज एक उस पर एक भी उंगली नहीं उठी. वह मुस्लिम औरत है. उन्होंने पूछा कि क्या एक मुसलमान राखी बांधता है. उन्होंने दाउद इब्राहिब से अपनी पत्नी का नाम जोड़े जाने पर एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी बीवी 17 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है. एक भी उंगली आज तक उस पर नहीं उठी. वह एक मुस्लिम औरत है. मैं बोलता हूं, वो पाक है, देवी है.'
पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने भड़क गए थे आदित्य पंचोली
उन्होंने भड़कते हुए आगे कहा था कि वह इसलिए दादागिरी करते हैं क्योंकि उनकी पत्नी जरीना वहाब है और दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती है. उन्होंने कहा था, 'उसके बारे में लिखा गया कि वो इसलिए दादागिरी करता है क्योंकि आदित्य पंचोली की बीवी जरीना वहाब, दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती है. अरे बेवकूफों, लिखने से पहले सोचो, क्या एक मुसलमान, मुसलमान को राखी बांधता है?' उस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर भी जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि आरोप कोई भी किसी पर भी लगा सकता है. लेकिन आरोप लगने से कोई इंसान वैसा नहीं बन जाता. उन्होंने माना कि उनसे गलतियां हुईं और हर इंसान से गलतियां होती हैं. लेकिन गलतियां और अपराध के आरोप एक ही चीज नहीं हैं और किसी व्यक्ति की इमेज को अफवाहों के आधार पर अंडरवर्ल्ड से जोड़ देना अलग बात है.
आदित्य पंचोली और जरीना वहाब की कैसे हुई मुलाकात
आदित्य पंचोली और जरीना वहाब की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और अनोखी स्टोरी में से एक है. जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहली बार मुलाकात साल 1986 में फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर हुई थी. जरीना वहाब ने एक बार बताया था कि आदित्य उनसे उम्र में लगभग 5 साल छोटे थे और पहली मुलाकात में ही उन्हें बेहद हैंडसम लगे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की एक दूसरे दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों करीब आ गए. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. बताया जाता है कि पहली मुलाकात के करीब 15-20 दिन बाद दोनों ने साल 1986 में ही शादी कर ली थी. बता दें कि उस दौरान उनकी शादी को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा देखने को मिले थे क्योंकि जरीना मुस्लिम थीं और आदित्य पंचोली हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते थे.
ये भी पढ़ें: Toxic का नेगेटिव रिव्यू करने पर इस यूट्यूबर को मिला लीगल नोटिस, नहीं हटाया वीडियो तो होगा एक्शन?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






