Maharashtra: नन्हे हाथों की राखी ने छू लिया दिल, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने मनाया राखी का त्यौहार, बोले-बहनों के सपनों के साथ हूं
भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. कल्याण-डोंबिवली की हजारों महिलाओं ने रवींद्र चव्हाण की कलाई पर स्नेहपूर्वक राखी बांधकर बड़े उत्साह के साथ रक्षाबंधन मनाया. विशेष रूप से स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं की भी इस रक्षाबंधन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
जनसंपर्क कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया
डोंबिवलीकर न्यू फोर्स अकादमी में सैन्य एवं पुलिस भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने भी इस अवसर पर उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई. डोंबिवली और कल्याण में दिनभर रवींद्र चव्हाण के लिए रक्षाबंधन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. सुबह स्वतंत्रवीर सावरकर स्थल पर, जबकि दोपहर में सम्राट चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया गया.
रक्षाबंधन के अवसर पर डोंबिवली स्थित रवींद्र चव्हाण के जनसंपर्क कार्यालय में एक अनोखा पारिवारिक माहौल देखने को मिला. “जीवाभाव के रविदादा” कहकर सभी महिलाओं ने रवींद्र चव्हाण के प्रति अपने स्नेह और आत्मीयता को व्यक्त किया.
मन को एक अलग ही गर्माहट दी
इस अवसर पर रवींद्र चव्हाण ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, राखी के धागे में पिरोया बहनों का निश्छल प्रेम, मासूम मुस्कुराते चेहरे, आंखों में बसे सपने और अपनत्व की आत्मीयता… आज हर राखी ने मन को एक अलग ही गर्माहट दी. डोंबिवली की ऐसी अनेक छोटी बहनों ने प्रेमपूर्वक मेरी कलाई पर राखी बांधी. उनके नन्हे हाथों से कलाई पर बांधी गई यह राखी मन में गहराई तक उतर गई. उन निश्छल क्षणों में रक्षाबंधन के रिश्ते की वास्तविक समृद्धि को अनुभव करने का अवसर मिला.
कुछ बहनें उम्र में छोटी हैं, लेकिन इन बहनों के सपने बहुत बड़े हैं. वे अपने सपनों को उड़ान दे सकें, अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और जीवन को आत्मविश्वास के साथ देख सकें, इसके लिए उनकी इस यात्रा में अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव योगदान देते रहना ही मेरा संकल्प है.
पैट कमिंस ने इमरान खान के लिए जताई चिंता, कोर्ट के आदेश और इलाज को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कह दी ये बड़ी बात
Pat Cummins on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं. लगातार ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि इमरान खान का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है, जिसके बाद से वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी काफी चर्चा हो रही है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को लेकर वर्ल्ड क्रिकेट के कई पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की थी और इमरान खान को सही इलाज मुहैया कराने का अनुरोध किया था, जिसमें भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर भी शामिल थे. वहीं, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के दोनों बेटों का एक इंटरव्यू भी ब्रॉडकास्टर ने प्रसारित किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता की जान को खतरा है. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कमिंस ने 'एक्स' पोस्ट करते हुए इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और लिखा कि उनके साथ वैसा ही सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए जिसके वो हकदार हैं.
पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर दी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इमरान खान के दोनों बेटों सुलेमान और कासिम का इंटरव्यू ब्रॉडकास्टर द्वारा प्रसारित किए जाने के बाद, 28 अगस्त को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट किया. दरअसल, कमिंस ने एक वीडियो को रीपोस्ट किया जिसमें ग्रेग चैपल इमरान खान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इमरान खान इज्जत के हकदार हैं - पैट कमिंस
पैट कमिंस ने पोस्ट में लिखा, 'मैं यहां ग्रेग चैपल और दूसरे पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों की बात का समर्थन करता हूं. मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक उनके मेडिकल चेकअप को ठीक से होने दिया जाएगा, और परिवार के लोगों को उनसे मिलने की छूट मिलती रहेगी. मैं आशा करता हूं कि इमरान खान के साथ वैसी ही इज्जत से पेश आया जाए, जिसके वो हकदार हैं.
Adding my support here to GC and the other former international captains. I hope the court ordered medical assessment be allowed to run its course, and that family visits continue. I hope Imran Khan is treated with the dignity anyone deserves https://t.co/L1L512wXao
— Pat Cummins (@patcummins30) August 28, 2026
साल 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में रखा गया है. हाल ही में इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया. 73 वर्षीय इमरान खान करीब 3 साल से जेल में बंद हैं. कई बार उनके परिवार की ओर से यह कहा गया है कि इमरान खान से किसी को मिलने भी नहीं दिया जाता और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. अब स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में इमरान खान के दोनों बेटों, सुलेमान और कासिम, ने बताया कि उन्हें अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है और उनकी जान को खतरा है.
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम किसके साथ खेलेगी अपनी अगली टेस्ट सीरीज? नोट कर लीजिए तारीख और समय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








