Responsive Scrollable Menu

Donald Trump ने Lake Ontario का नाम बदलकर Lake America करने का आदेश दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका में लेक ओंटारियो को अब ‘‘लेक अमेरिका’’ के नाम से जाना जाएगा। कनाडा के साथ बढ़ते व्यापार विवाद के बीच उन्होंने झील का नाम बदलने का फैसला करते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें गृह मंत्रालय को अमेरिका की भौगोलिक नामकरण सेवा में झील का नाम बदलने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, ट्रंप कनाडा को इस नाम का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।

अमेरिका ने सप्ताहांत में कनाडा के साथ बातचीत विफल होने के बाद 20 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद ट्रंप ने हाल के दिनों में झील का नाम बदलने का विचार सामने रखा था। पिछले साल व्हाइट हाउस लौटने के बाद से ट्रंप कनाडा के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि अमेरिका के इस पड़ोसी और सहयोगी देश को 51वां अमेरिकी राज्य बना दिया जाना चाहिए। कनाडा ने इस सप्ताह अमेरिकी आयात शुल्क के जवाब में 20 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर जवाबी शुल्क लगा दिया। इनमें इस्पात, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण और कृषि उपकरण शामिल हैं।

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में ‘रेजोल्यूट डेस्क’ पर बैठकर आदेश पर हस्ताक्षर किए। उनके पीछे ग्रेट लेक्स का नक्शा लगा था, जिसमें लेक ओंटारियो के ऊपर बड़े लाल अक्षरों में ‘‘लेक अमेरिका’’ लिखा था। राष्ट्रपति के दूसरी ओर लगे एक अन्य नक्शे पर लिखा था, ‘‘ग्रेट लेक्स को और भी महान बनाना।’’ आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ‘‘सभी संबंधित लोगों को सूचित कर दिया है’’ और ‘‘जो कुछ करना था, वह सब कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह आधिकारिक है, तत्काल प्रभाव से लागू।’’ हालांकि, ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि बदलाव 30 दिनों के भीतर किए जाने हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस कदम को खारिज करते हुए झील के इतिहास का हवाला दिया और कहा कि इसका नाम कनाडा के परिसंघ और अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा से भी पहले का है। कार्नी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि कनाडाई ‘‘जानते हैं कि वास्तविकता को नाम देना क्या है—इसे लेक ओंटारियो कहना है, तब भी, अब भी और हमेशा।’’ नोवा स्कोटिया के प्रीमियर टिम ह्यूस्टन ने भी ट्रंप के कदम को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘अब तो हम वास्तव में मूर्खता की हद तक पहुंच गए हैं। यह लेक ओंटारियो है, दोस्त।’’ लेक ओंटारियो उन कई ग्रेट लेक्स में से एक है, जिनके किनारे अमेरिका और कनाडा की सीमाएं लगती हैं।

न्यूयॉर्क की डेमोक्रेटिक गवर्नर कैथी होकुल ने व्हाइट हाउस की घोषणा के जवाब में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘न्यूयॉर्क इसे उस नाम से नहीं पुकारेगा।’’ ‘लेक ओंटारियो’ नाम ह्यूरॉन मूलनिवासी समुदाय के शब्द ‘‘ओनियातारी:इयो’’ से आया है, जिसका अर्थ ‘‘चमकते पानी की झील’’ है। 1867 में स्थापित ओंटारियो प्रांत का नाम भी इसी झील के नाम पर रखा गया था। ट्रंप का यह कदम पिछले साल मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘‘गल्फ ऑफ अमेरिका’’ करने की ट्रंप की पहल की याद दिलाता है।

ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर काले मार्कर से अपना नाम लिखा और उसे कैमरों के सामने दिखाते हुए कहा कि ‘‘सभी जरूरी कागजात, दस्तावेज और बाकी सब कुछ दाखिल कर दिया गया है।’’ उन्होंने संकेत दिया कि जल निकायों के नाम बदलने की उनकी मुहिम अभी खत्म नहीं हुई है। ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर आप सोचें तो हमारे पास एक खाड़ी है और एक झील है। अब हमें सिर्फ एक महासागर की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तो शायद हमें अटलांटिक और/या प्रशांत का नाम बदलना पड़े।

शायद हम ऐसा करेंगे।

Continue reading on the app

Imran Khan Health Update: जेल में इमरान को मारने की कोशिश, बेटों ने जताई 80% Vision Loss की आशंका

इमरान खान के बेटों, सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की सेहत और जेल की स्थितियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री को लंबे समय तक अकेले रखा जा रहा है और उन्हें सही मेडिकल सुविधाएँ नहीं मिल रही हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्काई स्पोर्ट्स के कमेंटेटर माइकल एथरटन से बात करते हुए, दोनों भाइयों ने कहा कि उन्हें अपने पिता की सेहत की चिंता है और उन्होंने जेल में इमरान के साथ हो रहे बर्ताव पर सवाल उठाए हैं। कासिम और सुलेमान ने अपने पिता की बिगड़ती हालत के बारे में विस्तार से बात की, जो लगभग तीन साल से पाकिस्तान में जेल में बंद हैं। कासिम ने दावा किया कि इमरान की एक आँख की लगभग 80 प्रतिशत रोशनी चली गई है और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को हाल ही में आँखों पर पट्टी (आई पैच) लगाए देखा गया था।

इसे भी पढ़ें: Moin Khan ने दी चेतावनी, Pakistan Cricket के खराब खेल से द्विपक्षीय सीरीज पर संकट

दोनों भाइयों ने यह भी आरोप लगाया कि इमरान दिन में 23 घंटे से ज़्यादा समय एक छोटी सी कोठरी में अकेले बिताते हैं और उन्हें किताबें और बुनियादी सुविधाएँ बहुत कम मिलती हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में कोठरी में एयर कंडीशनिंग की भी सुविधा नहीं है। वे अब किसी रणनीति के तहत काम नहीं कर रहे हैं। यह साफ़ नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं, बस खुलेआम उसे वहाँ मारने की कोशिश कर रहे हैं। उसे ज़्यादा से ज़्यादा समय तक अंदर रखना और उसकी आवाज़ दबाना चाहते हैं। पिछली बार जब वह हमारी आंटियों और किसी और से बात कर पाया था, तो उसने कहा था कि हाल ही में हालात बहुत खराब हो गए हैं। वह इसकी तुलना उन दूसरे राजनीतिक कैदियों से कर रहा है जिन्हें मार दिया गया या जिनकी जेल में मौत हो गई। कासिम ने इंटरव्यू में कहा भी हालात पहले से कहीं ज़्यादा खराब हैं, उसे दिन में 23 घंटे से ज़्यादा समय तक एक सेल में पूरी तरह अकेला रखा जा रहा है। यह इंटरव्यू गुरुवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लंच ब्रेक के दौरान दिखाया गया था।

इसे भी पढ़ें: ISI को भारतीय SIM कार्ड भेजने के आरोप में दिल्ली का दंपत्ति गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंची जांच

अभी हमारे लिए यह बहुत ज़रूरी है कि उन्हें सही इलाज मिले। आँख की तकलीफ़ की वजह से उन्होंने आँख पर पट्टी बाँध रखी थी और वे साफ़ तौर पर तनाव में लग रहे थे। हमारे लिए यह सोचना भी मुश्किल है, क्योंकि जब भी मैंने उन्हें देखा है। यहाँ तक कि बंदूक की नोक पर भी—वे हमेशा बहुत शांत और भरोसेमंद अंदाज़ में रहे हैं। एक बार जिस कार में हम थे, उसे लूट लिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: राहुल द्रविड़ या गौतम गंभीर? टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बताया किसका कोचिंग अंदाज है बेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप पांच साल के बाद अब अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे. फिलहाल वह अभी ब्रेक पर हैं. न्यूज 18 से खास बातचीत में टी दिलीप ने ये भी बताया कि गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ में से किसके साथ उन्हें काम करने में ज्यादा अच्छा लगा और किसके कोचिंग का अंदाज बेहतर हैं. Fri, 28 Aug 2026 12:09:29 +0530

  Videos
See all

Iran-US War Update : ईरान की चेतावनी से Middle East में बढ़ा तनाव! World News | Trump | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:40:25+00:00

श्रीनगर में SSB के जवानों ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन | #shorts #shortvideo #rakshabandhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers