नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! अगले 25 मिनट बेहद अहम, नदी किनारे से हटाए जा रहे लोग
Flood Warning: नेपाल में लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. नेपाल में पिछली बाढ़ की तबाही से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि नुवाकोट जिले में एक बार फिर बड़े सैलाब का खतरा मंडरा रहा है. धुड़े बाजार और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी देते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी है.
नेपाल में अगले 25 मिनट भारी
धुड़े बाजार में पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को नदी किनारे से हटा रही है. इलाके में अनाउंसमेंट कर लोगों से घर और दुकानें खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है. जानकारी के मुताबिक ऊपर की र पानी आने के बाद अगले 20 से 25 मिनट के अंदर बाढ़ का पानी निचले इलाकों में पहुंच सकता है. इसलिए अधिकारियों द्वारा नदी किनारे मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है. पुलिस ने साफ तौर पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि खतरा बढ़ रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है. अधिकारियों का मानना है कि किसी प्राकृतिक घटना के कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: बस खत्म होने वाला है इंतजार! सितंबर की इस तारीख से फिर एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
लोगों को सुरक्षित स्थान किया जा रहा शिफ्ट
स्थानीय स्तर पर मौजूद अधिकारियों ने संभावित बाढ़ को पहले की तुलना में कई ज्यादा गुणा गंभीर बताया है, जिस कारण प्रभावित इलाकों में एहतियात के तौर पर लोगों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है. एक त्रासदी के बाद दूसरी आफट नुवाको उन इलाकों में शामिल है, जो हाल ही में भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो गए थे. कई सड़क और पुल ऐसे है, जो कि पहले ही क्षतिग्रस्त हैं और राहत बचाव कार्य जारी है. ऐसे में दोबारा तेज बाढ़ आने की आशंका ने लोगों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता को भी बढ़ा दिया है. फिलहाल पुलिस लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: निवेशक हुए मालामल, Tempsens Instruments IPO प्राइस के मुकाबले 111% से ज्यादा के प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
ये भी पढ़ें: नेपाल में फिर मच सकती है तबाही, चीन की ओर छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदी के संगम के पास बनी झीट फटी
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: रणबीर कपूर की बहन से लेकर जेनेलिया तक, ऐसे रक्षाबंधन मना रहे सेलेब्स
बस खत्म होने वाला है इंतजार! सितंबर की इस तारीख से फिर एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
Rohit Sharma Virat Kohli: क्रिकेट फैंस का इंतजार बस खत्म होने को है, क्योंकि वक्त बीतने के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैदान पर उतरने की तारीख भी नजदीक आ रही है. जी हां, जल्द ही आपको विराट और रोहित की जोड़ी मैदान पर नजर आने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि रो-को की जोड़ी अगली बार कब, और किस टीम के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे.
कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे विराट-रोहित?
भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. जी हां, 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर आने वाली है. ये सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को होगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली 27 सितंबर को टीम इंडिया के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
इस सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद अगला मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को पंजाब के मोहाली में होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले 2:00 बजे शुरू होंगे.
✈️ Virat Kohli and Anushka Sharma spotted together at Delhi airport, keeping it low-key in casual fits and masks, but fans are calling it a "blessed" morning already. ????
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) August 25, 2026
India's OG power couple, always a vibe. ????#ViratKohli #AnushkaSharma
pic.twitter.com/wlghAmRbyR
पिछली टेस्ट सीरीज में कैसा था विराट-रोहित का प्रदर्शन?
रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर खेलते दिखे थे. इंग्लैंड में खेले गए 3 मैचों की 3 पारियों में विराट कोहली ने 144 रन बनाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 74 रन रहा है. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के आए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3 मैचों की 3 पारियों में 175 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 138 है. उनके बल्ले से 19 चौके और 6 छक्के निकले हैं.
कब होगा टीम का ऐलान?
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. मगर, उम्मीद है कि सितंबर के पहले सप्ताह में इसके लिए टीम का ऐलान हो सकता है. हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे. आपको बता दें, वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में उनके पास मेगा इवेंट से पहले अधिक मैच नहीं होंगे.
नोट कर लीजिए शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 27 सितंबर 2026 | भारत VS वेस्टइंडीज | तिरुवनंतपुरम | दोपहर 2:00 बजे |
| दूसरा वनडे | 30 सितंबर 2026 | भारत VS वेस्टइंडीज | गुवाहाटी | दोपहर 2:00 बजे |
| तीसरा वनडे | 3 अक्टूबर 2026 | भारत VS वेस्टइंडीज | मोहाली (पंजाब) | दोपहर 2:00 बजे |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









