Responsive Scrollable Menu

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों को लेकर बैठक हुई:अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक की बोली पर चर्चा हुई; गृहमंत्री अमित शाह और खेलमंत्री शामिल

कॉमनवेल्थ गेम्स 20230 की तैयारियों को लेकर अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह, खेलमंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी की बैठक हुई। इस बैठक में 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत की बोली पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्रालय खेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवाजाही और दूसरे इंतजामों की निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा। शाह ने X पर बैठक की जानकारी दी शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा- हम इंटरनेशनल खेल आयोजनों की मेजबानी करके भारत को वैश्विक खेल स्थल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।' उन्होंंने बताया की बैठक में 2029 पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी पर भी चर्चा हुई। अहमदाबाद में पहले पुलिस और फायर गेम्स होंगे वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स इन सभी आयोजनों से पहले अहमदाबाद में होगी। यह एक बड़ी मल्टी-गेम्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता होगी। इसमें 70 देशों के करीब 10 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे। ओलिंपिक बोली पर फैसला 2029 तक संभव कॉमनवेल्थ गेम्स दो दशक बाद भारत लौटेंगे। साल 2010 में दिल्ली ने पहली बार इसका आयोजन किया था। अहमदाबाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है। सांघवी खेल विभाग भी संभालते हैं, इसलिए वे इंटरनेशनल ओलिंपिक समिति के साथ होने वाली बातचीत में शहर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत अभी मेजबान चुनने की प्रक्रिया के ‘कंटीन्यूअस डायलॉग’ चरण में है। देश की बोली पर फैसला 2029 से पहले होने की उम्मीद नहीं है। 2030 में गेम्स के 100 साल पूरे होंगे 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अपने 100 साल पूरे करेगा। पहला एडिशन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था। भारत दूसरी बार गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 2010 में गेम्स की मेजबानी की थी। तब सारे इवेंट दिल्ली में हुए थे। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार गेम्स की मेजबानी की है। कनाडा और स्कॉटलैंड में 4 बार टूर्नामेंट खेला गया। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर स्काई न्यूज को धमकी:पाकिस्तान बोला-ब्रॉडकास्ट न करें, वरना इंग्लैंड से टेस्ट नहीं खेलेंगे; चैनल ने 18 मिनट दिखाया पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (गुरुवार को) विवाद हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित न करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी को भारत अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिली:BCCI नियम से ऑस्ट्रेलिया सीरीज बाहर, 2026 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम घोषित की है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। हालांकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल नहीं हैं। वैभव अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सीनियर टीम के लिए डेब्यू भी कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली, जिसकी वजह BCCI का एक नियम है। BCCI का अंडर-19 वर्ल्ड कप नियम BCCI ने 2016 में खिलाड़ियों के लिए एक नियम बनाया था। इसके मुताबिक, पात्र होने के बावजूद कोई खिलाड़ी एक से ज्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकता। इसी नियम के कारण वॉशिंगटन सुंदर 2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके थे। उनसे पहले सरफराज खान, संदीप शर्मा, विजय जोल और अन्य खिलाड़ी प्रतियोगिता के कई संस्करणों में हिस्सा ले चुके थे। वैभव 2026 का अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। इसलिए वे किसी और संस्करण में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उन्हें अंडर-19 टीम की योजनाओं में शामिल नहीं किया गया। राजकोट में 18 सितंबर से शुरू होगी सीरीज जूनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी ने घरेलू सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में 50 ओवर के तीन मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 18, 21 और 23 सितंबर को होंगे। इसके बाद दो रेड-बॉल मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में होगा। दूसरा मुकाबला 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बी ग्राउंड पर खेला जाएगा। 50 ओवर की टीम की कप्तानी उत्तराखंड के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी करेंगे। मध्य प्रदेश के बल्लेबाज यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। रेड-बॉल चरण में चौहान कप्तानी संभालेंगे, जबकि रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे। आर्यवीर और अन्वय को सिर्फ 50 ओवर की टीम में जगह लेग-स्पिन ऑलराउंडर आर्यवीर और विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय को 15 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। दोनों को दो लंबे फॉर्मेट के मैचों के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली। आर्यवीर इस समय 2026 दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच खेले हैं। अन्वय ने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारत अंडर-19 के लिए दो 50 ओवर के मैचों में 101 रन बनाए थे। उस दौरे पर भारत अंडर-19 टीम 50 ओवर की सीरीज 2-1 से हार गई थी, जबकि रेड-बॉल सीरीज 1-0 से जीती थी। आर्यवीर के अलावा मनाल चौहान और चिगुरुपति वेंकटा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर के मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। सागर विर्क, अनमोलजीत सिंह और ईशान सूद को टीम में जगह नहीं मिली।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बारिश से कब तक बचेगा पाकिस्तान? लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन ही तय हुई हार!

लीड्स टेस्ट में जो हाल पाकिस्तान का हुआ था, कुछ वैसा ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भी हो सकता था लेकिन लंदन की बारिश ने ऐसा नहीं होने दिया. मगर पाकिस्तान पर खतरा अभी टला नहीं है. Sun, 30 Aug 2026 01:01:31 +0530

  Videos
See all

Bareilly Murder: BJP मंडल अध्यक्ष Sachin Kashyap की चाकुओं से हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:30:26+00:00

लहचूरा डैम के 9 गेट खोले, बढ़ा जलस्तर | #shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #fyp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers