छत्तीसगढ़ : दुर्ग में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हुई, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी
दुर्ग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। राहत की बात यह है कि 6 में से 4 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। इनमें से एक मरीज का इलाज एम्स रायपुर में और दूसरे का इलाज सेक्टर-9 हॉस्पिटल में चल रहा है।
जिले में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीज सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं ताकि संक्रमित मरीजों को अलग रखा जा सके।
इससे पहले गुरुवार को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर ने बताया था कि जनवरी 2026 से अब तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा एच1एन1) के 146 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
उन्होंने कहा था कि सरकार ने सभी मेडिकल संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे मरीजों की स्क्रीनिंग, इलाज और रेफरल के लिए पूरी तैयारी रखें, ताकि समय पर मरीजों को सही इलाज मिल सके।
स्वाइन फ्लू सांस से जुड़ी एक बीमारी है। इसके आम लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं। ज्यादातर मरीज सही देखभाल और डॉक्टर की सलाह से ठीक हो जाते हैं। लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इससे जटिलताओं का ज्यादा खतरा रहता है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू या कोहनी से ढकें। साबुन-पानी से बार-बार हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
अगर किसी को बुखार, खांसी या गले में खराश है तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क जरूर पहनें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
यूपी में स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला दर्ज, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा महिला ने दम
Swine Flu in UP: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रही हैं. इस बीच यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई. जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, इस सीजन में राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई है. जहां स्वाइन फ्लू से पीड़ित अस्पताल में भर्ती एक महिला ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय महिला इंदिरानगर की रहने वाली थी और उसे बलरामपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार शाम महिला ने दम तोड़ दिया.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









