Responsive Scrollable Menu

यूपी में स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला दर्ज, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा महिला ने दम

Swine Flu in UP: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रही हैं. इस बीच यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई. जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, इस सीजन में राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई है. जहां स्वाइन फ्लू से पीड़ित अस्पताल में भर्ती एक महिला ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय महिला इंदिरानगर की रहने वाली थी और उसे बलरामपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार शाम महिला ने दम तोड़ दिया.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

रक्षाबंधन पर MP में बड़ा हादसा, कानपुर से इंदौर जा रही स्लीपर बस ओवरब्रिज से गिरी, थाना प्रभारी-इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत

MP accident on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के दिन मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया. राजगढ़ जिले के ब्यावरा में इंदौरा-ब्यावरा बायपास पर कानपुर से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस 90 डिग्री के घुमावदार ओवरब्रिज पर अचानक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद बस पलटते हुए ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी.

बस पहले ब्रिज पर अचानक तिरछी हुई और कुछ दूर तक घिसटने के बाद पलट गई. इसी दौरान खिड़कियों के कांच टूट गए और कई यात्री बस से बाहर निकलकर ब्रिज के नीचे जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद घायलों को तुरंत ब्यावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस अचानक अनियंत्रित होने के बाद ब्रिज से नीचे गिरी. हालांकि, बस के बेकाबू होने की असली वजह क्या थी, इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा.

सुबह-सुबह हुआ हादसा

हादसा ब्यावरा के भोपाल बायपास ब्रिज पर सुबह करीब 8 बजे हुआ. कानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई और ब्रिज से नीचे जा गिरी. दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: वायरल होने का चस्का युवक को पड़ा महंगा, कार पर 3400 किस के निशान और फिर लगा जुर्माना 

 

मृतकों में थाना प्रभारी और साइबर इंस्पेक्टर भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में एक थाना प्रभारी और बेंगलुरु में तैनात साइबर इंस्पेक्टर के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

राज्यमंत्री ने जताया शोक

मप्र के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने हादसे पर शोक जताया. एक्स प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिया कि ब्यावरा में हुए सड़क हादसे में बस में सवार कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है. इस घटना के संबंध में प्रशासन को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं. इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. 
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें: Flood in MP: मध्यप्रदेश के सतना जिला समेत कई जिलों में भयंकर बारिश से बाढ़ और जलभराव, खतरे में आबादी

 

Continue reading on the app

  Sports

Diamond League Final 2026 में नीरज चोपड़ा, 3 लेग मिस करने के बाद भी टॉप-6 में बनाई जगह, इस तारीख को दिखाएंगे दम

Neeraj Chopra: भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ये मुकाबला अगले महीने खेला जाएगा. Fri, 28 Aug 2026 14:39:59 +0530

  Videos
See all

नेपाल में फिर तबाही! ची में फटा झील | Nepal Flood | Rasuwa | Viral Video | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:14:01+00:00

PM Balen Shah Big Announcement LIVE: अलर्ट पर भारत! | PM Modi | Central Nepal Floods | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers