शीशम और सागवान से बनते हैं सुंदर और टिकाऊ फर्नीचर, दुकानदार ने दाम भी बताया
फर्नीचर घर के जरूरी चीजों में एक है. बैठने की कुर्सी से लेकर लेटने की चारपाई और बेड तक अधिकतर फर्नीचर लकड़ी के बने होते हैं. अब बाजार में बहुत से बने बनाए सामान मिलते हैं. बाजार में कई बार लोगों के साथ धोखा हो जाता है. उन्हें सस्ता आइटम महंगे दाम में बेच दिया जाता है.
Family Fun Games: इस रक्षाबंधन साथ में खेलें ये 5 मजेदार फैमिली गेम्स; हंसी-ठिठोली से यादगार बनेगा फेस्टिवल
Family Fun Games: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ मिलकर खुशियां बांटने का भी मौका है। राखी बांधने, मिठाई खिलाने और गिफ्ट देने के बाद अक्सर परिवार के लोग अपनी-अपनी बातचीत में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में क्यों न इस बार सेलिब्रेशन में कुछ मजेदार गेम्स भी शामिल किए जाएं? घर के छोटे बच्चों से लेकर दादा-दादी तक, कुछ आसान और फन गेम्स पूरे परिवार को एक साथ ला सकते हैं।
खास बात यह है कि इन गेम्स के लिए किसी खास तैयारी या महंगे सामान की जरूरत नहीं होगी। बस थोड़ा समय, टीम स्पिरिट और हंसी-मजाक का माहौल चाहिए। आप चाहें तो गेम्स में छोटे-छोटे इनाम रखकर उत्साह और बढ़ा सकते हैं। रक्षाबंधन की शाम को अगर आपका परिवार भी फोन से दूर रहकर क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है, तो ये 5 गेम्स जरूर ट्राई किए जा सकते हैं।
भाई-बहन क्विज से खोलें राज
इस गेम में भाई-बहन से जुड़े मजेदार सवाल पूछें। जैसे- भाई की पसंदीदा फिल्म कौन सी है, बहन को कौन सा खाना सबसे ज्यादा पसंद है या बचपन में दोनों में से ज्यादा शरारती कौन था। सभी सदस्य बारी-बारी से जवाब दें और सही अनुमान लगाने वाले को पॉइंट दें। गेम के दौरान पुरानी यादें भी ताजा होंगी और खूब हंसी-मजाक होगा।
पहचानों तो जानें
इस गेम में किसी एक सदस्य की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे परिवार के किसी सदस्य को सिर्फ आवाज, हाथ या स्पर्श के आधार पर पहचानना होगा। छोटे बच्चों और बड़ों दोनों को इसमें शामिल किया जा सकता है। गेम को मजेदार बनाने के लिए परिवार के सदस्य अपनी आवाज बदलकर या अलग अंदाज में बोलकर खिलाड़ी को कन्फ्यूज भी कर सकते हैं।
अंताक्षरी को दें फन ट्विस्ट
अंताक्षरी तो लगभग हर परिवार में पसंद की जाती है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ा ट्विस्ट जोड़ें। गाने के साथ कोई एक कैटेगरी तय करें, जैसे सिर्फ 90s के गाने, बॉलीवुड के गाने या भाई-बहन से जुड़े गाने। जो टीम समय सीमा के भीतर गाना नहीं बता पाएगी, उसका एक पॉइंट कट सकता है। इससे माहौल और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।
एक मिनट वाला चैलेंज
इसमें एक मिनट में पूरा करने वाले छोटे-छोटे टास्क शामिल करें। उदाहरण के लिए कप को एक जगह से दूसरी जगह रखना, सिक्कों को स्टैक करना, चम्मच से हल्की चीजें ट्रांसफर करना या एक हाथ से कागज के कप जमाना। हर राउंड में अलग टास्क रखा जा सकता है। बच्चों के लिए आसान और बड़ों के लिए थोड़ा मुश्किल लेवल रखने से सभी की दिलचस्पी बनी रहेगी।
फैमिली डंब शराड्स
डंब शराड्स यानी बिना बोले फिल्म, गाना या कोई लोकप्रिय किरदार पहचानने वाला गेम हमेशा से मजेदार रहा है। परिवार को दो टीमों में बांटें और बारी-बारी से पर्ची उठाकर उसका अभिनय करने को कहें। बोलने की इजाजत न हो और सामने वाली टीम को तय समय में जवाब देना हो। अलग-अलग पीढ़ियों के पसंदीदा गाने और फिल्में शामिल करने से खेल और भी मजेदार बन सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi








