Responsive Scrollable Menu

गूगल लाया Fitbit Air का स्पेशल एडिशन, इसमें हेल्थ कोच फीचर भी; सेहत पर रखेगा पैनी नजर

Google अपने Fitbit Air का Special Edition Pokémon Sleep लेकर आया है। कंपनी ने पोकेमॉन की 30वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन पर लॉन्च किया गया। दिखने में यह स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही है, बस कंपनी ने इसमें नए डिजाइन एलिमेंट और पोकेमॉन स्लीप गेमप्ले को जोड़ा है।

Continue reading on the app

दावा-भारतीय पब्लिशर ने सोनिया की किताब छापने से मना किया:पेंगुइन इंडिया ड्राफ्ट में बदलाव कराना चाहता था, लेखक राजी नहीं हुए

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ भारत में प्रकाशित नहीं करेगा। यह जानकारी द इंडियन एक्सप्रेस को मिली है। एक्सप्रेस के मुताबिक, PRHI ने किताब के एक हिस्से में कुछ “एडिटोरियल बदलाव और हिस्से हटाने” की मांग की थी। लेकिन लेखकों ने इस मांग को ठुकरा दिया। पेंगुइन इंडिया के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद हार्पर कॉलिन्स भारत में किताब के प्रकाशन का काम मिल सकता है। पहले इस किताब को 10 नवंबर को प्रकाशित होना था। किताब में सोनिया अपने राजनीति में सफर और 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले से जुड़े अनुभव बताएंगी। इसमें नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार में हुई हत्याओं के बाद बदली जिंदगी के बारे में लिखा है। पहली प्रिंट में 1 लाख किताबें पब्लिश होनी थी पहले किताब के अमेरिकी पब्लिशर नॉफ ने कहा था कि किताब की पहली प्रिंट रन 1 लाख प्रतियों की होगी। द इंडियन एक्सप्रेस ने नॉफ और सोनिया गांधी के एजेंट डेविड गॉडविन से सवाल भेजकर प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन दोनों ने टिप्पणी नहीं दी। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के सीईओ गौरव श्रीनागेश से सोनिया गांधी की पांडुलिपि में मांगे गए “बदलाव और हिस्से हटाने” के बारे में पूछा गया था। वे भी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। सोनिया गांधी ने कहा- परिवार पर बहुत कुछ लिखा गया सोनिया गांधी इससे पहले दूसरी किताबें लिख और एडिट कर चुकी हैं। हालांकि, इस किताब पर काम कर चुके लोगों के मुताबिक, यह उनकी जिंदगी का सबसे निजी और सबसे विस्तृत लेखा-जोखा है। नॉफ की रिलीज में सोनिया गांधी का बयान भी छपा था। सोनिया पहले लिख चुकी हैं 4 किताबें… राजीव (1992): राजीव गांधी के जीवन, पारिवारिक पलों, राजनीति और हत्या तक के सफर पर सोनिया गांधी का निजी संस्मरण। राजीव्स वर्ल्ड (1995): राजीव गांधी द्वारा खुद खींची गई दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह, जिसे सोनिया गांधी ने संकलित किया। फ्रीडम'स डॉटर (1989): 1922 से 1939 के बीच जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के पत्रों का संकलन, जिसका संपादन सोनिया ने किया। टू अलोन, टू टूगेदर (1992/2004): नेहरू और इंदिरा के बीच 1922 से 1964 तक के ऐतिहासिक व निजी पत्राचार का संपादित संग्रह। पेंगुइन पहले भी दो किताबों को लेकर चर्चा में रहा इस साल की शुरुआत में PRHI ने बयान जारी कर कहा था कि उसने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की संस्मरण किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को “प्रिंट नहीं किया” है। हालांकि, राहुल गांधी ने संसद में इस किताब की हार्ड कॉपी दिखाई थी। मीडिया में नरवणे की किताब के कुछ हिस्से भी प्रकाशित हुए थे। इनमें गलवान में भारत-चीन झड़पों और अग्निपथ योजना पर नरवणे का विवरण शामिल था। ------------------------------- ये भी पढ़ें: राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: राहुल द्रविड़ या गौतम गंभीर? टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बताया किसका कोचिंग अंदाज है बेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप पांच साल के बाद अब अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे. फिलहाल वह अभी ब्रेक पर हैं. न्यूज 18 से खास बातचीत में टी दिलीप ने ये भी बताया कि गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ में से किसके साथ उन्हें काम करने में ज्यादा अच्छा लगा और किसके कोचिंग का अंदाज बेहतर हैं. Fri, 28 Aug 2026 12:09:29 +0530

  Videos
See all

Iran-US War Update : ईरान की चेतावनी से Middle East में बढ़ा तनाव! World News | Trump | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:40:25+00:00

श्रीनगर में SSB के जवानों ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन | #shorts #shortvideo #rakshabandhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers