Comparison: एमजी टॉमहॉक या महिंद्रा XEV 9S; जानें कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन है बेस्ट?
SUV Comparison: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की एमजी टॉमहॉक और महिंद्रा एक्सईवी 9एस जैसे मॉडल ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में आइए कीमत, बैटरी, रेंज और फीचर्स के आधार पर जानते हैं कि दोनों में कौन बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
कीमत और वेरिएंट
एमजी टॉमहॉक की शुरुआती कीमत बैटरी-एज-ए-सर्विस यानी बीएएएस प्लान के साथ 13.99 लाख रुपये और सीधे खरीदने पर 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं महिंद्रा एक्सईवी 9एस की कीमत 20.65 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए करीब 30.90 लाख रुपये तक जाती है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
एमजी टॉमहॉक इलेक्ट्रिक में 69.2 किलोवॉट-आवर की एलएफपी बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह सेटअप 201 हॉर्सपावर की पावर और 310 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, इसकी दावा की गई रेंज 517 किलोमीटर है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 8.2 सेकंड में पकड़ सकती है।
महिंद्रा एक्सईवी 9एस में 59 किलोवॉट-आवर, 70 किलोवॉट-आवर और 79 किलोवॉट-आवर के बैटरी विकल्प मिलते हैं। इनमें क्रमशः 228 हॉर्सपावर, 241 हॉर्सपावर और 282 हॉर्सपावर तक की पावर मिलती है। 79 किलोवॉट-आवर बैटरी वाले वेरिएंट की दावा की गई रेंज 679 किलोमीटर तक है। इसका टॉप मॉडल 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार करीब 7 सेकंड में पकड़ सकता है।
फीचर्स और डिजाइन
एमजी टॉमहॉक में एलईडी डीआरएल, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स, 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलाइट्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं। केबिन में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 256-कलर एंबिएंट लाइटिंग, 10-स्पीकर इनफिनिटी ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें वी2एल और वी2एच तकनीक भी दी गई है।
महिंद्रा एक्सईवी 9एस में तीन 12.3-इंच स्क्रीन वाला ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के लिए एमजी टॉमहॉक में लेवल-2 एडीएएस, एबीएस, ईबीडी और ईएसपी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं महिंद्रा एक्सईवी 9एस में लेवल-2 प्लस एडीएएस के साथ ईएसपी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा मिलता है।
कौन सी इलेक्ट्रिक एसयूवी बेहतर?
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा रेंज, कई बैटरी विकल्प और बेहतर परफॉर्मेंस है, तो महिंद्रा एक्सईवी 9एस आकर्षक विकल्प हो सकती है। वहीं कम शुरुआती कीमत, बीएएएस प्लान और प्रीमियम फीचर्स के साथ एमजी टॉमहॉक भी मजबूत विकल्प है। दोनों में से चुनाव करते समय बजट, सीटिंग जरूरत, रेंज और फीचर्स को ध्यान में रखना बेहतर रहेगा।
Best Scooters: महिलाओं के ऑफिस अप-डाउन के लिए 4 किफायती स्कूटर, जानें कीमत और फीचर
Best Scooters: ऑफिस आने-जाने के लिए स्कूटर महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। खासकर शहरों में ऐसा स्कूटर बेहतर रहता है, जिसे ट्रैफिक में आसानी से संभाला जा सके, वजन कम हो, माइलेज अच्छा मिले और रोजमर्रा के सामान के लिए पर्याप्त स्टोरेज भी हो। 110cc सेगमेंट में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं, जो डेली कम्यूट के लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं। इनमें टीवीएस जेस्ट 110, हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक, होंडा एक्टिवा 110 और टीवीएस जुपिटर 110 शामिल हैं।
टीवीएस जेस्ट 110
टीवीएस जेस्ट 110 हल्के वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है और इसका वजन करीब 102 किलोग्राम है। कम वजन के कारण शहर के ट्रैफिक में इसे संभालना आसान हो सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹70,850 है। स्कूटर में 19 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक
हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक में 110.9cc का इंजन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह 55 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹69,766 है। इसके ZX वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाता है।
होंडा एक्टिवा 110
होंडा एक्टिवा 110 लंबे समय से भारतीय बाजार में लोकप्रिय स्कूटर है। इसमें 109.51cc का इंजन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Smart Key, TFT स्क्रीन डिस्प्ले और Honda RoadSync जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑफिस आने-जाने के साथ बाजार और रोजमर्रा के कामों के लिए भी यह एक प्रैक्टिकल विकल्प है।
टीवीएस जुपिटर 110
टीवीएस जुपिटर 110 भी डेली कम्यूट के लिए लोकप्रिय विकल्प है। इसके बेस Drum वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹74,125 है। इसमें 110cc इंजन के साथ बड़ा स्टोरेज स्पेस और आरामदायक राइडिंग मिलती है। ऑफिस, बाजार और रोजाना के कामों के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
कौन सा स्कूटर चुनें?
अगर प्राथमिकता हल्के वजन की है तो टीवीएस जेस्ट 110 बेहतर विकल्प हो सकता है। माइलेज और कॉम्पैक्ट डिजाइन के लिए हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक, जबकि प्रैक्टिकल इस्तेमाल के लिए होंडा एक्टिवा 110 पर विचार किया जा सकता है। वहीं ज्यादा स्टोरेज और आरामदायक राइड के लिए टीवीएस जुपिटर 110 उपयोगी विकल्प है। खरीदारी से पहले कीमत, सीट हाइट, वजन, स्टोरेज और फीचर्स की तुलना जरूर करें।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








