Best Scooters: महिलाओं के ऑफिस अप-डाउन के लिए 4 किफायती स्कूटर, जानें कीमत और फीचर
Best Scooters: ऑफिस आने-जाने के लिए स्कूटर महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। खासकर शहरों में ऐसा स्कूटर बेहतर रहता है, जिसे ट्रैफिक में आसानी से संभाला जा सके, वजन कम हो, माइलेज अच्छा मिले और रोजमर्रा के सामान के लिए पर्याप्त स्टोरेज भी हो। 110cc सेगमेंट में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं, जो डेली कम्यूट के लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं। इनमें टीवीएस जेस्ट 110, हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक, होंडा एक्टिवा 110 और टीवीएस जुपिटर 110 शामिल हैं।
टीवीएस जेस्ट 110
टीवीएस जेस्ट 110 हल्के वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है और इसका वजन करीब 102 किलोग्राम है। कम वजन के कारण शहर के ट्रैफिक में इसे संभालना आसान हो सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹70,850 है। स्कूटर में 19 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक
हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक में 110.9cc का इंजन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह 55 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹69,766 है। इसके ZX वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाता है।
होंडा एक्टिवा 110
होंडा एक्टिवा 110 लंबे समय से भारतीय बाजार में लोकप्रिय स्कूटर है। इसमें 109.51cc का इंजन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Smart Key, TFT स्क्रीन डिस्प्ले और Honda RoadSync जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑफिस आने-जाने के साथ बाजार और रोजमर्रा के कामों के लिए भी यह एक प्रैक्टिकल विकल्प है।
टीवीएस जुपिटर 110
टीवीएस जुपिटर 110 भी डेली कम्यूट के लिए लोकप्रिय विकल्प है। इसके बेस Drum वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹74,125 है। इसमें 110cc इंजन के साथ बड़ा स्टोरेज स्पेस और आरामदायक राइडिंग मिलती है। ऑफिस, बाजार और रोजाना के कामों के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
कौन सा स्कूटर चुनें?
अगर प्राथमिकता हल्के वजन की है तो टीवीएस जेस्ट 110 बेहतर विकल्प हो सकता है। माइलेज और कॉम्पैक्ट डिजाइन के लिए हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक, जबकि प्रैक्टिकल इस्तेमाल के लिए होंडा एक्टिवा 110 पर विचार किया जा सकता है। वहीं ज्यादा स्टोरेज और आरामदायक राइड के लिए टीवीएस जुपिटर 110 उपयोगी विकल्प है। खरीदारी से पहले कीमत, सीट हाइट, वजन, स्टोरेज और फीचर्स की तुलना जरूर करें।
(मंजू कुमारी)
‘चंदू मेरा Love है…’ बॉयफ्रेंड ने नहीं मानी प्रेमिका की शादी वाली जिद, तो उसके घरवालों ने क्या किया? अब पुलिस जांच में जुटी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







