Responsive Scrollable Menu

VHP ने Nepal Flood पीड़ितों की मदद के लिए चलाया राहत अभियान, जन सहयोग की अपील

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नेपाल में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है, जिनमें पड़ोसी तिब्बत में मारे गए तीन लोग भी शामिल हैं। बचावकर्मी सैकड़ों लापता लोगों का पता लगाने में जुटे हैं, जिनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

विहिप ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और उसके ‘‘नेपाल बाढ़ राहत अभियान’’ में योगदान दें। संगठन ने कहा कि बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, कई लोग लापता हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संगठन नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोगों से सहयोग मांग रहा है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood से भारी तबाही, 8 जिलों में 469 लोगों की मौत और बचाव कार्य जारी

बंसल ने कहा, ‘‘हम नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और उनकी मदद के लिए जन सहयोग मांग रहे हैं।

Continue reading on the app

Amit Shah ने Pharma क्षेत्र को रणनीतिक संपत्ति बताकर शोध और आत्मनिर्भरता पर दिया विशेष जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘पुनर्निर्माण’ संबंधी महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर भारत को आगे बढ़ा रही है। शाह ने देश के दवा उद्योग को ‘‘राष्ट्रीय रणनीतिक संपत्ति’’ बताते हुए कहा कि भारत को इस क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बनना है, बल्कि दुनिया को भी दवाएं उपलब्ध करानी हैं। शाह ने अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी द्वारा बताए गए सामाजिक पापों का उल्लेख किया और कहा कि जो लोग अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं, वे एक तरह से पाप कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood India Alert | नेपाल जलप्रलय की भारत में दस्तक! बिहार, यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के 36 गेट खोले गए

गुजरात विद्यापीठ की स्थापना महात्मा गांधी ने 18 अक्टूबर 1920 को की थी। खुद को महात्मा गांधी का प्रशंसक और अनुयायी बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने धर्मांतरण को पाप माना था और प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘गांधीजी ने कहा था कि सिद्धांतों के बिना राजनीति पाप है।

राजनीति सिद्धांतों और उद्देश्यों पर आधारित होनी चाहिए। जो लोग अपने लिए और अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं, वे एक तरह से पाप कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप गांधीजी को पढ़ेंगे तो आपको ‘नवनिर्माण’ शब्द कहीं नहीं मिलेगा। यह देश बहुत विशाल था और गुलामी के दौर में इसे तोड़ा गया, इसलिए गांधीजी हमेशा ‘पुनर्निर्माण’ शब्द का इस्तेमाल करते थे।’’ दीक्षांत समारोह में करीब 900 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गईं और 11 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

शाह ने यहां ‘फार्मइनोवा अवॉर्ड्स 2026’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का दवा उद्योग उसकी ‘‘राष्ट्रीय रणनीतिक संपत्ति’’ है और इसे मजबूत करने के लिए उद्योग जगत को अनुसंधान एवं नवोन्मेष पर विशेष ध्यान देना होगा। यह पुरस्कार समारोह औषधि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

डरपोक निकले इमाम उल हक! पाकिस्तान को मुसीबत में छोड़ ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे, अब हो रही है थू थू

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है. पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 110 रन के स्कोर सिमट गई, जिससे मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी में बड़ी बढ़त मिली. इसके अलावा पाकिस्तान को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे. Sat, 29 Aug 2026 06:09:31 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood | नेपाल से लौटे नागरिकों से मिले एस.जयशंकर #nepal #nepalfloods #sjaishankar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T01:15:41+00:00

Amitabh Bachchan on Nepal Tragedy: बच्चन ने नेपाल त्रासदी पर चिंता जताई #nepal #shorts #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T01:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers