Responsive Scrollable Menu

Rajasthan DGP से मिले Army Chief Dheeraj Seth, सीमा सुरक्षा और इंटेलिजेंस पर बनी सहमति

सेना और राजस्थान पुलिस ने राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने, क्षेत्रीय निगरानी और आपसी समन्वय मजबूत करने पर सहमति जताई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बृहस्पतिवार को यहां राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और सेना-पुलिस के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद

दोनों अधिकारियों ने राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, खुफिया जानकारी साझा करने तथा संवेदनशील परिस्थितियों में सेना और पुलिस के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की। बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संचार व्यवस्था, संयुक्त क्षेत्रीय निगरानी तंत्र और नियमित रूप से खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। दोनों पक्षों ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राज्य आपदा मोचन बल को सेना की सहायता उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा की।

बयान में कहा गया कि हाल में आयोजित सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया था और भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। इसे सेना, नागरिक प्रशासन और पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय का उदाहरण बताया गया। सेना प्रमुख और डीजीपी ने भविष्य में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी समन्वय मजबूत करने पर सहमति जताई।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा, दार्जिलिंग मुद्दे पर भी होगी चर्चा

डीजीपी शर्मा ने सेना प्रमुख जनरल सेठ का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता और राजस्थान पुलिस की विभिन्न इकाइयों के प्रतीक चिह्न वाला स्मृति चिह्न भेंट किया। जनरल सेठ ने भी आपसी सम्मान और सद्भावना के प्रतीक के तौर पर शर्मा को सैन्य स्मृति चिह्न प्रदान किया।

Continue reading on the app

VHP ने Nepal Flood पीड़ितों की मदद के लिए चलाया राहत अभियान, जन सहयोग की अपील

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नेपाल में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है, जिनमें पड़ोसी तिब्बत में मारे गए तीन लोग भी शामिल हैं। बचावकर्मी सैकड़ों लापता लोगों का पता लगाने में जुटे हैं, जिनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

विहिप ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और उसके ‘‘नेपाल बाढ़ राहत अभियान’’ में योगदान दें। संगठन ने कहा कि बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, कई लोग लापता हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संगठन नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोगों से सहयोग मांग रहा है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood से भारी तबाही, 8 जिलों में 469 लोगों की मौत और बचाव कार्य जारी

बंसल ने कहा, ‘‘हम नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और उनकी मदद के लिए जन सहयोग मांग रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Karnataka Politics: मंत्री पद छोड़ने के बाद B Nagendra का बयान! #shorts #ytshorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T00:15:52+00:00

CM Yogi Viral | Raksha Bandhan पर योगी नेनन्हीं बच्ची को दिया ऑटोग्राफ! #shorts #cmyogi #upnews #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T00:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers