Responsive Scrollable Menu

Toxic Box Office Collection: 'टॉक्सिक' की कमाई में दूसरे दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर माच रही तबाही

Toxic Box Office Collection Day 2: यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने आते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं. ऐसे में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म अच्छी कलेक्शन कर रही है.

'टॉक्सिक' ने पहले दिन मचाई तबाही

'केजीएफ 2' (KGF 2) की सफलात के बाद से कन्नड़ सुपरस्टार यश के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसने एडवांस बुकिंस में बंपर कमाई की और पहले दिन  शोज हाउसफुल गए. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

दूसरे दिन आई गिरावाट

हालांकि फिल्म को लेकर जो उम्मीदें थी, वो खरी नहीं उतरी और कई लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई. ऐसे में दूसरे दिन टॉक्सिक की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'टॉक्सिक' ने गुरुवार यानि दूसरे दिन (Toxic Box Office Collection Day 2) 36.40 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले  64%  कम है. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म की ओवरओल कमाई शानदार रही है. वहीं, अब भारत में टॉक्सिक का नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक्शन-रोमांस नहीं, भाई-बहन का रिश्ता है 'Toxic' की असली ताकत, यश-नयनतारा ने जीता दिल

हिंदी में सबसे ज्यादा कर रही कमाई

बता दें, 'टॉक्सिक' एक कन्नड़ फिल्म है और इसे हिंदी और अन्य भाषा में डब किया गया है. लेकिन ये फिल्म सबसे ज्यादा हिंदी से ही कमाई कमाई कर रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट  के अनुसार, अब तक फिल्म नें हिंदी में 78 करोड़, कन्नड़ में 31.80 करोड़, तेलुगु में 19 करोड़,तमिल में 7 करोड़ और मलयालम में सबसे कम 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

'टॉक्‍स‍िक' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

भारत में ही नहीं ये फिल्मों विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है. वहीं, दूसरे दिन श, नयनतारा, क‍ियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतार‍िया और रुक्‍म‍िणी वसंत स्‍टारर इस फिल्म की कमाई विदेशों में भी गिरी है. फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर ओवरसीज मार्केट में जहां 16.25 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन इसने 10 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है. यानि दो दिनों में फिल्‍म ने विदेशों से 26.25 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में मिलकार इसका वर्ल्‍डवाइड  कलेक्शन 190.75 करोड़ पहुंच गया.

कन्नड़ सिनेमा में रचा इतिहास

बता दें,  'टॉक्सिक' रिलीज के बाद से नेगेटिव रिव्यू के बाद भी छाई हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई बड़े रिकॉर्ड्स सेट कर दिए थे. ये कन्नड़ सिनेमा की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी थी. इतना ही नहीं, यश इंडियन सिनेमा के इकलौते एक्टर बन चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में दी है. हालांकि अब जिस तरह से फिल्म की कमाई गिरी है, ऐसे में इसके लिए बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हो सकता है.

कैसा आ रहा फिल्म का रिव्यू?

टॉक्सिक के रिव्यू की बात करें तो ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है. यश ने इस फिल्म के जरिए 4 सालों के बाद कमबैक किया है. उन्हें आखिरी बार 'केजीएफ चैप्टर 2' में देखा गया था और यश की नई फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन फिल्म को लेकर मिक्स्ड रिव्यू आ रहे हैं. कुछ को ये फिल्म पसंद नहीं आई तो कुछ यश की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को उसके कई सीन्स की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 140 करोड़ के पार पहुंची 'टॉक्सिक', यश की फिल्म ने बनाएं ये बड़े रिकॉर्ड

Continue reading on the app

'तेहरान PM नेतन्याहू को नरक में भेजेगा...', ईरानी सेना प्रमुख रेजाई ने इजरायल और अमेरिका को दी धमकी

Iranian Military Chief Rezaei: ईरान और अमेरिका के बीच अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं. साथ ही ईरान और इजरायल के बीच लेबनान मुद्दे पर सहमति नहीं बन पा रही है. वहीं ईरान के मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर ईरान की नाकाबंदी जारी रही तो दोनों देशों के बीच गंभीर टकराव हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल के साथ नया संघर्ष शुरू हुआ तो हालात और गंभीर हो जाएंगे. 

ईरानी समाचार एजेंसी IRIB के मुताबिक, अल-मनार को दिए इंटरव्यू में रेजाई ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ईरान नेतन्याहू को "नरक में भेज देगा. रेजाई ने दावा किया कि नेतन्याहू की नीतियों और कार्रवाई से इजरायल के अस्तित्व पर खतरा और बढ़ गया है.

नेतन्याहू पर लगायाा गंभीर आरोप

रेजाई ने यह भी आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की हत्या की ईरानी साजिश के बारे में झूठी जानकारी फैलाई थी, और दावा किया कि इन रिपोर्टों ने ट्रंप को घबरा दिया था और उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया को बाधित कर दिया था. उन्होंने आगे कहा कि नेतन्याहू ने ट्रंप की हत्या की ईरानी साजिश के बारे में झूठी खबरें फैलाकर ट्रंप को डरा दिया और उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया को बाधित कर दिया. इस खबर से डरकर ट्रंप एक फूड ट्रक कर्मचारी की तरह इधर-उधर भागने लगे. 

यह भी पढ़ें: Explainer: चीन के साथ सीमा विवाद में 'डिलिमिटेशन' पर चर्चा, 3488 किलोमीटर लंबे LAC के सटीक निर्धारण पर फंसा पेंच

 

दहिये और बेरूत को बताया रेड लाइन

लेबनान के साथ इजरायल के संघर्ष की स्थिति पर, रेजाई ने कहा कि दहिये और बेरूत "हमारी रेड लाइन" हैं और चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाला कोई भी संघर्ष पिछले युद्धों से अलग होगा. रेजाई ने आगे कहा कि हम स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर रख रहे हैं. इजरायल को लेबनान के कब्जे वाले क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. अगर संघर्ष फिर से शुरू होता है, तो हम एक नए चरण के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं; भविष्य में होने वाला कोई भी युद्ध पहले के युद्धों से अलग होगा.

जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

रेजाई ने कहा कि अमेरिका का सैन्य कार्रवाई से हटकर आर्थिक दबाव बनाने पर जोर देना दिखाता है कि सैन्य हमले बेअसर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका आर्थिक दबाव बढ़ाता है, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई करेगा. इसके तहत क्षेत्र में अमेरिकी आर्थिक हितों को निशाना बनाया जा सकता है.

7 से 8 करोड़ बैरल तेल निर्यात का दावा

ईरान के तेल निर्यात को लेकर रेजाई ने दावा किया कि युद्धविराम के दौरान ईरान ने करीब 7 से 8 करोड़ बैरल तेल का निर्यात किया.  उन्होंने कहा कि ईरान ने इस दौरान नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने में सफलता हासिल की. रेजाई ने चेतावनी दी कि अगर ईरान पर नाकाबंदी जारी रखी गई, तो वह पूरी ताकत से जवाब देगा और क्षेत्र में अमेरिकी आर्थिक हितों को निशाना बनाएगा. उन्होंने कहा कि नाकाबंदी जारी रखना अमेरिका के साथ गंभीर टकराव का कारण बन सकता है.

इससे पहले 24 अगस्त को, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ नवीनतम प्रतिबंधों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे तेहरान और उसके कार्यों का समर्थन करने वालों से उचित रूप से भारी कीमत वसूलते हैं.

यह भी पढ़ें: 'होर्मुज से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें', नई माइंस बिछाने पर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी

 

Continue reading on the app

  Sports

तंबू में ड्रेसिंग रूम और 500 मीटर दूर वॉशरूम... जापान एशियन गेम्स के इंतजामों से नाखुश BCCI

Asian Games 2026: अगले महीने से शुरू हो रहे एशियन गेम्स को लेकर जापान की तैयारियों से बीसीसीआई खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटरों के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम का बनाए गए हैं और वाशरूम के लिए प्लेयर्स को 500 मीटर दूर जाना होगा. ऐसे में बीसीसीआई अब यहां बी टीम भेजने की तैयारी कर रहा है. Fri, 28 Aug 2026 14:58:44 +0530

  Videos
See all

Nepal Army Rescue Operation | नेपाली सेना ने जारी किया रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो #nepal #floodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:13:39+00:00

Nepal Floods Update : नेपाल त्रासदी का दर्द नहीं सह पाई बेटी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers