मालदा से 24 परगना तक… बंगाल के इन 10 जिलों में कटे थे जमकर वोट, अब ट्रिब्यूनल को नहीं मिल रहे फेक वोटर्स
पाकिस्तान ने इमरान के बेटों का इंटरव्यू रोकने को कहा:स्काई स्पोर्ट्स ने 18 मिनट का इंटरव्यू दिखाया, वॉकआउट की धमकी भी बेअसर रही
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित न करने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने इंटरव्यू दिखाए जाने पर मैच से वॉकआउट करने तक की चेतावनी दे दी थी। हालांकि, स्काई स्पोर्ट्स ने PCB की आपत्तियों के बावजूद हुए तय समय पर 18 मिनट का इंटरव्यू ऑन-एयर किया। लंच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैदान पर लौटने को लेकर भी कुछ समय के लिए रोकने की धमकी दी गई, लेकिन पाकिस्तान ने बाद में खेल जारी रखा। इंटरव्यू दिखाने पर PCB ने दी थी धमकी इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने लिया था। एथरटन उन 21 कप्तानों में शामिल हैं, जिन्होंने इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं। क्रिकइंफो और द गार्जियन समेत कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के बेटों के चर्चा में आने से PCB खुश नहीं था। बोर्ड ने यहां तक कहा था कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम टीवी पर इंटरव्यू दिखाए जाने पर मैदान में नहीं उतरेगी। इमरान की जेल स्थिति पर दो पत्र भेजे गए दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के जेल में होने की स्थिति को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दो पत्र भेजे हैं। पहला पत्र फरवरी में तैयार किया गया था, लेकिन उससे मनचाहा बदलाव नहीं आया। दूसरा पत्र इसी हफ्ते की शुरुआत में भेजा गया था। यह पत्र उस समय भेजा गया, जब इमरान को थोड़े समय की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल ले जाया गया। बेटों ने पिता की जान को खतरा बताया सुलेमान और कासिम खान ने जेल में अपने पिता की स्थिति को लेकर चिंता जताई। दोनों भाइयों ने कहा कि जेल में उनके पिता की जान को खतरा है। कासिम ने इंटरव्यू में कहा, यह साफ नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। वे वहां खुले तौर पर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक अंदर रखना और चुप कराना चाहते हैं। इमरान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे। पद से हटाए जाने के बाद से वह कई मामलों में जेल में हैं। इन मामलों में भ्रष्टाचार के दोष भी शामिल हैं, जिनमें उन्हें 10, 14 और 17 साल की सजा सुनाई गई है। 2024 के चुनाव से पहले उन्हें अपनी मौजूदा पत्नी की तलाक के बाद शादी के समय से जुड़े मामले में 7 साल की सजा दी गई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








