Raksha Bandhan 2026: किस राशि के भाई को बांधें कौन से रंग की राखी? जानें शुभ मिठाई और गिफ्ट
Raksha Bandhan 2026: आज राखी का त्योहार मनाया जा रहा है. हर साल रक्षाबंधन श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है. रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के रिश्ते का प्रतीक पर्व है. आज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करती और राखी बांधती है. वहीं, भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें उपहार देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार अगर राशि अनुसार मनाया जाए तो भाई का राशि स्वामी मजबूत होता है. उसकी कुंडली के अशुभ ग्रह शांत होते हैं. ऐसा करने से भाई को जीवन में तरक्की और सफलता प्राप्त होती है. आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर भाई को राशीनुसार कौन सी राखी बांधे और आज उन्हें किस रंग की मिठाई खिलाएं.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि आज यानी 28 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. उदया के समय जो तिथि रहती है उसे पूरे दिन माना जाता है. इसलिए, आज सूर्यास्त से पहले पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है. लेकिन इस दिन राखी बांधने का विशेष मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस मुहू्र्त में राखी बांधना बेहद शुभ और मंगलकारी साबित होगा. आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक है. इसलिए, इस अवधि में राखी न बांधे और भद्राकाल भी समाप्त हो गया है तो आप राखी बांध सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं राहु का साया! भाई को किस समय बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त
राशिनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधे?
1.मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं. मेष राशि के भाई को लाल रंग की राखी बांधें. रोली से टीका करें. भाई को गुलाब जामुन या चॉकलेट खिलाएं. आप अपनी बहन को लाल रंग का सूट या साड़ी उपहार में दें. इससे राशि स्वामी मंगल मजबूत होगा. भाई के आत्मविश्वास और सकरात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी.
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं. इस राशि के भाई को सफेद या सिल्वर रंग की राखी बांध सकते हैं. भाई को सफेद रंग की बर्फी या स्पंज रसगुल्ला खिलाएं. बहन को चांदी या कोई ज्वेलरी उपहार में दें. इससे राशि स्वामी शुक्र मजबूत होगा. भाई के जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आएगी.
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध होता हैं. मिथुन राशि के भाई को हरे रंग की राखी बांधे. भाई को पिस्ता की मिठाई खिलाएं. बहन को हरे रंग की चूड़ी, बैग या कपड़े उपहार में दें. इससे राशि स्वामी बुध मजबूत होगा. भाई को सद्बु्द्धि आएगी और कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्त होगी.
4.कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं. कर्क राशि के भाई को सफेद या पीले रंग की राखी बांधे. भाई को दूध से बनी मिठाई या रबड़ी खिलाएं. बहन को चांदी का सिक्का या सफेद रंग की ज्वेलरी उपहार में दें. इससे राशि स्वामी चंद्र मजबूत होगा. मानसिक तनाव कम होगा. मन शांत रहेगा. जीवन में तरक्की और सफलता मिलेगी.
5.सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव होते हैं. सिंह राशि के भाई को गोल्डन रंग या नारंगी रंग की राखी बांधनी चाहिए. भाई को चॉकलेट बर्फी खिलाएं. आप अपनी बहन को गोल्ड या सुनहरे रंग की ज्वेलरी गिफ्ट में दे सकते हैं. इससे राशि स्वामी सूर्य मजबूत होगा. भाई का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में यश प्राप्त होगा.
6.कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुधदेव हैं. कन्या राशि के भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं. भाई को पिस्ता या हरे रंग की कोई मिठाई खिलाएं. बहन को हरे रंग के कपड़े उपहार में दें. इससे इनका राशि स्वामी बुध मजबूत होगा. भाई को पढाई में सफलता मिलेगी और नौकरी व व्यापार में तरक्की होगी.
7.तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं. इस राशि के भाई को सफेद या हल्के नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए. भाई को सफेद रंग के रसगुल्ले खिलाएं. बहन को चांदी का सामान उपहार में दें. इससे राशि स्वामी शुक्र मजबूत होगा. भाई को सुख-समृद्धि प्राप्त होगी.
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगलदेव हैं. वृश्चिक राशि के भाई को लाल या मरून रंग की राखी बाधें. भाई को किशमिश और बादाम से बनी मिठाई खिलाएं. आप लोग बहन को लाल रंग के कपड़े या लाल रंग की ज्वेलरी उपहार में दें. इससे राशि स्वामी मंगल मजबूत होगा.भाई को जीवन में सफलता मिलेगी.
9.धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. इस राशि के भाई को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए. भाई को पीले रंग की बर्फी खिलाएं. बहन को पीले रंग के कपड़े या गोल्ड ज्वेलरी उपहार में दें. इससे राशि स्वामी देवगुरु मजबूत होंगे. भाई को ज्ञान और आर्थिक लाभ मिलेगा.
10.मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं. मकर राशि के भाई को नीले रंग की राखी बांधें. भाई को तिल से बनी मिठाई खिलाएं. बहन को उपहार में मोबाइल या नीले रंग के कपड़े उपहार में दें. इससे इनके राशि स्वामी शनि मजबूत होंगे. जीवन में सफलता और तरक्की प्राप्त होगी.
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं. कुंभ राशि के भाई को बैंगनी या आसमानी नीले रंग की राखी बांधें. भाई को चाकलेट की बर्फी खिलाएं. बहन को उपहार में नीले रंग की वस्तु उपहार में दें. इससे राशि स्वामी शनि मजबूत होंगे. परिवार में खुशियां आएंगी. जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होगी.
12.मीन राशि
मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. मीन राशि के भाई को पीले या सुनहरे या केसरिया रंग की राखी बांधें. भाई को केसर की वर्फी खिलाएं. बहन को पीले या केसरिया रंग के कपडे या कोई वस्तु उपहार में दें. इससे राशि स्वामी देवगुरु मजबूत होंगे. भाई के जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gifts for Sister: रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? बजट के हिसाब से चुनें शानदार तोहफे
Silver Price Today: चांदी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले चेक करें 10 शहरों के ताजा भाव
Silver Price Today: बुलियन मार्केट की नजरें अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की स्पीच पर लगी हैं। वह जैक्सन होल में 28 अगस्त को यह स्पीच देने वाले हैं। इससे फेड की मॉनेटरी पॉलिसी के बारे में कुछ संकेत मिल सकते हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol







