Raksha Bandhan 2026 Live Updates: रक्षाबंधन के साथ आज लग रहा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल, प्रभाव, उपाय और समापन समय
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज देशभर में मनाया जा रहा है. इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर भद्रा का साया न होने की वजह से पूरे दिन राधी बांधी जा सकती है. हालांकि, राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त शुक्रवार सुबह 557 बजे से लेकर सुबह 9.48 बजे तक का है. लेकिन आज के दिन राहुकाल में गलती से भी राखी ना बांधें. रक्षाबंधन के दिन (शुक्रवार) को राहुकाल का समय सुबह 10.54 बजे से लेकर 12.28 बजे तक रहेगा. इस दौरान बहनें अपने भाईयों को राखी न बांधें.
Raksha Bandhan 2026: दिव्यांका त्रिपाठी से सोनम कपूर तक, इन सेलेब्स के बच्चे पहली बार मनाएंगे रक्षाबंधन
Raksha Bandhan 2026: देशभर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सितारों तक, हर कोई इस खास दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है. सोशल मीडिया पर भी स्टार्स राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं. वहीं, इंडस्ट्री के कई परिवारों के लिए इस बार का रक्षाबंधन और भी खास होने वाला है, क्योंकि उनके घर आए नन्हे मेहमानों पहली बार इस त्योहार का हिस्सा बनेंगे. बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया तक, जानते हैं उन सेलेब्स के के बारे में, जिनके बच्चे पहली बार राखी मनाएंगे.
1. सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
इस लिस्ट में पहला नाम सोनम कपूर है. एक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा 2026 में दूसरी बार माता-पिता बने हैं. दोनों के घर एक बेटे ने जन्म लिया है. सोनम और आनंद की पहले से एक बेटी वायु है, ऐसे में परिवार के लिए ये रक्षाबंधन खास है. ऐसे में अब सोनाम का छोटा बेटा अपने बड़े भाई वायु के साथ पहला रक्षाबंधन मनाएगा.
2. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के बच्चे भी इस साल पहली बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे. बता दें एक्ट्रेस शादी के करीब 10 साल बार मां बनी है. खास बात ये हैं कि उनके जुड़वां बेटे हैं और ये बच्चों का पहला रक्षाबंधन है. दिव्यांका ने बताया भी है कि इस बार उनके बच्चों की वजह से त्योहार का उत्साह और बढ़ गया है. दोनों बच्चे अपनी मौसी की बेटियों के साथ ये खास त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं.
3. भारती सिंह (Bharti Singh)
कॉमेडियान भारती सिंह के लिए भी इस बार की रक्षाबंधन खास होने वाली है. एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे को जन्म दिया था. ऐसे में उनके छोटा बेटा काजू की ये पहली राखी है. भारती और हर्ष लिंबाचिया के दोनों बेटे इस साल पहली बार राखी मनाएंगे.
4 . सुरभि ज्योति (Shurbhi Jyoti)
टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर जून 2026 में बेटी का जन्म हुआ था और उन्होंने उसका नाम सेहर रखा था. वहीं, साल साल एक्ट्रेस की बेटी भी पहली बार रक्षाबंधन के त्योहार का हिस्सा बन रही है. हालांकि उसके सगे भाई या बहन नहीं है. लेकिन फैमिली में उसका ये पहला त्योहार होने वाला है.
5. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
इस लिस्ट में बॉलीवुड की स्टार कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस ने पिछले साल नवंबर में बेटे को जन्म दिया था. ऐसे में ये उनके बेटे का पहला रक्षाबंधन है. हालांकि कैटरीना और विक्की के बेटे का कोई भाई या बहन नहीं है. लेकिन उसका ये पहला रक्षाबंधन है, ऐसे में एक्ट्रेस के लिए इस साल की राखी खास है.
6. करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा भी 2026 में पहली बार माता-पिता बने हैं. जुलाई 2026 में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया. ऐसे में ये उनके परिवार का पहला रक्षाबंधन है, ऐसे में एक्ट्रेस के लिए ये त्योहार बेहद ही खास होने वाला है..
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: 'भैया मेरे राखी के बंधन' से 'मेरी बहना है' तक, भाई-बहन के प्यार की मिसाल है ये गाने
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








