Nepal Flood Updates : नेपाल में कुदरत का कहर, ग्लेशियर टूटने से हाहाकार | Glacier Burst Tragedy
Nepal Flood Updates : नेपाल में कुदरत का कहर, ग्लेशियर टूटने से हाहाकार | Glacier Burst Tragedy #NepalFlood #NepalGlacier #GlacierBreak #NepalDisaster नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद सैलाब का खौफनाक मंजर सामने आया है। धमाके के साथ ग्लेशियर टूटने से इलाके में अचानक पानी का तेज बहाव और तबाही मचने की खबर है। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
सिर्फ एक्शन-रोमांस नहीं, भाई-बहन का रिश्ता है 'Toxic' की असली ताकत, यश-नयनतारा ने जीता दिल
Toxic: सिनेमाघरों में इस समय यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक धमाल मचा रही है. रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म के रोमांस और एक्शन की चर्चा हो रही है. लेकिन जिस चीज ने लोगों को हैरान किया वो है यश और नयनतारा (Nayanthara) का भाई-बहन का रिश्ता. दोनों की कहानी और किरदार इतने ज्यादा इमोशनल है कि इसने कई दर्शकों को भावुक कर दिया है. तो चलिए रक्षाबंधन के मौके पर जानते हैं, टॉक्सिक के इन भाई-बहन की कहानी.
टॉक्सिक की सबसे बड़ी ताकत है राया और गंगा
टॉक्सिक में यश ने राय का किरदार निभाया है, जबकि नयनतारा उनकी बहन गंगा के रोल में हैं. दोनों का रिश्ता फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है। राय की जिंदगी में हिंसा, अपराध और कई मुश्किलें हैं, लेकिन गंगा हमेशा उसका साथ देती है. वो राय को समझती है और मुश्किल समय में उसके लिए खड़ी रहती है. वहीं राय भी अपनी बहन से बहुत प्यार करता है और उसकी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. फिल्म में जब राय के सामने प्यार और परिवार में से किसी एक को चुनने की स्थिति आती है, तो वो अपनी बहन को सबसे ज्यादा महत्व देता है.
राया की ढाल बनी गंगा
बता दें, फिल्म में यश और नयनतारा यानि राय और गंगा का रिश्ता बचपन से ही बहुत खास दिखाया गया है. दोनों ने छोटी उम्र में ही कई मुश्किलें देखीं. ऐसे समय में गंगा ने अपने छोटे भाई राय की जिम्मेदारी संभाली. फिल्म में दिखाया गया है कि वो सिर्फ उसकी बहन नहीं रही, बल्कि मां की तरह उसकी देखभाल करती थी. गंगा ने राय को मुश्किल हालात से निकलना सिखाया और हर कदम पर उसका साथ दिया. गंगा उसके लिए सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी का सबसे जरूरी इंसान है.
ये भी पढ़ें- यश की Toxic ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, सिर्फ दो दिन में बना डाले ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स
प्यार की जगह बहन को चुना
फिल्म का सबसे इमोशनल एंगल तो तब आता है जब गंगा की मौत हो जाती है. जिस बहन ने बचपन से राय को संभाला, उसके चले जाने के बाद राय पूरी तरह टूट जाता है. गंगा की मौत के बाद राय के अंदर का गुस्सा, दर्द और अकेलापन और ज्यादा गहरा हो जाता है. वहीं, अपनी बहन के लिए वो प्यार को भी छोड़ देता है. बता दें, टॉक्सिक की रिलीज से पहले जहां लग रहा था कि ये फिल्म बस रोमांस और एक्शन दिखाईगी. लेकिन भाई-बहन के रिश्ते को फिल्म में इस तरह दिखाया गया है, जिसे देख लोग भावुक हो गए.
नयनतारा ने गंगा का रोल क्यों चुना?
वहीं, हाल ही में नयनतारा ने वैरायटी इंडिया से बात की और गंगा को रोल प्ले करने के लिए कहा- 'मैंने फिल्मों को कभी भी स्क्रीन स्पेस या सोलो या मल्टी-स्टारर जैसे लेबल के नजरिए से नहीं देखा है. मैं वो किरदार जरूर करती हैं, जो मुझे एक्साइटेड करता है और वैसा ही रोल टॉक्सिक में गंगा का था, जिसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकती थीं.' एक्ट्रेस का मानना है कि सिनेमा एक मिल-जुलकर काम करने वाला जरिया है. जब कोई किरदार अच्छे से लिखा जाता है तो पूरी फिल्म को फायदा होता है.
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' एक मल्टीस्टार फिल्म है. इसमें यश और नयनतारा के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), , रुक्मिणी वसंत (Rukimini Vasanat) जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं. वहीं, अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudesh Nayar) जैसे सितारें भी फिल्म का हिस्सा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने किया है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: तेलुगू एक्टर जीवी नारायण राव का निधन, नेपाल बाढ़ में फंसे एक्टर खराज मुखर्जी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation








