मध्यप्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट:बिहार में 50 हजार से ज्यादा घर डूबे, हिमाचल में 70 सड़कें बंद
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में गुरुवार सुबह से देर शाम तक 61 जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश महोबा में दर्ज की गई। वहीं, नेपाल में बुधवार सुबह आई बाढ़ के बाद 6 लाशें बहकर यूपी आईं। इनमें 2 महिलाएं हैं। किसी की पहचान नहीं हो पाई है। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। खगड़िया में गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर बर रही हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। शिमला मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड्स और भारी बारिश के चलते राज्य में 70 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में सड़क हादसा, बुजुर्ग पिता और 23 साल के बेटे की मौत
दिल्ली के नांगलोई में सूरजमल स्टेडियम के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में 73 साल के राम सुजन शर्मा और उनके 23 साल के बेटे विश्वास शर्मा की मौत हो गई। दोनों शास्त्री नगर में अपनी दुकान बंद कर किराड़ी सुलेमान नगर स्थित घर लौट रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… साइबर फ्रॉड में अपने बैंक अकाउंट के इस्तेमाल से परेशान महिला ने आत्महत्या की ठाणे में 38 साल की देविका अरुमुगम पंडारम ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उन्हें पता चला था कि उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल देशभर में कई साइबर फ्रॉड के मामलों में किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के चूरू साइबर सेल की टीम 8 अगस्त को उनके डोंबिवली स्थित घर पहुंची थी। इसके बाद महिला काफी तनाव और चिंता में थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









