Delhi Couple Video Viral: दिल्ली के जापानी पार्क में शख्स ने सारी हदें पार की, वायरल वीडियो देख लोगों में आक्रोश
देश की राजधानी दिल्ली के कपल्स के वीडियो आए दिन वायरल (Delhi Couple Video Viral) होते रहते हैं। कभी कपल्स मेट्रो में रोमांस करते नजर आते हैं, तो वहीं सड़कों पर। लेकिन, रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जापानी पार्क से ऐसा वीडियो वायरल (Japanese Park Viral Video) हुआ है, जिसे देखकर आप भी भड़क जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स अपनी कथित प्रेमिका पर थप्पड़ों की बरसात करता दिखाई देता है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि वह अपनी प्रेमिका पर 3-4 नहीं बल्कि 30-40 थप्पड़ जड़ देता है। इस वायरल वीडियो पर न केवल दिल्ली के रहने वाले बल्कि बाहरी राज्यों में रहने वाले यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ऐसे हैं, जो राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर स्वर्ण जयंती पार्क यानी जापानी पार्क का बताया जा रहा है। यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है। इस वीडियो में एक जोड़ा बैंच पर बैठा दिखाई देता है। अचानक शख्स अपनी प्रेमिका को थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वह उठता है और उसके बाद फिर से चिल्लाता और थप्पड़ मारता दिखाई देता है।
किसी ने नहीं किया लड़की का बचाव
जापानी पार्क में लोगों की चहल पहल रहती है। इस दृश्य को कई लोगों ने लाइव देखा होगा, लेकिन किसी ने भी विरोध करने की हिम्मत नहीं की। खास बात है कि महिला भी अपने बचाव में कुछ भी नहीं करती और उसकी मार झेलती रहती है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रतिक्रियाएं जानने से पहले देखिये दिल्ली के इस जोड़े का वायरल वीडियो
Shocking Visuals at a Park in Delhi of Toxic Couple arguing. Man slaps his Girlfriend repeatedly. According to Guy recording the video, the Man had already slapped her 30-40 times before he recorded the video. pic.twitter.com/gH1Hdr8riP
— Rosy (@rose_k01) February 26, 2026
4-5 नहीं 30-40 थप्पड़ जड़े
एक्स यूजर रोजी ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दिल्ली के एक पार्क में झगड़ा करते एक दंपत्ति के चौंकाने वाले दृश्य सामने आया है। आदमी अपनी प्रेमिका को बार-बार थप्पड़ मारता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के अनुसार, वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले ही आदमी उसे 30-40 बार थप्पड़ मार चुका था।
यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखकर ज्यादातर यूजर्स भड़क गए हैं। अवधेश शर्मा ने लिखा कि वीडियो शूट करने वाले को वीडियो बनाने की बजाए उस महिला को बचाने का प्रयास करना चाहिए था। बंदोपध्याय ने लिखा कि मुझे आश्चर्य होता है कि उसने ऐसा क्या किया होगा, जिससे वह आदमी पागल हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे थप्पड़ मारने से रिश्ता नहीं सुधरेगा, उलटा बिगड़ेगा। इसी तरह अमन नामक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इस वजह से ब्लू ड्रम की खबरें ज्यादा आने लगी हैं।
Viral Video: भारतीय रेलवे स्टेशनों में महिला आरक्षित स्थानों पर पुरुषों का कब्जा? विदेशी पर्यटक का वीडियो वायरल
भारतीय ट्रेनों में महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए स्पेशल लेडिस कोच लगाए जाते हैं। यही नहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी महिलाओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था होती है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भी महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन, कई लोगों की वजह से इन सुविधाओं के बावजूद महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग लेडिस स्पेशल कोच में घुस आते हैं, वहीं लेडिस वेटिंग रूम में भी घुसने से परहेज नहीं करते। यही नहीं, परेशानी तब आती है, जब पुरुष प्लेटफॉर्म पर आरक्षित महिला स्थानों पर भी कब्जा करने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक अनुभव विदेशी महिला पर्यटक ने शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने से भारत में महिला आरक्षित स्थानों पर पुरुषों के कब्जे को लेकर देशव्यापी बहस भी शुरू हो चुकी है।
@mary.amazonka नामक विदेशी पर्यटक एक भारतीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दिखाई देती हैं। वे एक ऐसी जगह को दिखाते हैं, जो कि महिलाओं के बैठने के लिए आरक्षित किया गया है। वीडियो के माध्यम से बताया जाता है कि वहां स्पष्ट रूप से संकेत लगाए गए हैं कि यह स्थान केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है। लेकिन एक व्यक्ति कथित तौर पर इस महिला प्रतीक्षा क्षेत्र में बैठा दिखाई देता है। खास बात है कि जब यह विदेशी पर्यटक वीडियो शूट कर रही होती है, तब शख्स उनकी तरफ देखता है, लेकिन फिर भी उस सीट से नहीं उठता है। ऐसे में ज्यादातर यूजर्स इसे लेकर नाराज हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर रेलवे स्टेशन पर भी महिला आरक्षित स्थानों पर पुरुषों का कब्जा हो तो ट्रेनों के भीतर का आलम क्या होगा? लोग मांग कर रहे हैं कि महिला आरक्षित स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ रेलवे और आरपीएफ को सख्त से सख्त उठाने चाहिए।
रेलवे अधिकारी ने दिया ये सुझाव
ज्यातातर यूजर्स ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं कई तंज भी कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपको भारत में ऐसी परेशानी उठानी आम बात है। दूसरे ने लिखा कि उनके भीतर महिला होगी, तभी महिला आरक्षित सीट पर बैठ गए। इस वायरल वीडियो पर एक रेलवे अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी है। इस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश रेलवे अधिनियम का उल्लंघन है। यात्री तत्काल आरपीएफ कार्रवाई के लिए रेलमदद ऐप के माध्यम से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने लिखा कि संकेत मौजूद हैं, लेकिन शिकायत न होने के कारण ऐसे मामलों में कमी नहीं आती। अगर ऐसी नौबत आए तो शिकायत करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







