MPESB Recruitment 2026: पंचायत अधिकारी भर्ती में आए बंपर आवेदन, 2229 पदों के लिए 2.90 लाख अभ्यर्थी; जानें एग्जाम डेट
भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के बीच अब मुकाबला कड़ा होने वाला है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
इस भर्ती के तहत प्रदेश में 2229 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए करीब 2 लाख 90 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यानी आंकड़ों के हिसाब से देखें तो एक पद के लिए औसतन करीब 130 उम्मीदवार मैदान में हैं।
22 सितंबर से होगी परीक्षा
ईएसबी के तय कार्यक्रम के मुताबिक संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्ति के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती में खंड पंचायत अधिकारी, सहायक संपरीक्षक, पंचायत समन्वय अधिकारी समेत अन्य समकक्ष पद शामिल हैं।
परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड
परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। माना जा रहा है कि ईएसबी परीक्षा शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी कर सकता है।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को उसके परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट चेक करते रहें।
एक सीट पर करीब 130 उम्मीदवार
2229 पदों के मुकाबले 2.90 लाख आवेदन आने से भर्ती में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है। सामान्य गणना के आधार पर हर एक पद के लिए करीब 130 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने की दौड़ में हैं।
ऐसे में उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बचे समय का बेहतर इस्तेमाल करने और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र व सिलेबस के आधार पर तैयारी मजबूत करने का मौका है।
Price Hike: विनफास्ट VF7 इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों में इजाफा, जानें नई प्राइस डिटेल
Price Hike: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए मॉडल और विकल्प पेश कर रही हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनफास्ट ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV VF7 की कीमत में ₹1.13 लाख तक की बढ़ोतरी की है। कीमत में कितना इजाफा हुआ है और अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है ।
विनफास्ट VF7 हुई महंगी
रिपोर्ट्स के अनुसार, विनफास्ट ने भारतीय बाजार में अपनी VF7 इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में बदलाव किया है।
कितनी बढ़ी कीमत?
विनफास्ट VF7 की कीमत में ₹1.10 लाख से ₹1.13 लाख तक की बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग वेरिएंट पर कीमत में अलग-अलग इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद SUV की शुरुआती कीमत ₹22.99 लाख एक्स-शोरूम हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹28.09 लाख एक्स-शोरूम तक पहुंच गई है।
फीचर्स में क्या है खास?
विनफास्ट VF7 को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें एज-टू-एज पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा SUV में ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी और रेंज
विनफास्ट VF7 में 70.8kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 510 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसके मोटर का अधिकतम टॉर्क 500 Nm है।
इन इलेक्ट्रिक SUVs से मुकाबला
भारतीय बाजार में विनफास्ट VF7 का मुकाबला इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Mahindra BE6, Mahindra XEV 9e और Maruti Suzuki eVitara जैसी गाड़ियों से होता है। कीमत बढ़ने के बाद भी VF7 अपने प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज के दम पर इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







