Price Hike: विनफास्ट VF7 इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों में इजाफा, जानें नई प्राइस डिटेल
Price Hike: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए मॉडल और विकल्प पेश कर रही हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनफास्ट ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV VF7 की कीमत में ₹1.13 लाख तक की बढ़ोतरी की है। कीमत में कितना इजाफा हुआ है और अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है ।
विनफास्ट VF7 हुई महंगी
रिपोर्ट्स के अनुसार, विनफास्ट ने भारतीय बाजार में अपनी VF7 इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में बदलाव किया है।
कितनी बढ़ी कीमत?
विनफास्ट VF7 की कीमत में ₹1.10 लाख से ₹1.13 लाख तक की बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग वेरिएंट पर कीमत में अलग-अलग इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद SUV की शुरुआती कीमत ₹22.99 लाख एक्स-शोरूम हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹28.09 लाख एक्स-शोरूम तक पहुंच गई है।
फीचर्स में क्या है खास?
विनफास्ट VF7 को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें एज-टू-एज पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा SUV में ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी और रेंज
विनफास्ट VF7 में 70.8kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 510 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसके मोटर का अधिकतम टॉर्क 500 Nm है।
इन इलेक्ट्रिक SUVs से मुकाबला
भारतीय बाजार में विनफास्ट VF7 का मुकाबला इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Mahindra BE6, Mahindra XEV 9e और Maruti Suzuki eVitara जैसी गाड़ियों से होता है। कीमत बढ़ने के बाद भी VF7 अपने प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज के दम पर इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करती है।
(मंजू कुमारी)
KVS NVS Tier 2 Result 2026: PGT फिजिक्स, वाइस प्रिंसिपल और स्टेनोग्राफर के नतीजे घोषित, cbse.gov.in पर करें चेक
KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित Tier-II भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से यह घोषणा 23 अगस्त 2026 को की गई, जो कि भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत चल रही चयन प्रक्रिया का हिस्सा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने स्कोर और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
किन पदों के लिए आए हैं नतीजे?
CBSE द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, फिलहाल निम्नलिखित प्रमुख पदों के लिए Tier-II परीक्षा के परिणाम लाइव किए गए हैं:
- पीजीटी फिजिक्स (PGT Physics)
- वाइस प्रिंसिपल (Vice Principal)
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (Stenographer Grade-II)
योग्य उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर प्रवेश कर सकते हैं और अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष पदों के नतीजे चरणबद्ध तरीके से आगामी समय में जारी किए जाएंगे।
मार्क्स और इंटरव्यू से जुड़े नियम
परीक्षा परिणामों और अंकों को लेकर बोर्ड ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश साझा किए हैं:
- जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उनके Tier-II परिणाम में फिलहाल यह दर्शाया गया है कि उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।
- ऐसे पदों के मार्क्सशीट अंतिम परिणाम घोषित होने और इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराए जाएंगे।
- जिन पदों पर इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है, उनके उम्मीदवार अपने लॉगिन के माध्यम से सीधे अपने अंक देख सकते हैं।
इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों को रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन के नियमों के मुताबिक अपनी प्राथमिकता (Preference) दर्ज करनी है, वे एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इंटरव्यू या स्किल टेस्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी और कॉल लेटर शेड्यूल तय होने के बाद पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
रिजल्ट देखने की आसान प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं:
- सबसे पहले CBSE के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए KVS/NVS Tier-II Recruitment Examination 2026 result के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने संबंधित पद (जैसे PGT Physics, Vice Principal या Stenographer) के लिंक को चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने परिणाम, मार्क्स और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस को ध्यान से देखें।
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अन्य पदों के परिणाम और EMRS अपडेट
बोर्ड ने जानकारी दी है कि अन्य बचे हुए पदों के परिणामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिन्हें आगे के चरणों में घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट्स देखते रहें। इसके साथ ही, EMRS Tier-II भर्ती परीक्षा के नतीजे आधिकारिक EMRS/NESTS वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








