Responsive Scrollable Menu

Dhanu Rashifal 25 August: धनु राशि वालों के लिए नई दिशा के खुलेंगे रास्ते, आर्थिक मामलों में आएगी तेजी

Aaj ka Dhanu Rashifal 25 August 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार 25 अगस्त को धनु राशि के जातकों को उच्च शिक्षा, लेखन और ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी और अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा, जिससे कारोबार में भी फायदा होगा और आर्थिक मामलों में तेजी आएगी.

Continue reading on the app

इंस्टाग्राम पर रश्मिका-विजय ने तोड़े रिकॉर्ड!: वेडिंग पोस्ट को मिले 20 मिलियन Likes! आलिया-रणबीर, सिड-कियारा भी पीछे

Rashmika-Vijay Wedding Post: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी मानी जा रही है। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर इतिहास रच दिया है। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शाही अंदाज में हुई इस इंटिमेट वेडिंग की फोटोज अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी वेडिंग पोस्ट बन गई हैं।

20 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स

26 फरवरी को रश्मिका ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। खास बात यह रही कि दोनों ने कंबाइंड पोस्ट करने के बजाय अलग-अलग पोस्ट के जरिए एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाले संदेश लिखे। रश्मिका की पोस्ट को अब तक 20 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। करीब 50 मिलियन फॉलोअर्स के साथ यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर किसी भी सेलिब्रिटी वेडिंग अनाउंसमेंट की सबसे ज्यादा लाइक की गई तस्वीर बन गई है।

विजय ने भी लिखा कि उन्होंने अपनी “बेस्ट फ्रेंड” को अपनी पत्नी बना लिया है। तो वहीं विजय देवरकोंडा के पोस्ट पर अब तक 16.5 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं।

कियारा-सिद्धार्थ और रणबीर-आलिया का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम था। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी और उनकी वेडिंग तस्वीरों को 15.8 मिलियन लाइक्स मिले थे।

वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित घर ‘वास्तु’ में हुई शादी की तस्वीरों को 12.5 मिलियन लाइक्स मिले थे।

विक्की कौशलl और कैटरीना कैफ की 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हुई शादी की तस्वीरों को 12.1 मिलियन लाइक्स मिले थे।

जबकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 2018 में लेक कोमो, इटली में हुई शादी की तस्वीरों को 6.3 मिलियन लाइक्स मिले थे।

तेलुगू रीति-रिवाजों में की रश्मिका-विजय ने शादी

रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया, जो रश्मिका की पारिवारिक परंपरा से जुड़ा है। दोनों की मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, और वहीं से शुरू हुई दोस्ती अब शादी के खूबसूरत मुकाम तक पहुंची।

फिलहाल सोशल मीडिया पर #RashmikaVijayWedding ट्रेंड कर रहा है और फैंस इस पावर कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

SA vs ZIM: पटरी पर लौटी साउथ अफ्रीका की गाड़ी, 2 दिन में 11 छक्के जड़कर इस बल्लेबाज ने जिताया

साउथ अफ्रीका की किस्मत सिर्फ 24 घंटों में 180 डिग्री पलट गई और इसकी वजह एक बल्लेबाज रहा, जिसका प्रदर्शन इस दौरान बिल्कुल नहीं बदला. ये बल्लेबाज हैं डेवाल्ड ब्रेविस. Sat, 29 Aug 2026 22:21:20 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath: CM Yogi ने कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण! Kalyan Mandapam | Top News | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T18:15:20+00:00

Nepal Flood News : नेपाल बाढ़ में इन्फोसिस के CEO भी लापता ! #nepalflood #nepalnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T18:13:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers