Responsive Scrollable Menu

डॉन 3 विवाद में रणवीर के पिता IMPPA पहुंचे:लीगल टीम ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; अभय सिन्हा बोले- अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

डॉन 3 से बाहर होने को लेकर रणवीर सिंह पर एक्सेल एंटरटेनमेंट के 45 करोड़ रुपए के कथित नुकसान के दावे का मामला अब IMPPA तक पहुंच गया है। पिता जगजीत सिंह ने एसोसिएशन के सामने रणवीर का पक्ष रखा है। उनकी लीगल टीम ने IMPPA के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए हैं। रणवीर सिंह और फिल्म डॉन 3 के मेकर्स के बीच विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया है। फिल्म से कथित तौर पर बाहर होने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से रणवीर सिंह से करीब 45 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई का दावा किए जाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवानी ने IMPPA यानी इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन का रुख किया है। IMPPA पहुंचे थे रणवीर के पिता 18 अगस्त को जगजीत सिंह भवानी IMPPA के अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने रणवीर सिंह की ओर से अपना पक्ष रखते हुए संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री एसोसिएशन को सौंपी थी। IMPPA प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने मुलाकात की पुष्टि की थी और कहा था कि बैठक ठीक रही। अब एसोसिएशन की लीगल टीम दोनों पक्षों के दस्तावेजों और दावों की जांच कर रही है। लीगल टीम ने अलग से IMPPA के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए दूसरी ओर, रणवीर सिंह की लीगल टीम ने IMPPA की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने एसोसिएशन को औपचारिक जवाब देते हुए कहा है कि इस विवाद पर फैसला करने का अधिकार IMPPA के पास नहीं है। रणवीर की ओर से कहा गया है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ उनके बीच कथित तौर पर कोई औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट नहीं था, बल्कि एक MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग ) था। उनकी लीगल टीम ने 45 करोड़ रुपए के दावे का विरोध करते हुए IMPPA से हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर की लीगल टीम ने IMPPA को चेतावनी दी है कि अगर एसोसिएशन ने अभिनेता के खिलाफ कोई प्रस्ताव या फैसला पारित किया, तो वह कानूनी रास्ता अपना सकते हैं। रणवीर की तरफ से तर्क दिया गया है कि अगर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अभिनेता के बीच विवाद है और आपसी बातचीत से इसका हल नहीं निकलता, तो मामला कोर्ट में जाना चाहिए। दैनिक भास्कर से अभय सिन्हा ने क्या कहा? इस मामले पर दैनिक भास्कर से बात करते हुए IMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने बताया कि यह केस करीब एक हफ्ते पहले IMPPA के पास आया था। फिलहाल एसोसिएशन की लीगल टीम इस पर काम कर रही है। अभय सिन्हा ने कहा कि दोनों पक्षों के दस्तावेज और दावों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। फिलहाल IMPPA ने इस विवाद पर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है। एसोसिएशन की लीगल टीम दोनों पक्षों के दस्तावेजों और दावों की जांच करेगी। क्या है 45 करोड़ रुपए का विवाद? दरअसल, रणवीर सिंह के डॉन 3 से कथित तौर पर अलग होने के बाद फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से अभिनेता से करीब 45 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई की मांग की खबरें सामने आई थीं। बताया गया कि रणवीर के फिल्म से बाहर होने के कारण प्रोडक्शन की तैयारियों और अन्य कामों में निर्माताओं को आर्थिक नुकसान हुआ। इसी विवाद को लेकर मामला पहले फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी संस्थाओं तक भी पहुंचा था। FWICE ने भी जारी किया था नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव मई में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि, जून में इंडस्ट्री की अलग-अलग संस्थाओं से बातचीत के बाद यह डायरेक्टिव वापस ले लिया गया था। अब मामला IMPPA के सामने है। एक तरफ एसोसिएशन दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर रही है, वहीं रणवीर की लीगल टीम IMPPA के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठा रही है। ऐसे में अगले हफ्ते होने वाली IMPPA की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस विवाद में अहम मानी जा रही है। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने अगले प्रोजेक्ट प्रलय की शूटिंग शुरू कर दी है। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह जॉम्बी-बेस्ड थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। _____________________ रणवीर सिंह की यह खबर भी पढ़ें.. रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

जुरेल ने जय जवान-जय किसान का टैटू दिखाया:पंत का 95 मीटर का सिक्स, सोलर पैनल से टकराया; धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 503/9 में पारी घोषित कर दी। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया। हालांकि 99 रन पर पहुंचने के बाद एक रन बनाने में उन्हें 13 गेंदें लग गईं। शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने हेलमेट उतारकर अपनी बाईं बाजू पर बना ‘जय जवान-जय किसान’ का टैटू दिखाया। इससे पहले ऋषभ पंत ने चोट के बाद दोबारा बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। उनकी पारी का सबसे खास पल 95 मीटर का छक्का रहा, जो स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराया। पंत विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बने। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। दूसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स... 1. जुरेल ने शतक के बाद टैटू दिखाया ध्रुव जुरेल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा करने के बाद बाईं बाजू में बना टैटू दिखाया। उनकी बांह पर ‘जय जवान-जय किसान’ लिखा हुआ है। शतक पूरा करते ही दूसरे छोर पर मौजूद मोहम्मद सिराज भी उनके पास पहुंचे और दोनों ने गले मिलकर इस पल को सेलिब्रेट किया। दूसरे दिन के खेल के बाद जुरेल ने सेलिब्रेशन की वजह बताई। उन्होंने कहा- ‘मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिता सैनिक थे।’ उन्होंने कहा- 'मैं अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहता और मेरा यह जश्न पूरी तरह से उन्हीं को समर्पित था।' जुरेल के पिता रिटायर्ड सैनिक हैं, उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा था। 2. 99 पर रनआउट होने से बचे जुरेल जुरेल जब 99 रन पर थे, तब उन्होंने असिथा फर्नांडो की गेंद को मिडऑफ की तरफ खेला और तेजी से रन लेने दौड़े। फील्डर ने गेंद पर तेजी से पहुंचकर स्टंप पर सीधा थ्रो किया। जुरेल ने पूरा डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन थ्रो स्टंप पर नहीं लगा। इस तरह जुरेल रनआउट होने से बच गए और उनका शतक भी पूरा हो गया। जुरेल 99 रन पर पहुंचने के बाद लंबे समय तक शतक का इंतजार करते रहे। उन्होंने 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए 13 गेंदें खेलीं। 3. श्रीलंका में नंबर-7 या उससे निचले क्रम पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय जुरेल श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। 4. जुरेल के 600 टेस्ट रन पूरे कोलंबो में शतक लगाने के साथ जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 12 टेस्ट के बाद उनका औसत 35 से ज्यादा है। उनका पहला टेस्ट शतक पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 68 गेंदों पर 51 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट में उन्होंने नाबाद 115 रन बनाए। इस तरह सीरीज में उनके नाम लगातार दो 50+ स्कोर हो गए। जुरेल के विदेशी टेस्ट में अब तक के दोनों 50+ स्कोर श्रीलंका के खिलाफ इसी सीरीज में आए हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 51 रन बनाए थे, जबकि दूसरे टेस्ट में नाबाद 115 रन की पारी खेली। 5. पंत का 95 मीटर का छक्का सोलर पैनल से टकराया चोट के बावजूद ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने उन्हें शॉर्ट गेंद फेंकी। पंत ने फाइन लेग के ऊपर से जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद करीब 95 मीटर दूर जाकर स्टेडियम की छत पर लगी और सोलर पैनल से टकराई। गेंद मैदान से बाहर चली गई, जिसके बाद नई गेंद मंगानी पड़ी। 6. पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा पंत ने विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर भारत के विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके अब 2534 रन हो गए हैं। पंत ने एमएस धोनी के 2,496 रन को पीछे छोड़ा। पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 21वां अर्धशतक था। चोट के बाद लौटकर उन्होंने 89 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के रहे। 7. पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे प्लेयर ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 102 टेस्ट छक्के हो गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों को पीछे छोड़ दिया है। पंत से आगे ब्रेंडन मैकुलम (107) और बेन स्टोक्स (138) हैं। --------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली का कवर ड्राइव, रोहित शर्मा का पुल... टीम इंडिया को मिल गया अगला नंबर-3? कौन हैं 21 साल के शेख रशीद?

Who is Shaik Rasheed: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. खासतौर पर रेड बॉल क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उनकी जगह की तलाश की जा रही है. ऐसे में 21 साल के शेख रशीद ने दावा किया है कि वह टीम इंडिया में विराट और रोहित की जगह लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें बस एक मौके का इंतजार है. इसके साथ रशीद को टीम इंडिया में नंबर-3 का दावेदार भी कहा जा रहा है. Sun, 30 Aug 2026 09:28:09 +0530

  Videos
See all

Nepal Tragedy | नेपाल में क्या इस वजह से हुआ जल प्रलय? देखिए वीडियो | #shorts #nepalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T05:10:16+00:00

Mohan Bhagwat News: भागवत के हिंदू-मुस्लिम एकता पर वाले बयान पर भड़की कांग्रेस #congress #RSS #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T05:09:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers