Responsive Scrollable Menu

जुरेल ने जय जवान-जय किसान का टैटू दिखाया:पंत का 95 मीटर का सिक्स, सोलर पैनल से टकराया; धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 503/9 में पारी घोषित कर दी। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया। हालांकि 99 रन पर पहुंचने के बाद एक रन बनाने में उन्हें 13 गेंदें लग गईं। शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने हेलमेट उतारकर अपनी बाईं बाजू पर बना ‘जय जवान-जय किसान’ का टैटू दिखाया। इससे पहले ऋषभ पंत ने चोट के बाद दोबारा बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। उनकी पारी का सबसे खास पल 95 मीटर का छक्का रहा, जो स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराया। पंत विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बने। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। दूसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स... 1. जुरेल ने शतक के बाद टैटू दिखाया ध्रुव जुरेल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा करने के बाद बाईं बाजू में बना टैटू दिखाया। उनकी बांह पर ‘जय जवान-जय किसान’ लिखा हुआ है। शतक पूरा करते ही दूसरे छोर पर मौजूद मोहम्मद सिराज भी उनके पास पहुंचे और दोनों ने गले मिलकर इस पल को सेलिब्रेट किया। दूसरे दिन के खेल के बाद जुरेल ने सेलिब्रेशन की वजह बताई। उन्होंने कहा- ‘मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिता सैनिक थे।’ उन्होंने कहा- 'मैं अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहता और मेरा यह जश्न पूरी तरह से उन्हीं को समर्पित था।' जुरेल के पिता रिटायर्ड सैनिक हैं, उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा था। 2. 99 पर रनआउट होने से बचे जुरेल जुरेल जब 99 रन पर थे, तब उन्होंने असिथा फर्नांडो की गेंद को मिडऑफ की तरफ खेला और तेजी से रन लेने दौड़े। फील्डर ने गेंद पर तेजी से पहुंचकर स्टंप पर सीधा थ्रो किया। जुरेल ने पूरा डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन थ्रो स्टंप पर नहीं लगा। इस तरह जुरेल रनआउट होने से बच गए और उनका शतक भी पूरा हो गया। जुरेल 99 रन पर पहुंचने के बाद लंबे समय तक शतक का इंतजार करते रहे। उन्होंने 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए 13 गेंदें खेलीं। 3. श्रीलंका में नंबर-7 या उससे निचले क्रम पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय जुरेल श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। 4. जुरेल के 600 टेस्ट रन पूरे कोलंबो में शतक लगाने के साथ जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 12 टेस्ट के बाद उनका औसत 35 से ज्यादा है। उनका पहला टेस्ट शतक पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 68 गेंदों पर 51 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट में उन्होंने नाबाद 115 रन बनाए। इस तरह सीरीज में उनके नाम लगातार दो 50+ स्कोर हो गए। जुरेल के विदेशी टेस्ट में अब तक के दोनों 50+ स्कोर श्रीलंका के खिलाफ इसी सीरीज में आए हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 51 रन बनाए थे, जबकि दूसरे टेस्ट में नाबाद 115 रन की पारी खेली। 5. पंत का 95 मीटर का छक्का सोलर पैनल से टकराया चोट के बावजूद ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने उन्हें शॉर्ट गेंद फेंकी। पंत ने फाइन लेग के ऊपर से जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद करीब 95 मीटर दूर जाकर स्टेडियम की छत पर लगी और सोलर पैनल से टकराई। गेंद मैदान से बाहर चली गई, जिसके बाद नई गेंद मंगानी पड़ी। 6. पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा पंत ने विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर भारत के विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके अब 2534 रन हो गए हैं। पंत ने एमएस धोनी के 2,496 रन को पीछे छोड़ा। पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 21वां अर्धशतक था। चोट के बाद लौटकर उन्होंने 89 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के रहे। 7. पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे प्लेयर ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 102 टेस्ट छक्के हो गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों को पीछे छोड़ दिया है। पंत से आगे ब्रेंडन मैकुलम (107) और बेन स्टोक्स (138) हैं। --------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स:'वीरा' और 'माही' नाम रखे; आदित्य बोले- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम एक्टर आदित्य सील और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का रंजन जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं।अनुष्का ने 23 अगस्त 2026 को दो बेटियों को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी बेटियों के नाम 'वीरा रंजन सील' और 'माही रंजन सील' रखे हैं। आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर एक खास कार्ड शेयर कर खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया अदा किया। आदित्य ने लिखा- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई आदित्य सील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटियों के आने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मेरी सनशाइन हमारी जिंदगी को रोशन करने आ गई हैं। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। वीरा और माही, टीम गर्ल।" कपल ने जो कार्ड शेयर किया है, उसमें दो छोटी बच्चियों के क्यूट इलस्ट्रेशन बने हुए हैं। मई 2026 में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की खबर कपल ने इसी साल प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मई 2026 में एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में अनुष्का रंजन ने बताया था कि उनके बच्चे का जन्म सितंबर में होना तय था। उन्होंने कहा था कि वे इस खबर को शेयर करने में थोड़े लेट हो गए थे, क्योंकि वे खुद को थोड़ा वक्त देना चाहते थे। शादी की घोषणा करने से ज्यादा नर्वस वे इस खबर को शेयर करते वक्त थीं, लेकिन दोस्तों और लोगों के रिएक्शन से वे काफी इमोशनल महसूस कर रही थीं। प्रेग्नेंसी में 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगे अनुष्का रंजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर IVF ट्रीटमेंट पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने की प्रक्रिया आसान नहीं थी और उन्हें करीब 150 से ज्यादा इंजेक्शन लेने पड़े थे। अनुष्का के मुताबिक, इंजेक्शन के दर्द के कारण वे रोने लगती थीं। अनुष्का ने बताया कि साल 2023 से वे फैमिली प्लानिंग की सोच रहे थे, जिसके बाद अपनी बहन आकांक्षा रंजन की सलाह पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया था। 2021 में मुंबई में हुई थी शादी आदित्य सील और अनुष्का रंजन की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को हुई थी। दोनों अनुष्का के एनजीओ 'बेटी' के एक इवेंट में मिले थे। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने नवंबर 2021 में मुंबई में शादी कर ली थी। आदित्य सील और अनुष्का रंजन का करियर आदित्य सील ने साल 2002 में फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'तुम बिन 2', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'इंदू की जवानी' और 'रॉकेट गैंग' जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'द एम्पायर' में अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं अनुष्का रंजन ने साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'वेडिंग पुलाव' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' और लोकप्रिय वेब सीरीज 'फितरत' में काम किया, जिसमें उनके साथ आदित्य सील भी मुख्य किरदार में थे। ये खबर भी पढ़ें करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 में तिलक वर्मा को मिलेगा मौका? सामने आई बड़ी वजह, सेलेक्टर्स ने भिजवाया ये खास संदेश

भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मुहिम का तिलक वर्मा अहम हिस्सा बन गए हैं. इस बात की संभावना जताई जा रही है कि उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में मौका भी मिलेगा. लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि क्यों? Sun, 30 Aug 2026 10:59:32 +0530

  Videos
See all

PM Modi In Uzbekistan: भव्य योग कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी | Yoga Session | Tashkent | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T06:05:28+00:00

Nepal Flood Breaking LIVE: कैमरे पर रो पड़ा पूरा नेपाल? | China | Jinping | Balen | Nature Disaster #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T06:07:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers