Responsive Scrollable Menu

दलीप ट्रॉफी- वेस्ट जोन 187 पर ऑलआउट:ईस्ट जोन ने 171 रन की बढ़त बनाई; मुश्ताक को 5, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट

दलीप ट्रॉफी में खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 187 रन पर ऑलआउट कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर अबिद मुश्ताक ने 5 और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। जवाब में नॉर्थ जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए है। टीम ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसके आधार पर टीम की अब कुल बढ़त 171 रन हो गई है। आयुष बदोनी 39 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं टूर्नामेंट के एक और क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने नॉर्थ-ईस्ट जोन को फॉलोऑन दिया है। दोनों मैचों की रिपोर्ट पढ़िए… नॉर्थ जोन Vs वेस्ट जोन मुश्ताक ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए दिन की शुरुआत वेस्ट जोन ने 31/2 से की। अबिद मुश्ताक ने शिवालिक को आउट कर वेस्ट जोन को तीसरा झटका दिया। फिर उन्होंने 28वें ओवर में तीन गेंद के अंदर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल का विकेट लेकर स्कोर 70/5 कर दिया। मुलानी ने फिफ्टी लगाकर स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए शम्स मुलानी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने मुशीर के साथ मिलकर छठे विकेट लिए 63 रन जोड़े। यह पारी में एकमात्र फिफ्टी रन की पार्टनरशिप थी। फिर उन्होंने सातवें विकेट के लिए तनुष कोटियन 21 रन की साझेदारी कर स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। उन्हें अंशुल कंबोज ने LBW आउट किया। आखिर में तुषार देशपांडे ने दो छक्के लगाए। हालांकि टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। नॉर्थ जोन को पहली पारी के आधार पर 64 रन की बढ़त मिली। मुश्ताक ने 5, अर्शदीप ने 3 और अंशुल ने 2 विकेट लिए। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाए नॉर्थ जोन की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 13 रन पर पहला विकेट गंवाया। यश धुल बिना रन बनाए मुलानी की गेंद पर LBW आउट हुए। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओपनर कामरान इकबाल को मुशीर के हाथों कैच आउट कराया। कोटियन ने भी आयुष डोसेजा और अब्दुल समद को आउट कर स्कोर 87/4 कर दिया। इसके बाद उतरे कप्तान कन्हैया वधावन 8 रन बनाकर बदोनी के साथ नाबाद लौटे। कोटियन और मुलानी को 2-2 विकेट मिले हैं। ईस्ट जोन Vs नॉर्थ-ईस्ट जोन ईस्ट जोन ने 467 रन बनाए, नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में ईस्ट जोन के शाहबाज अहमद ने करियर की बेस्ट पारी खेली। उन्होंने 167 रन बनाए। उनके अलावा सुदीप कुमार घरामी ने 146 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। ओपनर अर्पित भाटेवाड़ा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। पेसर अभिजीत सरकार ने 5 और शाहबाज अहमद ने 3 विकेट लिए। मुकेश कुमार और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। ईस्ट जोन ने फॉलोऑन दिया ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 356 रन की बढ़त मिली। वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने के लिए दर्शकों तब मायूस हो गए, जब ईस्ट जोन ने फॉलोऑन दे दिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 7 रन बना लिए हैं। -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

अर्जेंटीना ने जीता महिला हॉकी विश्व कप 2026 का खिताब, 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-1 से रौंदा

महिला हॉकी विश्व कप का खिताब अर्जेंटीना ने जीत लिया है। एम्सटेलवीन में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने सह-मेजबान और 9 बार की विश्व चैंपियन नीदरलैंड को करारी शिकस्त दी है। Sat, 29 Aug 2026 22:16:20 +0530

  Videos
See all

Bareilly Stampede:बरेली में मातम में क्यों बदला रक्षाबंधन का त्योहार?| Akhilesh Yadav | Umesh Gautam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T16:43:38+00:00

Gwalior में ATM चोरी की कोशिश, CCTV में कैद | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T16:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers