97 वर्ष की उम्र में बाढ़ को दी मात, नेपाल में मिसाल बनीं 'गुना माया'; क्या कहानी?
नेपाल में बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच 97 वर्षीय गुना माया की कहानी सभी के दिल को छू रही है। उन्हें केयर सेंटर के मलबे के बीच से निकाला गया है। नेपाल की बाढ़ को ठेंगा दिखाते हुए माया अभी अस्पताल में हैं।
झारखंड में H1N1-H3N2 को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां तेज
देश के विभिन्न राज्यों में इन्फ्लूएंजा A H1N1 और H3N2 के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में इन्फ्लूएंजा इन्फेशन की पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद भी संभावित खतरे को देखते हुए निगरानी और अस्पतालों की तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है.
जिला सर्विलेंस अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों और जिला सर्विलेंस अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. राज्य में ILI यानी सर्दी-खांसी और बुखार तथा SARI यानी गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलों की रोजाना निगरानी की जा रही है. इसकी रिपोर्टिंग IHIP पोर्टल पर भी सुनिश्चित की जा रही है.
आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश
संक्रमण की जांच के लिए रिम्स रांची और एमजीएम जमशेदपुर में सुविधा उपलब्ध कराई गई है. वहीं, सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में संभावित मरीजों के लिए कम से कम 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश दिया गया है. अस्पतालों में PPE किट, N95 मास्क, VTM किट, जरूरी दवाएं, ऑक्सीजन उपकरण और वेंटिलेटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.
बचाव के लिए यह उपाय जरूरी
ओपीडी में आने वाले ILI और SARI मरीजों की स्क्रीनिंग भी अनिवार्य की गई है. स्वास्थ्य विभाग लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने, हाथ साफ रखने और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की सलाह दे रहा है. बुजुर्गों, पांच वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क करने और बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक न लेने की अपील की गई है. स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









