Responsive Scrollable Menu

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए घोषित प्रमुख परियोजनाओं और पहल की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इनके समयबद्ध क्रियान्वयन, विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय और मापनीय परिणाम हासिल करने पर खास जोर दिया। नड्डा ने अपने मंत्रालय के अलग-अलग विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और इस बात पर जोर दिया कि बजट में की गई घोषणाओं को तय समय-सीमा के भीतर ठोस कार्यक्रमों, मजबूत संस्थानों और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल में बदला जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, मंत्री ने जिला अस्पतालों में आपात सेवा एवं ट्रॉमा-केयर सेंटर बनाकर और उन्हें मजबूत करके आपात सेवा और ट्रॉमा-केयर क्षमता को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की पहल की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि बजट के बाद आयोजित वेबिनार के पश्चात अवसंरचना, दवाओं, जांच सुविधाओं एवं गुणवत्ता, मानव संसाधन, अकादमिक विस्तार और क्षमता आदि की समीक्षा के लिए तीन समितियां बनाई गईं। बयान में कहा गया है कि भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक के आधार पर जिला अस्पतालों का एक विस्तृत ‘गैप एनालिसिस’ भी पूरा कर लिया गया है।

मरीजों की संख्या, अवसंरचना और कुल तैयारी के आधार पर 613 जिला अस्पतालों को चरणबद्ध तरीके से मजबूत करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में रखा गया है। इनमें से 160 जिला अस्पतालों की पहचान पहले चरण के लिए की गई है और उन्हें मार्च 2027 तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

Continue reading on the app

सामर्थ्य, स्वाभिमान और सशक्तीकरण…योगी सरकार की ‘मातृशक्ति सम्मान यात्रा’ के मायने

भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति, लक्ष्मी और सरस्वती का प्रतिरूप माना गया है, मतलब शक्ति, समृद्धि और ज्ञान की त्रिवेणी. योगी सरकार की योजनाएं उसी त्रिवेणी को यथार्थ के धरातल पर उतारने का प्रयास हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Zurich Diamond league: बिना इवेंट में उतरे फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, ज्यूरिख डायमंड लीग में रुमेश पथिरागे ने फेंका 92.07 मीटर का थ्रो

श्रीलंका के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी रुमेश पथिरागे अपने हर इवेंट में कमाल कर रहे हैं. पाथिरागे ने लुसाने के बाद अब ज्यूरिख में अपने दमदार खेल से छा गए. इस इवेंट में रुमेश ने 92.07 मीटर का लंबा थ्रो फेंका. वहीं, भारत के स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने ज्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया. Fri, 28 Aug 2026 12:56:13 +0530

  Videos
See all

श्रीनगर में SSB के जवानों ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन | #shorts #shortvideo #rakshabandhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:45:37+00:00

Iran-US War Update : ईरान की चेतावनी से Middle East में बढ़ा तनाव! World News | Trump | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:40:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers